Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

पंजाब सरकार लोगों के साथ किया हर एक वायदा करेगी पूरा : संगत सिंह गिलज़ियां

राज्य का विकास और रहते मुख्य कामों प्राथमिकता के आधार पर मुकम्मल करवाएंगे

Sangat Singh Gilzian, Congress, Punjab Congress
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

होशियारपुर , 28 Sep 2021

Last updated on: Sep 28, 2021, 00:00 IST

कैबिनेट मंत्री संगत सिंह गिलज़ियां ने आज यहाँ कहा कि मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के नेतृत्व में पंजाब सरकार लोगों के साथ किया हरके वायदा पूरा करती हुई राज्य को विकास की नये शिखरों पर लेकर जायेगी।राज्य में नये मंत्रालय में वन, वन्य और श्रम मंत्री बनने बाद में पहली बार यहाँ पहुँचे स. गिलज़ियां को पंजाब पुलिस की टुकड़ी की तरफ से स्थानीय लोक निर्माण रैस्ट हाऊस में गार्ड आफ आनर दिया गया। पूर्व मंत्री सुंदर शाम अरोड़ा, एम.एल.एज़ डा. राज कुमार चब्बेवाल, अरुण डोगरा, पवन आदिया और इन्दु बाला के अलावा सिविल और पुलिस प्रशासन के सीनियर अधिकारियों की तरफ से कैबिनेट मंत्री का स्वागत किया गया।वन और श्रम मंत्री संगत सिंह गिलज़ियां ने कहा कि पंजाब सरकार की तरफ से लोगों के साथ किये वायदों में से 18 मुख्य काम प्राथमिकता के आधार पर मुकम्मल करके राज्य की एकसमान तरक्की को नयी गति प्रदान की जायेगी जिससे हर वर्ग के लिए ज़रूरी सहूलतें यकीनी बनाईं जा सकें। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार में उनको मिली ज़िम्मेदारी को वह पूरी शिद्दत के साथ बखूबी निभाते हुए अपने फर्जों के प्रति पूरी तरह जवाबदेह रहेंगे। 

उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार के पास अभी 3 महीनों से अधिक का समय बाकी है जिस दौरान पहले से चल रहे प्रोजेक्टों के साथ-साथ नये प्रोजैक्ट और कामों को समयबद्ध तरीके से मुकम्मल किया जायेगा।पत्रकारों के साथ बातचीत करते हुये कैबिनेट मंत्री संगत सिंह गिलज़ियां ने कहा कि पंजाब सरकार शुरू से ही किसानों के साथ उनकी सच्ची माँगों के लिए डट कर खड़ी है और बीते कल ही मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के नेतृत्व में मंत्रीमंडल ने एक प्रस्ताव पास करके किसानों और उनकी माँगों के प्रति एकजुटता का प्रगटावा किया है। उन्होंने किसानी माँगों की ज़ोरदार वकालत करते हुये कहा कि पंजाब सरकार काले खेती कानूनों के खि़लाफ़ चल रहे संघर्ष के दौरान जानें गंवा चुके किसानों के परिवारों के साथ कंधे से कंधा लगा कर खड़ी है और इन किसानों के परिवारिक सदस्यों को नौकरियों के लिए नियुक्ति पत्र दिए जा रहे हैं। उन्हांने बताया कि आगामी कुछ दिनों में पंजाब के विभिन्न क्षेत्रों से सम्बन्धित ऐसे परिवारों को नियुक्ति पत्र सौंपे जा रहे हैं और रहते मामलों की जांच भी जल्द मुकम्मल करवाई जा रही है।इस मौके पर दूसरों के अलावा डिप्टी कमिश्नर अपनीत रियात, एस.एस.पी. अमनीत कौंडल, अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर (ज) विशेष सारंगल, अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर (विकास) दरबारा सिंह, कमिश्नर नगर निगम आशिका जैन, कांग्रेस कमेटी के ज़िला प्रधान डा. कुलदीप नन्दा, कांग्रेस कमेटी के ज़िला महासचिव रजनीश टंडन आदि मौजूद थे।

 

Tags: Sangat Singh Gilzian , Congress , Punjab Congress

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD