Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

'रेल रोको' आंदोलन : यूपी के मोदीनगर रेलवे स्टेशन पर किसानों का प्रदर्शन समाप्त

Trending Topics, Lakhimpur incident, Lakhimpur Kheri News, Lakhimpur Kheri, Lakhimpur Kheri incident, Uttar Pradesh
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 18 Oct 2021

Last updated on: Oct 18, 2021, 00:00 IST

आंदोलनकारी किसानों ने सोमवार को ट्रैक पर आधे घंटे के धरने के बाद उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद के मोदीनगर रेलवे स्टेशन पर अपना 'रेल रोको' आंदोलन समाप्त कर दिया है। सैकड़ों आंदोलनकारी किसान रेलवे स्टेशन पर एकत्र हुए और कृषि कानूनों के खिलाफ अपना विरोध दर्ज कराने और केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा को हटाने की अपनी मांग को लेकर सरकार पर दबाव बनाने के लिए पटरियों पर बैठ गए। संयुक्त किसान मोर्चा ने सोमवार को 6 घंटे के रेल रोको विरोध का आह्वान किया था। हालांकि, मोदीनगर रेलवे स्टेशन पर किसानों ने स्थानीय प्रशासन को ज्ञापन सौंपने के आधे घंटे के भीतर ही अपना धरना समाप्त कर दिया। अपने विरोध के दौरान आंदोलनकारी किसान रेलवे ट्रैक पर और ट्रैक पर खड़ी मालगाड़ी पर बैठ गए और अपना विरोध दर्ज कराने के लिए नारेबाजी करने लगे। किसान नेता विनीत त्यागी ने कहा, "हमारा विरोध तब तक नहीं रुकने वाला है, जब तक कि तीनों काले कानून वापस नहीं ले लिए जाते।" यात्रियों को होने वाली समस्याओं के बारे में पूछे जाने पर, किसान बप्पी नाहरा ने कहा, "हम उन्हें अपने विरोध के दौरान किसी भी समस्या का सामना नहीं करने देंगे।"

हालांकि, किसानों ने इसके तुरंत बाद अपना विरोध समाप्त कर दिया और एसडीएम आदित्य प्रजापति को एक ज्ञापन सौंपा। किसान नेता जय कुमार मलिक ने कहा, "यह हमारा प्रतीकात्मक विरोध था और हम इसे बारिश के कारण समाप्त कर रहे हैं।" उन्होंने कहा कि हमने अपनी तीन मांगों के साथ एसडीएम को एक ज्ञापन दिया है, जिसमें तीनों कृषि कानूनों को वापस लेना, एमएसपी पर गारंटी और गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा को तत्काल हटाना शामिल है, जिनके बेटे ने किसानों को (कथित तौर पर) मारा था। एसडीएम आदित्य प्रजापति ने कहा, "किसानों ने अपनी मांग को लेकर ज्ञापन दिया है। यह उनका सांकेतिक विरोध था जो अब खत्म हो गया है।" संयुक्त किसान मोर्चा (एसकेएम) ने छह घंटे के रेल रोको आंदोलन का आह्वान किया था। लखीमपुर खीरी हिंसा को लेकर मोर्चा केंद्रीय मंत्री अजय मिश्रा टेनी को कैबिनेट से हटाने की मांग कर रहा है।

 

Tags: Trending Topics , Lakhimpur incident , Lakhimpur Kheri News , Lakhimpur Kheri , Lakhimpur Kheri incident , Uttar Pradesh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD