Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

लखीमपुर हिंसा: किसान हरियाणा, बिहार और कर्नाटक में रेल पटरियों पर बैठे, 30 जगहों पर रेल सेवा प्रभावित

Trending Topics, Lakhimpur incident, Lakhimpur Kheri News, Lakhimpur Kheri, Lakhimpur Kheri incident, Uttar Pradesh
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 18 Oct 2021

Last updated on: Oct 18, 2021, 00:00 IST

लखीमपुर हिंसा मामले पर संयुक्त किसान मोर्चा ने गृहराज्य मंत्री अजय मिश्रा टेनी की गिरफ्तारी और इस्तीफे की मांग को लेकर रेल रोको आंदोलन आह्वान किया गया है। इसके तहत हरयाणा, बिहार और कर्नाटक के रेलवे स्टेशनों पर किसान विरोध स्वरूप रेल पटरियों पर बैठ गए हैं। उत्तर रेलवे की ओर से मिली जानकारी के अनुसार, नॉर्दन रीजन में कुल 30 जगहों पर रेल सेवाएं प्रभावित हुई हैं। वहीं किसानों ने हरियाणा के सोनीपत रेलवे स्टेशन की पटरियों पर डेरा डाला हुआ है। बिहार के लालगंज रेलवे स्टेशन और कर्नाटक के विजयापुरा रेलवे स्टेशन पर किसानों ने प्रदर्शन शुरू कर दिया है। इसके अलावा नई दिल्ली, पुरानी दिल्ली और गजि़याबाद जैसे स्टेशनों पर अगले 2 घंटे में पहुँचने वाली गाड़ियाँ तो अपने तय समय पर पहुंच रही है लेकिन इक्का-दुक्का गाड़ी ही 15 मिनट की देरी से पहुँच रही है। दरअसल आज 6 घँटे देशव्यापी रेल रोको आह्वान में सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक किसान रेल सेवाएं बाधित रहेंगी। संयुक्त किसान मोर्चा ने साफ कर दिया है कि, लखीमपुर खीरी किसान हत्याकांड में जब तक न्याय नहीं मिल जाता, तब तक प्रदर्शन लगातार तेज होता जाएगा।

भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने कहा, अजय मिश्रा टेनी की गिरफ्तारी और इस्तीफे को लेकर यह रेल रोकी जा रही हैं। यदि सरकार शाम 4 बजे तक हमारी मांगो को नहीं मानती तो हम आगे की रणनीति बनाएंगे। आम लोगों को 2 साल से परेशानी हो रही है और यह आम जनता की ही लड़ाई है। इस रेल रोको आंदोलन के बाद से दबाब जरूरी बनेगा। एसकेएम के मुताबिक, सोमवार को 6 तक घंटे रेल रोको कार्यक्रम रहेगा, इसके तहत पूरे भारत में सुबह 10 से शाम 4 बजे तक रेल सेवाएं बाधित रहेंगी। रेल रोको पूरी तरह से शांतिपूर्ण रहेगा और रेल संपत्ति को कोई क्षति नहीं पहुंचाई जाएगी। एसकेएम ने अपने सभी घटकों से दिशानिर्देश को सख्ती से पालन करने की अपील भी की है।

हालांकि गाजीपुर बॉर्डर पर एहतिहातन पुलिस की ओर से सड़क मार्ग डाइवर्ट किया गया है। जिसके तहत गाजीपुर बॉर्डर की तरफ जाने वाले रोड को डाबर की तरफ से डाइवर्ट हुआ है। वहीं आनंद विहार होते हुए ट्रैफिक को भेजा जा रहा है। इसके कारण जगह जगह पर लंबा जाम लग गया है। दरअसल बीते 3 अक्टूबर को लखीमपुर खीरी हिंसा के तुरंत बाद ही संयुक्त किसान मोर्चा ने घटना में न्याय सुनिश्चित करने के लिए कई कार्यक्रमों की घोषणा की थी। मोर्चा के सभी नेताओं ने अजय मिश्रा टेनी को मोदी सरकार में मंत्रिपरिषद से बर्खास्त करने की मांग की है। एसकेएम के मुताबिक, अजय मिश्रा के केंद्र सरकार में गृह राज्य मंत्री होने के कारण, इस मामले में न्याय सुनिश्चित नहीं किया जा सकता है।

 

Tags: Trending Topics , Lakhimpur incident , Lakhimpur Kheri News , Lakhimpur Kheri , Lakhimpur Kheri incident , Uttar Pradesh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD