भारत भूषण आशु ने आज पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी की उपस्थिति में पंजाब सिविल सचिवालय-1, चंडीगढ़ में कैबिनेट मंत्री के तौर पर अपना पद संभाल लिया। श्री आशु को ख़ाद्य एवं नागरिक आपूर्ति और उपभोक्ता मामले विभाग की ज़िम्मेदारी सौंपी गई है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री स. चरणजीत सिंह चन्नी के नेतृत्व अधीन पंजाब को विकास की नई बुलन्दियों पर पहुँचाने के लिए वह सख्त यत्न जारी रखेंगे।