Saturday, 13 June 2026

 

 

खास खबरें मावां -धीयाँ सम्मान योजना का लाभ हर पात्र महिला तक पहुंचाना हमारा संकल्प : जय कृष्ण सिंह रौड़ी नायब सिंह सैनी ने बाबा भूमणशाह, सिरसा गद्दी महंत श्री ब्रह्म दास जी से की भेंट, लिया आशीर्वाद भारत की अध्यक्षता में ‘ब्रिक्स इंदौर डिक्लेरेशन’, वैश्विक कृषि सहयोग का नया घोषणापत्र आप की उम्मीद से पहले ही उलटी गिनती शुरू हो चुकी है : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग जेल में बंद गैंगस्टर से जुड़े दो व्यक्ति बठिंडा से गिरफ्तार ; दो पिस्तौल बरामद प्रधानमंत्री मोदी के 12 साल सेवा, सुशासन और संकल्प की मिसाल : हरदीप सिंह पुरी विमेंस टी20 वर्ल्ड कप : पाकिस्तान के खिलाफ जीत के साथ अभियान शुरू करना चाहेगा भारत असद अली खान : कहानी रुद्र वीणा के उस साधक की, जिनके बाद खाली पड़ गई एक परंपरा बीएचयू में निर्माणाधीन ‘नेशनल सेंटर फॉर एजिंग’ का योगी आदित्यनाथ ने किया स्थलीय निरीक्षण मध्य प्रदेश पुलिस की पहली जिम्मेदारी जनता में कानून व्यवस्था के प्रति विश्वास कायम करना : सीएम मोहन यादव कविन्द्र गुप्ता ने माता वैष्णो देवी मंदिर में पूजा-अर्चना की शाहपुर में गैस किल्लत पर सख्त हुए केवल सिंह पठानिया राजनाथ सिंह ने डुंडीगल स्थित वायुसेना अकादमी में 217वें कोर्स की संयुक्त दीक्षांत परेड का निरीक्षण किया कल्याड़ा में 50 लाख से बनेगा ओबीसी भवन : केवल सिंह पठानिया अनिल विज ने साहा इंडस्ट्रियल ग्रोथ सेंटर में फायर ब्रिगेड तैनात करने के दिए निर्देश ऑस्ट्रेलिया ओपन : पीवी सिंधु सेमीफाइनल में यामागुची से हारीं, भारत का अभियान समाप्त 30 जून को सेना प्रमुख का पद संभालेंगे लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ महाराष्ट्र के धुले में बस ने बाइक को मारी टक्कर, मां-बेटे सहित तीन की दर्दनाक मौत पंजाब में आम आदमी पार्टी सरकार की उल्टी गिनती शुरू : नायब सिंह सैनी रक्षा खडसे ने जीवंत ग्राम कार्यक्रम के अंतर्गत लद्दाख के सीमावर्ती गांवों का तीन दिवसीय दौरा पूरा किया भजन लाल की विरासत को आगे बढ़ा रहे कुलदीप बिश्नोई जैसे जननेताओं की हरियाणा को जरूरत : वीरेश शांडिल्य

 

एन.आई.टी.टी.टी.आर. ने अपना 54वां सालाना दिवस मनाया

Dharmendra Pradhan, National Institute of Technical Teachers Training and Research, NITTTR, National Education Policy, NEP, Shyam Sundar Pattnaik, Digital Mission, Unnat  Bharat, Atam Nirbhar Bharat, Swachh Bharat
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 07 Sep 2021

Last updated on: Sep 07, 2021, 00:00 IST

सरकार के शिक्षा मंत्रालय (एमओइ) की एक स्वायत्त संस्था नेशनल इंस्टीच्यूट ऑफ टैक्निकल टीचर्ज ट्रेनिंग एंड रिसर्च (एन.आई.टी.टी.टी.आर.), चण्डीगढ़ ने 7 सितम्बर, 2021 को अपना 54वां सालाना दिवस मनाया। यह संस्था साल 1967 में स्थापित की गई थी।इस शुभ मौके पर भारत सरकार के शिक्षा मंत्री (एमओइ), श्री धर्मेंद्र प्रधान ने एआर /वीआर लैब का उद्घाटन किया। इसके साथ ही फेकल्टी के लिए रिहायशी इमारत का नींव पत्थर रखा और इस मौके पर सभी को संबोधन भी किया। मंत्री ने अपने उद्घाटनी भाषण के दौरान फेकल्टी, स्टाफ, विद्यार्थियों और संस्था की महामारी के मुश्किल समय के दौरान भी उच्च तकनीकी शिक्षा प्रणाली के प्रति कीमती योगदान के लिए प्रशंसा की। उन्होंने डिजिटल मिशन, उन्नत भारत, आत्म निर्भर भारत, स्वच्छ भारत में परिवर्तनशील योगदान के लिए राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) के प्रभावी और समय पर लागूकरण के लिए फेकल्टी को उनके सहयोग और योगदान के लिए भी अपील की। मंत्री के संबोधन के दौरान भारत को विश्व गुरू बनाने के बारे विचार स्पष्ट हैं।एन.आई.टी.टी.टी.आर. चण्डीगढ़ के डायरैक्टर प्रोफ़ैसर श्याम सुंदर पटनायक ने साल 2020 -21 की सालाना रिपोर्ट पेश करते हुए टीम के तौर पर मिलकर काम करने, मिलकर लक्ष्य हासिल करने और जीत हासिल करने सम्बन्धी अपने काम करने के फलसफे को दोहराया।

संस्था ने 74,337 तकनीकी फैक्लटीज़ को प्रशिक्षण दिया, 7 करोड़ आईआरजी तैयार किये, 55 पाठयक्रम वर्कशापें आयोजित करवाई, 269 खोज प्रकाशन प्रकाशित किये (215 अंतरराष्ट्रीय रसालों में, 54 कान्फ़्रेंसों में), 49 खोज प्रोजैक्ट पेश किये, 10 विद्यार्थी को पीएचडी डिग्री दी, 4 पेटैंट दाखि़ल किये और बहुत कुछ और किया जिसकी महामारी के समय दौरान कल्पना नहीं की जा सकती थी। प्रोफ़ैसर पटनायक ने इस प्राप्ति को ईमानदारी, टीम वर्क और फेकल्टी स्टाफ और विद्यार्थियों की वचनबद्धता को समर्पित किया। उन्होंने बताया कि इंस्टीट्यूट यूनिवर्सिटी का दर्जा (डी नोवो श्रेणी) हासिल करने की कगार पर है। सालाना रिपोर्ट में दर्ज किये गए शानदार योगदानों से स्पष्ट तौर पर यह ज़ाहिर हो गया है कि यदि संस्था को यूनिवर्सिटी का दर्जा दिया जाता है तो वह देश के प्रसिद्ध उच्च-शैक्षिक अदारों में से एक होगी जो अध्यापकों के प्रशिक्षण में सालों के राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय क्षेत्रों के अपने 54 तजुर्बो के साथ एक अमिट छाप छोड़ेगी।विशेष मेहमान आईआईटी रोपड़ के प्रो. राजीव अहूजा, गेस्ट आफ आनर डा. अश्वनी जौहर, इंडिया-रुस बायलेटरल कौंसिल नीति आयोग के मैंबर, एनबीए के मैंबर सचिव ए.के नासा ने अपना संबोधन करते हुए कर्मचारियों को उनकी शानदार कारगुज़ारी के लिए बधाई दी और आशा अभिव्यक्त की कि एमओइ की मौजूदगी संस्था के कर्मचारियों को उत्साहित और प्रेरित करने के लिए एक अहम कारक के तौर पर काम करेगी, जिसमें सहृदय योगदान और बहुत मज़बूत कार्य सभ्याचार शामिल है।सालाना समारोह के दौरान, संस्था ने सर्वोत्त्म प्रदर्शन करने वाले कर्मचारियों, होनहार विद्यार्थियों, सर्वोत्त्म प्रदर्शन करने वाले पोलिटेक्निक्स और इंजीनियरिंग कालेजों और डिजिटल पोस्टर मुकाबले के विजेताओं को सम्मानित किया।

 

Tags: Dharmendra Pradhan , National Institute of Technical Teachers Training and Research , NITTTR , National Education Policy , NEP , Shyam Sundar Pattnaik , Digital Mission , Unnat Bharat , Atam Nirbhar Bharat , Swachh Bharat

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD