Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

राज्यपाल राजेन्द्र विश्वनाथ आर्लेकर ने साइकिलिंग रैली को झंडी दिखाकर रवाना किया

Rajendra Vishwanath Arlekar, Himachal Pradesh, Himachal, Bharatiya Janata Party, BJP, BJP Himachal, Shimla, Raj Bhawan, 9th Hero MTB Shimla, Himalayan Adventure Sports and Tourism Promotion Association, HASTPA, Hero Cycles, Ridge Maidan
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

शिमला , 08 Oct 2021

Last updated on: Oct 08, 2021, 00:00 IST

राज्यपाल राजेन्द्र विश्वनाथ आर्लेकर ने आज ऐतिहासिक रिज मैदान शिमला से हिमालयन एडवेंचर स्पोट्र्स एंड टूरिज्म प्रमोशन एसोसिएशन और हीरो साइकिल द्वारा आयोजित 9वीं हीरो एमटीबी शिमला साइकिलिंग रैली को झंडी दिखाकर रवाना किया।इस अवसर पर राज्यपाल ने कहा कि इस तरह की साइकिल रैलियां बढ़ते प्रदूषण को नियंत्रित करने में कारगर साबित हो सकती है।उन्होंने कहा इससे लोगों, खासकर युवाओं में साइकिल चलाने के प्रति आकर्षण भी बढ़ेगा।उन्होंने कहा कि हिमाचल एक पहाड़ी क्षेत्र है और स्वच्छ वातावरण यहां का मुख्य आकर्षण है। शिमला जैसे शहरों में साइकिलिंग को बढ़ावा देने के इस तरह के प्रयास सराहनीय हैं। 

उन्होंने हिमालयन एडवेंचर स्पोट्र्स एंड टूरिज्म प्रमोशन एसोसिएशन के प्रयासों की सराहना करते हुए सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएं दीं।हिमालयन एडवेंचर स्पोट्र्स एंड टूरिज्म प्रमोशन एसोसिएशन के अध्यक्ष मोहित सूद ने रैली के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि रैली में भारत के 22 शहरों से 100 प्रतिभागी राइडर और रक्षा बलों के प्रतिनिधि भाग ले रहे हैं।इस अवसर पर राज्यपाल ने राष्ट्रीय चैंपियन और अन्य गणमान्य व्यक्तियों को सम्मानित किया।एचपी साइकिलिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष दिनेश मल्होत्रा ने धन्यवाद प्रस्ताव प्रस्तुत किया।महापौर सत्या कौंडल, राज्यपाल के सचिव प्रियतू मंडल निदेशक हीरो साइकिल अभिषेक मुंजाल, वरिष्ठ अधिकारियों और शहर के अन्य गणमान्य व्यक्ति इस अवसर पर उपस्थित थे।

 

Tags: Rajendra Vishwanath Arlekar , Himachal Pradesh , Himachal , Bharatiya Janata Party , BJP , BJP Himachal , Shimla , Raj Bhawan , 9th Hero MTB Shimla , Himalayan Adventure Sports and Tourism Promotion Association , HASTPA , Hero Cycles , Ridge Maidan

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD