Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

चंडीगढ़ में स्थापित होंगे पाँच मुफ़्त गतका प्रशिक्षण केंद्र

स्कूलों-कालेजों के गतका मुकाबले करवाने की तैयारियां, चौथी ट्राई सिटी विरसा संभाल गतका चैंपयनशिप जनवरी में

Gatka, National Gatka Association, Harjeet Singh Grewal, Chandigarh Gatka Association, Hardeep Singh Butrela, Fourth Tri-City Virsa Sambhal Gatka Championship
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 31 Aug 2021

Last updated on: Aug 31, 2021, 00:00 IST

केंद्रीय शासित प्रदेश चंडीगढ़ में नियमों के मुताबिक गतका खेल का मुफ़्त प्रशिक्षण देने के लिए विभिन्न सैक्टरों में पाँच गतका प्रशिक्षण केंद्र चालू करने के अलावा जल्द ही स्कूलों और कालेजों के गतका मुकाबले करवाए जाएंगे और सैक्टर 34 में ‘चौथी ट्राई सिटी विरसा संभाल गतका चैंपयनशिप’ करवाई जायेगी।यह फ़ैसले आज यहाँ नेशनल गतका एसोसिएशन आफ इंडिया से मान्यता प्राप्त चंडीगढ़ गतका एसोसिएशन (रजि.) की कार्यकारिणी के सालाना सत्र के दौरान लिए गए जिसमें नेशनल गतका एसोसिएशन के राष्ट्रीय प्रधान स. हरजीत सिंह ग्रेवाल स्टेट ऐवार्डी विशेष के तौर पर शामिल हुए।सत्र के उपरांत बातचीत करते हुये चंडीगढ़ गतका एसोसिएशन के प्रधान और नगर निगम के पूर्व सीनियर डिप्टी मेयर हरदीप सिंह बुटरेला और जनरल सचिव राजदीप सिंह बाली ने बताया कि इस सालाना सत्र में गतका संस्था की तरफ से पिछले अरसे के दौरान विरासती खेल गतका को लोकप्रिय बनाने के लिए जारी कामों की समीक्षा की गई और भविष्य में मुफ़्त गतका प्रशिक्षण और राज्य स्तरीय चैंपयनशिप करवाने समेत विरसा संभाल मुकाबले करवाने की रूप-रेखा भी बनायी गई।उन्होंने बताया कि कोविड की महामारी के कारण सभी गतका प्रशिक्षण सेंटरों में मुफ़्त गतका प्रशिक्षण रोक दिया गया थी परन्तु अब अक्तूबर महीने से सैक्टर 40, सैक्टर 49, सैक्टर 22, सैक्टर 28/मनीमाजरा और पंजाब यूनिवर्सिटी में मुफ़्त गतका प्रशिक्षण केंद्र दोबारा शुरू किये जाएंगे। 

उन्होंने बताया कि इसके इलावा चंडीगढ़ स्थित स्कूलों और कालेजों की गतका टीमों के अंतर-स्कूल और अंतर-कालेज मुकाबले भी करवाए जाएंगे। इसके इलावा चौथी इंटरसिटी विरसा संभाल गतका चैंपियनशिप भी जनवरी महीने करवाई जायेगी जिसमें केंद्रीय शासित प्रदेश चंडीगढ़, साहिबज़ादा अजीत सिंह नगर और पंचकुला स्थित शीर्ष की गतका टीमें भाग लेंगी।स. हरदीप सिंह बुटरेला और राष्ट्रीय प्रधान स. हरजीत सिंह ग्रेवाल ने चंडीगढ़ गतका एसोसिएशन के अधिकारियों का ऐलान भी किया जिसमें सर्वसमिति से सुखजिन्दर सिंह योगी और अजीत सिंह सुपरडैंट को सीनियर मीत प्रधान, गुरदीप सिंह सैनी मीत प्रधान, इंजीनियर राजदीप सिंह जनरल सचिव, रणजीत सिंह जम्मू सहायक सचिव, सिमरनजीत सिंह वित्त -सचिव, गुरचरन सिंह और बीबी चरनजीत कौर दोनों संयुक्त सचिव, मनिन्दर सिंह स्टेट कोआर्डीनेटर, योगराज सिंह और इन्द्रजीत सिंह दोनों सीनियर स्टेट कोच के तौर पर चुने गए।बीबी चरनजीत कौर को चंडीगढ़ गतका एसोसिएशन के महिला विंग की कोआर्डीनेटर भी स्थापित किया गया। उन्होंने बताया कि चंडीगढ़ राज्य को पाँच जोनों में वितरण करके ज़ोनल कोआर्डीनेटर भी जल्द नियुक्त किये जाएंगे। इस मौके पर समूह अधिकारियों ने प्रण किया कि वह गतका खेल की तरक्की के लिए तन-मन से काम करते रहेंगे।इस मीटिंग में दूसरों के अलावा ज़िला गतका एसोसिएशन साहिबजादा अजीत सिंह नगर के प्रधान स. कंवर हरबीर सिंह ढींडसा, मीत प्रधान लखवीर सिंह और जनरल सचिव स. हरप्रीत सिंह सराओ भी उपस्थित थे।

 

Tags: Gatka , National Gatka Association , Harjeet Singh Grewal , Chandigarh Gatka Association , Hardeep Singh Butrela , Fourth Tri-City Virsa Sambhal Gatka Championship

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD