Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

डा. राम कुमार चब्बेवाल ने 587 लाभार्थियों को 2.28 करोड़ रुपए की कर्जा राहत के चैक सौंपे

खनौड़ा, फुगलाना, सिंबली व मेहटियाना में खुद जाकर प्रदान की कर्जा राहत

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

होशियारपुर , 18 Oct 2021

Last updated on: Oct 18, 2021, 00:00 IST

पंजाब सरकार की ओर से भूमिहीन किसानों व खेत मजदूरों के लिए शुरु की गई कर्जा राहत स्कीम के अंतर्गत चब्बेवाल से विधायक डा. राज कुमार ने आज अलग-अलग गांवों में जाकर 587 लाभार्थियों को 2,28,56,192 रुपए कर्जा राहत के चैक सौंपते हुए कहा कि जरुरतमंदों व गरीबों की भलाई पंजाब सरकार की मुख्य प्राथमिकता है।खनौड़ा, फुगलाना, सिंबली व मेहटियाना में कर्जा राहत के चैक सौंपते हुए डा. राज कुमार चब्बेवाल ने कहा कि मुख्य मंत्री चरनजीत सिंह चन्नी के नेतृत्व में पंजाब सरकार ने हर वर्ग की भलाई के लिए बड़े फैसले किए हैं, जिनकी चारों तरफ प्रशंसा हो रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने महत्वपूर्ण जन हितैषी फैसला लेते हुए 2 किलोवाटर तक के घरेलू उपभोक्ताओं के बिजली बिलों के बकाए माफ किए हैं, जिसका प्रदेश के अंदर 53 लाख के करीब घरेलू कनेक्शनों को सीधा फायदा होगा व सरकार की ओर से इस कार्य के लिए 1200 करोड़ रुपए के करीब वित्तिय व्यवस्था को भी झंडी दे दी गई है। 

उन्होंने बताया कि सोमवार को मुख्य मंत्री चरनजीत सिंह चन्नी के नेतृत्व में कैबिनेट ने एक और अहम फैसला लेते हुए शहरी व ग्रामीण जल सप्लाई की दरों को कम कर लोगों को बड़ी राहत दी है। उन्होंने बताया कि ग्रामीण जल सप्लाई स्कीमों की दरों में 70 प्रतिशत कटौती की गई है, जिससे गांव में हर घर के लिए अब तक यह दर प्रति माह 166 रुपए से कम कर 50  रुपए हो गई है।डा. राज कुमार ने बताया कि कर्जा राहत स्कीम के अंतर्गत विधान सभा क्षेत्र चब्बेवाल में कुल 4464 लाभार्थियों को 8.67 करोड़ रुपए की कर्जा राहत प्रदान की जा रही है। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार की ओर से शुरु की गई मेरा घर- मेरे नाम स्कीम भी लाल लकीर के अंदर रहते लोगों के लिए बड़ा फायदा होगी क्योंकि उनको मालिकाना हक मिलेंगे।

 

Tags: Dr. Raj Kumar Chabbewal , Congres , Punjab Congress , Hoshiarpur

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD