Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

इस बार जनगणना होगी डिजिटल: डा. अभिषेक जैन

पंजाब के लिए नियुक्त डायरेक्टर जनगणना की ओर से आगामी जनगणना के लिए तैयारियों की समीक्षा

Dr. Abhishek Jain, DC Hoshiarpur, Deputy Commissioner Hoshiarpur, Apneet Riyait, Hoshiarpur, Aashika Jain, Varinder Kaur, Director Census Operations for Punjab
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

होशियारपुर , 06 Oct 2021

Last updated on: Oct 06, 2021, 00:00 IST

भारत सरकार की ओर से आगामी जनगणना के मद्देनजर पंजाब  के लिए नियुक्त डायरेक्टर जनगणना आप्रेशनज डा. अभिषेक जैन ने आज यहां अधिकारियों के साथ बैठक कर होने वाली जनगणना संबंधी तैयारियों की समीक्षा करते हुए बताया कि इस बार जनगणना डिजिटल रुप में होगी, जिसके लिए गिनतीकार को अपने मोबाइल फोन पर विशेष रुप में तैयार की एप डाउनलोड करनी पड़ेगी।स्थानीय जिला प्रशासकीय कांप्लेक्स के मीटिंग हाल में डिप्टी कमिश्नर अपनीत रियात, अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर(शहरी विकास) व कमिश्नर नगर निगम आशिका जैन सहित जिले के अलग-अलग अधिकारियों के साथ जनगणना संबंधी बैठक करते हुए भारत सरकार के संयुक्त सचिव व पंजाब के डायरेक्टर जनगणना डा. अभिषेक जैन ने निर्देश दिए कि समय पर अनिवार्य लिस्टों की तैयारी यकीनी बनाई जाए व ब्लाक स्तर पर गिनतीकारों के यूनिट स्थापना के लिए तैयारी शुरु की जाए। उन्होंने कहा कि संबंधित अधिकारियों की ओर से जनगणना के लिए अति जरुरी वार्डों, मोहल्लों, गांवों, कस्बों व शहरों आदि की उचित सूची तैयार कर भेजी जाए ताकि जनगणना के लिए अगली कार्रवाई समय पर शुरु की जा सके। उन्होंने कहा कि शहरों व गांवों में बने नए वार्डों व कालोनियों आदि को भी लिस्टों में शामिल किया जाए ताकि हर क्षेत्र को जनगणना के घेरे में लाया जा सके।जन्म व मौत सर्टिफिकेट बनाते समय अनिवार्य नियम के पालन पर जोर देते हुए डा. अभिषेक जैन ने कहा कि मौत का सर्टिफिकेट लेते समय मौत का कारण लिखा जाना बहुत जरुरी है चाहे मौत अस्पताल या फिर घर में हुई हो। 

उन्होंने कहा कि इस संबंधी जिला स्तरीय कमेटी भी गठित की जाए जो कि समय-समय पर इन हिदायतों के पालन की समीक्षा करे।अलग-अलग अधिकारियों से आने वाली जनगणना के लिए बनाए गए सिस्टम संबंधी फीड बैक लेते हुए डा. जैन ने बताय कि सरकार की ओर से जनगणना  से पहले जमीनी स्तर तक जरुरी ट्रेनिंग दी जाएगी ताकि इस बड़े कार्य में किसी किस्म की कोई कमी न रहे। उन्होंने बताया कि इस बार होने जा रही डिजिटल जनगणना बहुत आसान व तुरंत डाटा तब्दील करने वाली होगी और यदि किसी हालात में गिनतीकार आदि को मोबाइल चलाने में कोई दिक्कत पेश आती है तो ऐसे मामलों में हाथ से भी फार्म भरे जा सकते हैं। डा. जैन ने बताया कि गिनतीकारों की ओर से घर-घर जाकर जनगणना को यकीनी बनाया जाएगा व इसके लिए पहले से तैयार की मैपिंग गिनतीकारों के लिए मददगार रहेगी। उन्होंने बताया कि जनगणना के लिए न तो फंडों की कमी आएगी व संबंधित स्टाफ को तुरंत हर संभव सुविधा मुहैया करवाई जाएगी।डिप्टी कमिश्नर अपनीत रियात ने कहा कि जनगणना एक बहुत महत्वपूर्ण कार्य है, जिसको पूरी तनदेही से नियमों के अनुसार संपन्न किया जाएगा। उन्होंने डायरेक्टर जनगणना को भरोसा दिलाया कि जिला अधिकारियों की ओर से इस कार्य के लिए जरुरी तैयारियां व प्रबंध समय पर मुकम्मल कर जनगणना सुचारु ढंग से मुकम्मल करवाई जाएगी।अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर(शहरी विकास) आशिका जैन ने बताया कि नगर निगम की सीमा की मैपिंग करवाई जा चुकी है व जनगणना संबंधी तैयारियों में तेजी लाई जा रही है। इस मौके पर अन्यों के अलावा खोज अधिकारी(नक्शे)-कम-इंचार्ज सी.आर.एस.वरिंदर कौर, जनगणना आप्रेशनज पंजाब के डायरेक्टोरेट से सहायक डायरेक्टर सुप्रिया व अन्य जिला अधिकारी भी मौजूद थे।

 

Tags: Dr. Abhishek Jain , DC Hoshiarpur , Deputy Commissioner Hoshiarpur , Apneet Riyait , Hoshiarpur , Aashika Jain , Varinder Kaur , Director Census Operations for Punjab

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD