Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

सहकारिता मंत्री रंधावा के प्रयासों का दिखा असर

मार्कफैड के उत्पाद अब पड़ोसी राज्य हिमाचल प्रदेश के 5000 सार्वजनिक वितरण प्रणाली के डिपूओं पर भी मिलेंगे

Punjab Admin, Public Distribution System, Himachal Pradesh, Markfed, Sukhjinder Singh Randhawa, Varun Roojam, Vikas Garg, Lalit Jain, Sugarfed, Registrar Cooperative Societies
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

शिमला/चण्डीगढ़ , 14 Sep 2021

Last updated on: Sep 14, 2021, 00:00 IST

पंजाब के सहकारी संस्थाओं को मज़बूत करने और इनका दायरा बढ़ाने के लिए सहकारिता मंत्री स. सुखजिन्दर सिंह रंधावा द्वारा की जा रही कोशिशों को आज उस समय पर भरपूर सफलता मिली जब मार्कफैड और हिमाचल प्रदेश के खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग के बीच आपसी सहमति का समझौता (एम.ओ.यू.) हुआ, जिससे मार्कफैड के विभिन्न उत्पाद अब हिमाचल के 5000 के करीब सार्वजनिक वितरण प्रणाली के डिपूओं पर उपलब्ध होंगे।यह फ़ैसला आज शिमला में हिमाचल प्रदेश के खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग के सचिव श्री पौल रासू और डायरैक्टर श्री ललित जैन के साथ पंजाब के सहकारी सभाओं के रजिस्ट्रार श्री विकास गर्ग, मार्कफैड के एम.डी. श्री वरुण रूज़म और तेल मिल खन्ना के जनरल मैनेजर श्री रवीन्दर शर्मा द्वारा मार्कफैड और शूगरफैड के उत्पाद हिमाचल प्रदेश को सार्वजनिक वितरण प्रणाली के लिए मुहैया करवाने संबंधी की गई बैठक के दौरान किया गया।

जि़क्रयोग्य है कि पंजाब के सहकारिता मंत्री स. सुखजिन्दर सिंह रंधावा द्वारा कुछ समय पहले हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर के साथ मुलाकात करके पंजाब के सहकारी संस्थाओं के उत्पादों को हिमाचल प्रदेश सरकार को सप्लाई करने की पेशकश की गई थी, जिसके बाद आज यह एम.ओ.यू. संभव हुआ है।श्री विकास गर्ग ने बताया कि आज हुए समझौते के अंतर्गत मार्कफैड के उच्च मानक के खाने योग्य उत्पाद अब हिमाचल प्रदेश के निवासियों को उनके घरों तक वाजिब कीमतों पर मिलेंगे। इस दौरान शूगरफैड पंजाब द्वारा हिमाचल प्रदेश को चीनी की सप्लाई करने संबंधी भी बातचीत हुई, जिसकी संभावनाएं तलाशने संबंधी हिमाचल प्रदेश के खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग द्वारा भविष्य में विचार-विमर्श किया जाएगा।श्री वरुण रूज़म ने कहा कि आज एशिया के सबसे बड़ी सहकारी संस्था मार्कफैड द्वारा अपना दायरा बढ़ाने की कोशिशों को और अधिक बल मिला है और अब हिमाचल प्रदेश के निवासी भी मार्कफैड के उच्च मानक और सवाद भरे उत्पाद वाजिब कीमतों पर अपने ही घरों के नज़दीक ले सकेंगे। उन्होंने कहा कि पिछले साल सैंटर फॉर साइंस एंड एनवायरमेंट (सी.एस.ई.) द्वारा करवाए गए एन.एम.आर. शुद्धता संबंधी परीक्षण में मार्कफैड का उत्पाद सुंदर ब्रांड शहद पास हुआ था। यह टैस्ट अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मान्यता प्राप्त है।

 

Tags: Punjab Admin , Public Distribution System , Himachal Pradesh , Markfed , Sukhjinder Singh Randhawa , Varun Roojam , Vikas Garg , Lalit Jain , Sugarfed , Registrar Cooperative Societies

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD