Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

संगरूर पुलिस द्वारा अंतर-गिरोह दुश्मनी, लूटमार और चोरियों के लिए 11 गिरफ्तार

धूरी में मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी के साथ काला-कच्छा गैंग का हुआ पर्दाफाश

Crime News Punjab, Punjab Police, Police, Crime News, Sangrur Police, Sangrur
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

संगरूर , 22 Sep 2021

Last updated on: Sep 22, 2021, 00:00 IST

संगरूर के एस.एस.पी.स्वप्न शर्मा ने बताया कि पुलिस संगीन अपराधों में शामिल अपराधियों की गतिविधियों पर नजऱ रखने के लिए दिन-रात काम कर रही है और पिछले 12 घंटों में 11 ऐसे अपराधियों को गिरफ्तार किया जो संगठित जुर्म के गैंगों के बीच दुश्मनी, लूट मार और चोरी आदि के मामलों में शामिल थे। इसके अलावा काला कच्छा गैंग जो धुरी एरिया में सुन-सान घरों में लूट, चोरी और हमला करता था, को भी गिरफ्तार किया गया।इस सम्बन्धी अधिक जानकारी देते हुए एस.एस.पी. ने बताया कि चूंकि गिरफ्तार किये गए ये सभी अपराधी संगीन अपराधों में शामिल हैं, इसलिए इनकी गिरफ्तारी से जि़ला संगरूर के क्राईम का ग्राफ नीचे आएगा।स्वप्न शर्मा ने कहा कि काला-कच्छा गैंग के चार सदस्यों का एक गैंग दिन के समय कपड़े बेचने वाले बनकर जानकारी प्राप्त करके एकांत घरों को निशाना बनाकर रात के समय उन घरों में चोरीयां करता था। उन्होंने बताया कि उनका प्रमुख अनवर कुमार-निवासी इंदिरा कालोनी, माछीवाड़ा अब पुलिस हिरासत में है। जिसकी प्राथमिक पूछताछ ने इस गिरोह की कार्यप्रणाली का पर्दाफाश किया और यह तथ्य भी सामने आया कि उन्होंने सदर धूरी थाने अधीन आते जैनपुर, चांगली और फरवाही गाँवों के घरों में वारदाता को अंजाम दिया था। एस.एस.पी. ने बताया कि गिरोह के मैंबर होशियारपुर के एक जौहरी को गहने बेच रहे थे जिसका नाम भी मुकद्मे में शामिल किया जायेगा। उन्होंने कहा कि इस गिरोह के बाकी सदस्यों - हिमाचल प्रदेश के धार खुर्द के शेखर उर्फ शंकर, दुग्गो, अविनाश और अंजू (सभी पुरुष), हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा के निवासी भी जल्दी ही गिरफ्तार कर लिए जाएंगे।दूसरे मामलों में जिनमें धूरी में चार व्यक्तियों की गिरफ्तारियां की गई हैं, एसएसपी ने बताया कि दोषी व्यक्ति पहले ही एनडीपीएस एक्ट के कई मामलों में शामिल हैं और पुलिस ने दो जि़ंदा कारतूसों समेत एक 32 बोर का पिस्तौल बरामद किया है। 

एसएसपी ने आगे कहा, ‘‘गिरफ्तारी के बाद की पूछताछ के बाद हम मध्यप्रदेश के एक व्यक्ति तक पहुंचे जो गैरकानूनी हथियार बेच रहा था। इस व्यक्ति को जांच में शामिल कर लिया गया है। उन्होंने कहा कि अपराध पर नकेल कसने के लिए मध्यप्रदेश में गैरकानूनी हथियार बेचने वाले की भी पहचान की गई है और संगरूर पुलिस उसके विरुद्ध सख़्त कार्यवाही करेगी। मुलजिमों की पहचान धूरी के मूलोवाल के तरनदीप तरनी, हरपाल सिंह घुग्गी, फतेहाबाद के टोहाना के गुरविन्दर सिंह उर्फ गोदी और नरवाना (हरियाणा) के गढ़ी के अजय के तौर पर हुई है। उनके कब्ज़े से एक स्कूटर भी बरामद किया गया है और उनके खि़लाफ़ छाजली थाने में एनडीपीएस एक्ट का नया केस दर्ज किया गया है।तीसरे केस में तीन गिरफ्तारियां की गई हैं, जहाँ दोषी बंदूक की नोक पर लोगों को धमकाकर धूरी के रिहायशी इलाकों से चोरी, लूटपाट और जो भी उनके हाथ आता था, लूट लेते थे। जिन्होंने करीब एक हफ़्ता पहले सिटी धूरी थाने के एरिये में स्थित एक घर में से 1 लाख रुपए नकद, 10 तोले सोने के गहने लूटने की बात स्वीकार की थी। उनके कब्ज़े में से एक नाजायज हथियार बरामद हुआ है। पकड़े गए दोषियों की पहचान मनदीप सिंह उर्फ बब्बू, जनता नगर के लखवीर और धूरी के सुधीर कुमार के तौर पर हुई है। उनके कब्ज़े में से एक पिस्तौल, महंगे गहने और एक मोटरसाईकल बरामद हुआ है। लखवीर पर पहले ही धोखाधड़ी और जालसाज़ी का केस दर्ज है, इस सम्बन्धी उसके विरुद्ध धूरी पुलिस स्टेशन में एक नया केस दर्ज किया गया है।एसएसपी ने बताया कि चौथे मामले में गिरोहों की आपसी दुश्मनी के सम्बन्ध में तीन गिरफ्तारियां की गई हैं। गिरफ्तार किये गए दोषियों के कब्ज़े में से 315 बोर का एक देसी कट्टा, 5 जि़ंदा कारतूस, मोहाली की रजिस्टरी नंबर वाला एक स्कूटर बरामद किया गया है। उनकी पूछताछ ने पुलिस को मध्यप्रदेश के गैरकानूनी हथियार बेचने वाले व्यक्ति की पहचान की गई। दोषी जसविन्दर सिंह निवासी भम्मावद्दी जिस पर पहले ही एन.डी.पी.एस. एक्ट का एक केस दर्ज है, अजय उर्फ रोबिन निवासी संगरूर और सतगुर सिंह निवासी च_ा सेखवां जिनके खि़लाफ़ पहले से ही आबकारी और एनडीपीएस एक्ट के छह अलग-अलग मामले दर्ज हैं। जिनके कब्ज़े में से 315 बोर का एक देसी कट्टा, 5 जि़ंदा कारतूस, मोहाली का रजिस्ट्रेशन नंबर वाला एक स्कूटर बरामद हुआ है। जिनके विरुद्ध लोंगोवाल थाने में हथियार एक्ट के अंतर्गत केस दर्ज किया गया है। एस.एस.पी. ने बताया कि मध्यप्रदेश में हथियार बेचने वाले का नाम भी मुकद्मे में दर्ज किया जायेगा।

 

Tags: Crime News Punjab , Punjab Police , Police , Crime News , Sangrur Police , Sangrur

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD