Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल ‘ग्राम चिकित्सालय 2’ की रिलीज डेट का ऐलान, 23 जून से होगी स्ट्रीम खराब मौसम के कारण राहुल गांधी का अल्मोड़ा दौरा रद्द, वीडियो शेयर कर बोले-जल्द दोबारा आऊंगा केरल को विरासत में 5.07 लाख करोड़ रुपये का कर्ज मिला : सीएम वी.डी. सतीशन मालवीय नगर अग्निकांड के पीड़ितों से मिलने पहुंचीं सीएम रेखा गुप्ता पीठ-कमर दर्द से राहत, तो दूर शरीर की जकड़न दूर करने में कारगर ये योगासन, आयुष मंत्रालय की सलाह 'पेड्डी' की रिलीज पर तिरुपति बालाजी के दर पहुंचीं जान्हवी कपूर, किए दर्शन त्रिपुंड, भांग और सूखे मेवों से सजे बाबा महाकाल भीषण गर्मी में खुद को रखें सुरक्षित, हीटवेव से बचाव के लिए युवा अपनाएं ये हेल्थ टिप्स सर्वांगासन बढ़ती उम्र की समस्याओं को दूर करने में कारगर, अभ्यास के कई फायदे 5 जून का पंचांग : पुरुषोत्तम मास के 20वें दिन अभिजीत मुहूर्त के साथ सर्वार्थ सिद्धि योग, नोट कर लें राहुकाल

 

पंजाब पुलिस ने खालिस्तान टाइगर फोर्स के एक और आतंकवादी मॉड्यूल का किया पर्दाफाश

टिफिन बम, हथगोले और पिस्तौलों सहित 3 गिरफ्तार

Crime News Punjab, Punjab Police, Police, Crime News, Tarn Taran Police, Tarn Taran
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

तरन तारन , 23 Sep 2021

Last updated on: Sep 23, 2021, 00:00 IST

पंजाब पुलिस ने तरनतारन के भिक्खीविंड इलाके के गाँव भगवानपुर से तीन व्यक्तियों को गिरफ्तार करके खालिस्तान टाइगर फोर्स (के.टी.एफ.) के समर्थन वाले एक और आतंकवादी मॉड्यूल का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने उक्त व्यक्तियों के पास से फ़ोम में पैक किये (टिफिन बम की तरह दिखने वाले) दो डिब्बे, दो हैंड ग्रेनेड (86पी) और तीन 9एम.एम. पिस्तौलें भी बरामद की हैं। सरहदी राज्य पंजाब में डेढ़ महीने दौरान बरामद किया गया यह 6वां टिफिन बम है।गिरफ्तार किये गए व्यक्तियों की पहचान कंवरपाल सिंह, कुलविन्दर सिंह और कमलप्रीत सिंह के तौर पर हुई है, जो सभी मोगा के निवासी हैं। कंवरपाल ने खुलासा किया कि वह दो हफ्ते पहले कैनेडा से वापस आया था।यह सफलता पंजाब पुलिस द्वारा एक डेरा प्रेमी के कत्ल और एक पुजारी पर गोलीबारी करने वाले कई जघन्य अपराधों में शामिल के.टी.एफ. के तीन गुर्गों को गिरफ्तार चार महीनों के बाद हासिल हुई है। ये तीनों व्यक्ति के.टी.एफ. के कैनेडा स्थित प्रमुख हरदीप सिंह निझ्झर के निर्देशों पर काम करते थे।अतिरिक्त डायरैक्टर जनरल पुलिस (एडीजीपी) आंतरिक सुरक्षा आर.एन. ढोके ने बताया कि पुलिस चैकिंग दौरान तरनतारन पुलिस की टीमों ने भिक्खीविंड के गाँव भगवानपुर के नज़दीक नाके पर स्विफ्ट कार (नंबर पीबी 29 एडी 6808) को रोका और तीनों दोषियों को गिरफ्तार किया। 

प्राथमिक जांच से पता चला है कि तीनों दोषी हरदीप निझ्झर के करीबी सहयोगी अर्शदीप डल्ला के निर्देशों पर डम्प की गई आतंकवादी हार्डवेयर की खेप लेने के लिए तरनतारन पहुँचे थे।एडीजीपी ढोके ने कहा कि जांच दौरान, दोषी व्यक्तियों ने खुलासा किया कि खेप हासिल करने के उपरांत, वह अर्शदीप डल्ला से आगे के निर्देशों का इंतज़ार कर रहे थे। ज़िक्रयोग्य है कि कमलजीत और लवप्रीत, जो पहले मोगा से गिरफ्तार किये गए थे, ने दोषियों को अर्शदीप से मिलवाया था।इस दौरान, एफआईआर नंबर 110 दिनांक 22-09-2021 को आइपीसी की धारा 307, विस्फोटक पदार्थ संशोधन कानून की धारा 475, गैरकानूनी गतिविधि (रोकथाम) एक्ट की धारा 13/18/20 ( यूएपीए) और आर्म्ज ऐक्ट की धारा 25/54/59 के अंतर्गत थाना भिक्खीविंड में मामला दर्ज किया गया है।इससे पहले 8 अगस्त, 2021 को, अमृतसर ग्रामीण पुलिस ने लोपोके गाँव डालेके से एक टिफिन बम के साथ पाँच हैंड ग्रेनेड बरामद किये थे। इसी तरह, कपूरथला पुलिस ने 20 अगस्त 2021 को फगवाड़ा से दो जिंदा हथगोले, एक जिंदा टिफिन बम और अन्य विस्फोटक सामग्री वाले सामान की खेप भी बरामद की थी, जबकि तीसरे टिफिन का प्रयोग 8, 2021 अगस्त को अजनाला में एक तेल के टैंकर को उडाने के लिए किया गया था। चौथा टिफिन बम 18 सितम्बर, 2021 को फाजिल्का के गाँव धरमपुरा के खेतों से बरामद हुआ था।

 

Tags: Crime News Punjab , Punjab Police , Police , Crime News , Tarn Taran Police , Tarn Taran

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD