Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में शुरू होंगे नए पाठ्यक्रम, विद्यार्थी और शिक्षकों को एक्सपोजर विजिट पर भेजेंगेः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू नशे के विरूद्ध जागरूकता के लिए खेलो हिमाचल -चिट्टा मुक्त अभियान शुरूः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू गर्भवती एवं स्तनपान कराने वाली 4,056 महिलाओं को 1.70 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता : डॉ. बलजीत कौर उद्योग-केंद्रित पत्रकारिता शिक्षा को मिलेगा नया आयाम : आरबीयू ने प्रतिष्ठित समाचार पत्र ट्रस्ट के साथ किया एमओयू सड़क सुरक्षा को मजबूत बनाने और ई-चालान शिकायत प्रणाली को पारदर्शी बनाने के लिए परिवहन विभाग के बड़े कदम: हरपाल सिंह चीमा ब्रह्मज्ञान को व्यवहार में उतारकर ही जीवन को सार्थक बनाये सी जी सी यूनिवर्सिटी मोहाली में नए अकादमिक सत्र का शुभारंभ मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों की मदद के लिए केजरीवाल ने दिनभर अस्पताल, थाने से लेकर जंतर-मंतर तक की भागदौड़ पंजाब कैबिनेट ने पंजाब विधानसभा का 13वां सत्र 3 से 10 अगस्त तक बुलाने को दी मंजूरी मोगा ग्रेनेड हमले में शामिल 3 मुख्य आरोपियों सहित 17 व्यक्ति गिरफ्तार पंजाब द्वारा आगामी खरीद के लिए भंडारण हेतु स्थान बनाने हेतु मासिक 12 लाख मीट्रिक टन अनाज की लिफ्टिंग पर जोर मुख्य सचिव ने चंडीगढ़ में लैंडस्टैक एवं नक्शा परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने दो आंगनवाड़ी वर्करों को नियुक्ति पत्र सौंपे विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने हमायूंपुर, तसिंबली, बसौली और कसौली में की जनसभाएं एवं लोक मिलनियां प्रदेश में 1 करोड़ 40 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य किया गया निर्धारित-नायब सिंह सैनी हरियाणा के राज्यपाल ने स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर की समीक्षा की मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों के साथ खड़ी है आम आदमी पार्टी - अरविंद केजरीवाल पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

 

अमृतसर स्मार्ट सिटी के “राही” प्रोजेक्ट को मिला देश में दूसरा स्थान

स्मार्ट सिटी मिशन के डायरेक्ट्र ने सी.ई.ओ अमृतसर स्मार्ट सिटी मलविंदर सिहं जग्गी को किया सम्मानित

Punjab Admin, Kunal Kumar, Amritsar Smart City, Hitesh Vaidya,Bruno Bosle, AFD, RAAHI, Malwinder Singh Jaggi, Amritsar, CITIIS, National Institute of Urban Affairs, NIUA
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

अमृतसर , 04 Sep 2021

Last updated on: Sep 04, 2021, 00:00 IST

शहर के पब्लिक ट्रांसपोर्ट को बेहतर बनाने तथा प्रदूषण को कम करने के लिए स्मार्ट सिटी मिशन के तहत शुरू किए जाने वाले  “राही” (रीज्युविनेशन ऑफ ऑटो-रिक्शा इन अमृतसर थ्रू होलीस्टिक इंटरवेशंन) प्रोजेक्ट को मैचुरेशन फेस को सफलतापूर्वक पूरा करने के लिए देश में दूसरा स्थान मिला है । जिसके लिए नगर निगम कमीशनर व सी.ई.ओ अमृतसर स्मार्ट सिटी मलविंदर सिहं जग्गी को दिल्ली में हुए एक विशेष कार्यक्रम में केंद्रीय आवास व शहरी विकास मंत्रालय के संयुक्त सचिव तथा   स्मार्ट सिटी मिशन के डायरेक्ट्र कुणाल कुमार द्वारा सम्मानित किया गया । ज्ञात हो कि केंद्रीय आवास व शहरी विकास मंत्रालय, फ्रैंच डेव्लपमेंट एजंसी (एएफडी), यूरोपियन युनियन तथा नैशनल इंस्टीटयूट ऑफ अर्बन अफेयर्स (एन.आई.यू.ए) द्वारा चलाए जा रहे सिटीज़ प्रोगराम के तहत वर्ष 2019 में अमृतसर स्मार्ट सिटी के राही प्रोजेक्ट का चयन पूरे देश के 37 शहरों के कुल 67 प्रोजेक्टों से किया गया था । सिटीज़ प्रोगराम के तहत पूरे देश में कुल 12 शहरों का चयन किया गया था, जिनमें से सफलतापूर्वक मैचुरेशन फेस को पूरा करने में चेन्नई पहले,अमृतसर दूसरे और सुरत तीसरे स्थान पर रहा । इस मौके पर दिल्ली में हुए एक विशेष कार्यक्रम में इन शहरों के स्मार्ट सिटी के सी.ई.ओ को सम्मानित किया गया । 

ज्ञात हो कि राही प्रोजेक्ट के तहत शहर में चलने वाले पुराने डीजल ऑटो को ई-ऑटो के साथ बदला जाएगा, जिसके लिए ऑटो-ड्राईवरों को सब्सिडी देने के साथ-साथ उन्हें आसान दरों में लोन भी मुहैया करवाया जाएगा। इसके साथ रही शहर में ई-वाहनों को चार्ज करने के लिए शहर में चार्जिंग स्टेशन भी बनाए जाएगें । इस बारे में अधिक जानकारी देते हुए सी.ई.ओ अमृतसर स्मार्ट सिटी मलविंदर सिहं जग्गी ने बताया कि अमृतसर देश का पहला ऐसा शहर होगा जहाँ पर इतने बड़े स्तर पर ई-ऑटो को पब्लिक ट्रांसपोर्ट सिस्टम का हिस्सा बनाया जाएगा। जिसके लिए स्मार्ट सिटी मिशन के तहत ड्राईवरों को सब्सिडी देने के साथ-साथ उन्हें आसान दरों में लोन भी मुहैया करवाया जाएगा। उन्होंने कहा कि ई-ऑटो पब्लिक ट्रांसपोर्ट का भविष्य है, जिससे ना सिर्फ़ वायु प्रदूषण का स्तर शुन्य होगा बल्कि ध्वनि प्रदूषण भी नहीं होगा। इससे शहर का वातावरण भी साफ सुथरा बनेगा और ई- ऑटो से रिक्शा ड्राईवरों की कमाई में भी बढ़ोत्तरी होगी, क्योंकि तेल के बढ़ते दामों से डीजल ऑटो को चलाने की कीमत प्रति कि.मी 4 रूपए से भी अधिक हो गई है, वहीं ई-ऑटो में यह सिर्फ़ 0.68 पैसे प्रति कि.मी है। उन्होनें कहा कि बहुत जल्द ही राही प्रोजेक्ट की औपचारिक शुरूआत कर दी जाएगी।                                                                      

 

 

Tags: Punjab Admin , Kunal Kumar , Amritsar Smart City , Hitesh Vaidya , Bruno Bosle , AFD , RAAHI , Malwinder Singh Jaggi , Amritsar , CITIIS , National Institute of Urban Affairs , NIUA

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD