Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें मुख्यमंत्री रसोई योजना के तहत विधायक कुलवंत सिंह ने मटौर में 900 महिलाओं को वितरित की रसोई किटें पंजाब विधान सभा के स्पीकर कुलतार सिंह संधवां ने विधान सभा में 40 से अधिक फलदार पौधे लगाए एस.आई.आर.-2026: सी.ई.ओ. पंजाब द्वारा घर-घर गणना चरण को समय से पहले पूरा करने के लिए ई.आर.ओज़. का सम्मान राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने ‘टीबी मुक्त भारत अभियान 2.0’ की समीक्षा की एलपीयू में वैश्विक अनुभव और उद्योग-एकीकृत शिक्षण के साथ आर्किटेक्चर एवं प्लानिंग कार्यक्रमों के लिए प्रवेश शुरू हरचंद सिंह बरसट ने सभी को 5-5 पौधे लगाने और संभालने के लिए किया प्रेरित विधायक डॉ. इंद्रबीर सिंह निज्जर ने सरकारी स्कूल के विद्यार्थियों को निःशुल्क स्कूल बैग वितरित किए फार्मासिस्ट भर्ती घोटाले में तरुण चुग ने कठोरतम कार्रवाई की माँग की बागवानी योजनाओं का लाभ हर किसान तक पहुँचाना सुनिश्चित करें अधिकारी : मोहिंदर भगत कैबिनेट मंत्री ने सरकारी स्कूलों के 11वीं और 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों को स्कूल बैग वितरित किए ₹10,000 करोड़ का नया कर्ज़ लेकर पंजाब को आर्थिक बर्बादी की ओर धकेल रही है मान सरकार : सुखजिंदर सिंह रंधावा राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आधुनिक शिक्षा के साथ भारतीय ज्ञान परंपरा के समावेश का आह्वान किया सेवा सहकारी समितियों को बढ़ावा देने एवं रोजगार सृजन के लिए प्रशासक ने चंडीगढ़ सहकारिता नीति-2026 का शुभारंभ किया 5000 रुपये रिश्वत लेते हुए सीनियर सहायक को पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने किया गिरफ्तार बरिंदर कुमार गोयल द्वारा मोगा ज़िले में 105.49 करोड़ रुपये की सिंचाई परियोजनाएं लोकार्पित ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने गांव मीमसा में एक करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले हॉकी एस्ट्रोटर्फ का निर्माण कार्य शुरू करवाया* हरभजन सिंह ई.टी.ओ. ने पंजाब भर के सड़क विकास कार्यों का लिया जायज़ा हम युवाओं के साथ, युवाओं के मुद्दे देश के मुद्दे- अरविंद केजरीवाल अमन अरोड़ा द्वारा लोगों का विश्वास बनाए रखने के लिए सुदृढ़ डेटा सुरक्षा प्रणाली सुनिश्चित करने पर जोर पीएम मोदी के आवास घेराव के विरोध में बीजेपी ने चंडीगढ़ में कांग्रेस भवन का किया घेराव विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने पांच गांवों को पानी की टंकी समर्पित की

 

कपाह की फ़सल पर गुलाबी सूंडी के हमले को रोकने के लिए ‘मेटिंग डिसरपशन टेक्नोलोजी ’ का किया जायेगा प्रयोग : रणदीप सिंह नाभा

कृषि विभाग के अधिकारियों को इस तकनीक सम्बन्धी रिपोर्ट जल्द तैयार करने के लिए कहा

Randeep Singh Nabha,Congress,Punjab Congress,Mating Disruption Technology,Lal Singh,Ravi Bhagat
Listen to this article

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 06 Oct 2021

Last updated on: Oct 06, 2021, 00:00 IST

पंजाब सरकार मालवा कपास पट्टी में गुलाबी सूंडी की समस्या से निपटने के लिए बहुत गंभीर है।अधिकारियों और माहिरों के उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल को संबोधन करते हुये कृषि मंत्री पंजाब,रणदीप सिंह नाभा ने आज कहा कि कपास की फ़सल के लिए अगले सीजन से गुलाबी सूंडी से निपटने के लिए “मेटिंग डिसरपशन टेक्नोलोजी’’ इस्तेमाल की जायेगी। मालवा क्षेत्र की बिजी11 कपास पर गुलाबी सूंडी के हमले सम्बन्धी घटनाएँ सामने आईं थीं, जिसने फसलों के उत्पादन पर बुरा प्रभाव डाला। पंजाब में कपास की काश्त करने वाले किसानों की मौजूदा स्थिति गुलाबी सूंडी के कारण बहुत गंभीर है। बहुत से किसानों ने फ़सल नष्ट कर दी है और सरकार से मुआवज़े की माँग कर रहे हैं।विशेष गिरदावरी संबंधी रिपोर्ट जल्द ही आने की उम्मीद है और रिपोर्ट तैयार होने के बाद सरकार किसानों को मुआवज़ा देगी। इस दौरान अधिकारी एक रिपोर्ट तैयार करेंगे कि इस तकनीक को पंजाब में कैसे पेश किया जाये।कृषि मंत्री ने आज विभाग के सभी अधिकारियों को हिदायत की कि वह ‘मेटिंग डिसरपशन टेक्नोलोजी’ इस्तेमाल की जाये, जो फसलों की सुरक्षा में गोल्ड सटैंडर्ड मानी जाती है और पश्चिमी देशों में मशहूर है और सालों से अंगूर और सेब जैसी विशेष फसलों में इस्तेमाल की जा रही है। 

पिछले 4 सालों में राज्य कृषि यूनिवर्सिटियां और किसान के साथ इस तकनीक सम्बन्धी कई परीक्षण (तजुर्बे) किये गये हैं जिसके भारत के कई राज्यों में महत्वपूर्ण नतीजे सामने आए हैं। पंजाब कृषि यूनिवर्सिटी ने भी इस सम्बन्धित तजुर्बे किये हैं और इससे किसानों को महत्वपूर्ण लाभ हुए हैं।स. नाभा ने कहा कि विभाग की तरफ से पंजाब में 2 लाख एकड़ से अधिक क्षेत्रफल में गुलाबी सूंडी का क्षेत्र व्यापक प्रबंधन करने और किसानों को बड़ी राहत देने का प्रस्ताव है। यह तकनीक नो-पंप नो-स्प्रे के साथ सम्बन्धित है और उत्पाद एक पेस्ट के रूप में है जिसको किसान की तरफ से 30 दिनों के अंतराल पर 3 बार इस्तेमाल करना होता है। उत्पाद एक ग्रीन लेबल है और वातावरण, पौधे, किसानों और मिट्टी पर इसका कोई बुरा प्रभाव नहीं है।इस तकनीक संबंधी पेशकारी देते हुए डा मारकंडेया गोरांतला, जिन्होंने जीव विज्ञान और रासायन इंजीनियरिंग में मास्टर डिग्रीयाँ, फंक्शनल जीनोमिकस राइस में पीएचडी की है, ने कहा कि यह तकनीक पंजाब के किसानों के लिए खुशियाँ लायेगी, जो दुनिया भर के किसान फायदा ले रहे हैं।इस मौके पर दूसरों के इलावा स. लाल सिंह चेयरमैन मंडी बोर्ड, श्री डी. के तिवाड़ी वित्त कमिशनर, श्री दिलराज सिंह कृषि सचिव, श्री रवि भगत सचिव मंडी बोर्ड, श्री राहुल गुप्ता पीसीएस, श्री हर्षइन्दर बराड़ जेडी मंडी बोर्ड, डायरैक्टर कृषि श्री सुखदेव सिंह सिद्धू, कृषि कमिशनर और पंजाब कृषि यूनिवर्सिटी के माहिर शामिल थे।

 

Tags: Randeep Singh Nabha , Congress , Punjab Congress , Mating Disruption Technology , Lal Singh , Ravi Bhagat

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD