Saturday, 13 June 2026

 

 

खास खबरें मावां -धीयाँ सम्मान योजना का लाभ हर पात्र महिला तक पहुंचाना हमारा संकल्प : जय कृष्ण सिंह रौड़ी नायब सिंह सैनी ने बाबा भूमणशाह, सिरसा गद्दी महंत श्री ब्रह्म दास जी से की भेंट, लिया आशीर्वाद भारत की अध्यक्षता में ‘ब्रिक्स इंदौर डिक्लेरेशन’, वैश्विक कृषि सहयोग का नया घोषणापत्र आप की उम्मीद से पहले ही उलटी गिनती शुरू हो चुकी है : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग जेल में बंद गैंगस्टर से जुड़े दो व्यक्ति बठिंडा से गिरफ्तार ; दो पिस्तौल बरामद प्रधानमंत्री मोदी के 12 साल सेवा, सुशासन और संकल्प की मिसाल : हरदीप सिंह पुरी विमेंस टी20 वर्ल्ड कप : पाकिस्तान के खिलाफ जीत के साथ अभियान शुरू करना चाहेगा भारत असद अली खान : कहानी रुद्र वीणा के उस साधक की, जिनके बाद खाली पड़ गई एक परंपरा बीएचयू में निर्माणाधीन ‘नेशनल सेंटर फॉर एजिंग’ का योगी आदित्यनाथ ने किया स्थलीय निरीक्षण मध्य प्रदेश पुलिस की पहली जिम्मेदारी जनता में कानून व्यवस्था के प्रति विश्वास कायम करना : सीएम मोहन यादव कविन्द्र गुप्ता ने माता वैष्णो देवी मंदिर में पूजा-अर्चना की शाहपुर में गैस किल्लत पर सख्त हुए केवल सिंह पठानिया राजनाथ सिंह ने डुंडीगल स्थित वायुसेना अकादमी में 217वें कोर्स की संयुक्त दीक्षांत परेड का निरीक्षण किया कल्याड़ा में 50 लाख से बनेगा ओबीसी भवन : केवल सिंह पठानिया अनिल विज ने साहा इंडस्ट्रियल ग्रोथ सेंटर में फायर ब्रिगेड तैनात करने के दिए निर्देश ऑस्ट्रेलिया ओपन : पीवी सिंधु सेमीफाइनल में यामागुची से हारीं, भारत का अभियान समाप्त 30 जून को सेना प्रमुख का पद संभालेंगे लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ महाराष्ट्र के धुले में बस ने बाइक को मारी टक्कर, मां-बेटे सहित तीन की दर्दनाक मौत पंजाब में आम आदमी पार्टी सरकार की उल्टी गिनती शुरू : नायब सिंह सैनी रक्षा खडसे ने जीवंत ग्राम कार्यक्रम के अंतर्गत लद्दाख के सीमावर्ती गांवों का तीन दिवसीय दौरा पूरा किया भजन लाल की विरासत को आगे बढ़ा रहे कुलदीप बिश्नोई जैसे जननेताओं की हरियाणा को जरूरत : वीरेश शांडिल्य

 

धर्मेंद्र प्रधान ने नई दिल्ली में 'युवा संगम चरण VI' के तहत छत्तीसगढ़ के छात्र प्रतिनिधिमंडल से बातचीत की

"भारत के युवा ही 'विकसित भारत 2047' की मुख्य ताकत होंगे" : धर्मेंद्र प्रधान

Dharmendra Pradhan, BJP, Bharatiya Janata Party, New Delhi
Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

नई दिल्ली , 11 Jun 2026

Last updated on: Jun 12, 2026, 12:19 IST

केंद्रीय शिक्षा मंत्री श्री धर्मेंद्र प्रधान ने आज नई दिल्ली के डॉ. अंबेडकर अंतर्राष्ट्रीय केंद्र में 'युवा संगम चरण VI' कार्यक्रम के तहत छत्तीसगढ़ से आए छात्र प्रतिनिधियों से बातचीत की। इस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए, श्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि 'युवा संगम' ने युवाओं को पाठ्यपुस्तकों और कक्षाओं से परे भारत को जानने-समझने और देश की सांस्कृतिक विविधता, विकास की पहलों और राष्ट्रीय प्राथमिकताओं की गहरी समझ हासिल करने का अवसर दिया है।

उन्होंने कहा कि अलग-अलग राज्यों के युवाओं के बीच आपसी बातचीत से 'एक भारत श्रेष्ठ भारत' की भावना मजबूत हुई है। मंत्री महोदय ने छात्रों को नवाचार, उद्यमशीलता, सामुदायिक भागीदारी और सामाजिक जिम्मेदारी के माध्यम से 'विकसित भारत 2047' के दृष्टिकोण में योगदान देने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने भारत के विकास में युवाओं की भूमिका पर प्रकाश डाला और उनसे राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनइपी) 2020 के तहत बनाए गए अवसरों का लाभ उठाने का आग्रह किया।

श्री प्रधान ने नज़रिए को व्यापक बनाने और आपसी समझ को बढ़ावा देने में अनुभव से सीखने और सांस्कृतिक आदान-प्रदान के महत्व पर भी ज़ोर दिया। उन्होंने प्रतिनिधियों को कार्यक्रम से मिली सीख को अमल में लाने और समाज तथा राष्ट्र-निर्माण में सकारात्मक योगदान देने के लिए प्रोत्साहित किया। छत्तीसगढ़ से आए छात्र प्रतिनिधियों को संबोधित करते हुए, उच्च शिक्षा विभाग के सचिव डॉ. विनीत जोशी ने युवा सोच को आकार देने में अनुभव के आधार पर सीखने और सांस्कृतिक आदान-प्रदान के महत्व पर ज़ोर दिया।

उन्होंने कहा कि 'युवा संगम' जैसी यात्राओं से प्रतिभागियों में अनुकूलन क्षमता, टीम वर्क और जीवन के लिए ज़रूरी अन्य कौशल विकसित करने में मदद मिलती है, जो औपचारिक शिक्षा से बेहतर होता है। डॉ. जोशी ने प्रतिनिधियों से इस यात्रा का पूरा लाभ उठाने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने  और इस बात पर ज़ोर दिया कि इस तरह के आदान-प्रदान से राष्ट्रीय एकता मज़बूत होती है और भारत की समृद्ध विविधता के प्रति समझ और सम्मान बढ़ता है।

उन्होंने प्रतिभागियों से यह भी कहा कि वे इस कार्यक्रम की भावना को आगे बढ़ाएं इसके लिए वे जो सीखें हैं उसे आपस में साझा करें।  मंत्री महोदय ने इस यात्रा के दौरान बनी मित्रता को बनाए रखने और एक जुड़े हुए, आत्मविश्वासी व वैश्विक रूप से जागरूक भारत के निर्माण में योगदान देकर इस कार्यक्रम की भावना को आगे बढ़ाने का भी आह्वान किया।

छात्र प्रतिनिधियों ने दिल्ली यात्रा के अपने अनुभव और विचार साझा किए और एक दिलचस्प सत्र के दौरान मंत्री महोदय से बातचीत की। कार्यक्रम के दौरान 'युवा संगम फ़ेज़ 6' पर एक छोटा वीडियो दिखाया गया, जिसमें प्रतिनिधियों की यात्रा, उनके अनुभवों और सांस्कृतिक आदान-प्रदान की झलक दिखाई गई। छात्रों ने अलग-अलग संस्कृतियों से जुड़ने और 'एक भारत श्रेष्ठ भारत' की भावना को मज़बूत करने का मौका देने के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी और शिक्षा मंत्रालय का आभार व्यक्त किया।

आईआईटी भिलाई के नेतृत्व वाले इस प्रतिनिधिमंडल की मेज़बानी 8 जून से 13 जून 2026 तक आईआईटी दिल्ली कर रहा है। इस कार्यक्रम के तहत, छात्रों को राजधानी की समृद्ध विरासत, शैक्षिक इकोसिस्टम, शासन व्यवस्था और विकास से जुड़ी उपलब्धियों से परिचित कराया गया। अपनी यात्रा के दौरान, छात्रों ने दिल्ली के कई प्रमुख संस्थानों, विकास परियोजनाओं और खास जगहों का दौरा किया।

इससे उन्हें देश की शासन-प्रणाली, सांस्कृतिक विरासत और शहरी विकास की पहलों को करीब से जानने का मौका मिला। इन दौरों से उन्हें डिजिटल शासन, जन-सेवा वितरण, संवहनीय विकास और राष्ट्रीय संस्थानों के कामकाज के बारे में जानकारी मिली, साथ ही उन्हें भारत की लोकतांत्रिक परंपराओं और सामाजिक-आर्थिक प्रगति की व्यापक समझ भी हुई।

इस यात्रा का मकसद 'युवा संगम' के पांच स्तंभों पर्यटन, परंपराओं, विकास, तकनीक और लोगों के बीच आपसी जुड़ाव के तहत बेहतरीन अनुभव प्रदान करना है। यह कार्यक्रम युवाओं के बीच आपसी सम्मान, सांस्कृतिक समझ और भावनात्मक एकता को बढ़ावा देने के साथ-साथ 'एक भारत श्रेष्ठ भारत' की भावना को मजबूत करता है। शिक्षा मंत्रालय के उच्च शिक्षा विभाग द्वारा 'एक भारत श्रेष्ठ भारत' कार्यक्रम के तहत शुरू किया गया 'युवा संगम' का छठा चरण, 22 संबद्ध राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के 18 से 30 वर्ष की आयु के युवाओं को एक साथ लाया है।

 

Tags: Dharmendra Pradhan , BJP , Bharatiya Janata Party , New Delhi

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD