Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें ब्रह्मज्ञान को व्यवहार में उतारकर ही जीवन को सार्थक बनाये सी जी सी यूनिवर्सिटी मोहाली में नए अकादमिक सत्र का शुभारंभ मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों की मदद के लिए केजरीवाल ने दिनभर अस्पताल, थाने से लेकर जंतर-मंतर तक की भागदौड़ पंजाब कैबिनेट ने पंजाब विधानसभा का 13वां सत्र 3 से 10 अगस्त तक बुलाने को दी मंजूरी मोगा ग्रेनेड हमले में शामिल 3 मुख्य आरोपियों सहित 17 व्यक्ति गिरफ्तार पंजाब द्वारा आगामी खरीद के लिए भंडारण हेतु स्थान बनाने हेतु मासिक 12 लाख मीट्रिक टन अनाज की लिफ्टिंग पर जोर मुख्य सचिव ने चंडीगढ़ में लैंडस्टैक एवं नक्शा परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने दो आंगनवाड़ी वर्करों को नियुक्ति पत्र सौंपे विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने हमायूंपुर, तसिंबली, बसौली और कसौली में की जनसभाएं एवं लोक मिलनियां प्रदेश में 1 करोड़ 40 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य किया गया निर्धारित-नायब सिंह सैनी हरियाणा के राज्यपाल ने स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर की समीक्षा की मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों के साथ खड़ी है आम आदमी पार्टी - अरविंद केजरीवाल पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी

 

ड्रीम में एंट्री' और 'ना दूजा कोई' जैसे हिट गाने देने वाली सिंगर ज्योतिका तांगड़ी ने अपना अगला सिंगल 'ज़िन्दगी' किया रिलीज़

Music, Entertainment, Mumbai, Singer, Song, Mumbai News, Jyotica Tangri, Dream Mein Entry, Na Dooja Koi, Rakul Preet Singh, Nisha Guragain
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 26 Aug 2021

Last updated on: Aug 26, 2021, 00:00 IST

ज्योतिका तांगड़ी के लेटेस्ट रिलीज़ गानों पर नजर डालें और उसे देखकर हर बॉलीवुड सिंगर वही सफलता पाना चाहेगा। उनका हाल ही में रिलीज हुआ गाना 'ना दूजा कोई' जिसमें रकुल प्रीत सिंह नजर आयी थी , गाने ने रिलीज के एक ही हफ्ते में 27 मिलियन आर्गेनिक व्यूज पूरे किये। उसके बाद ज्योतिका ने सोशल मीडिया स्टार निशा गुरागैन के साथ अगला गाना रिलीज किया 'नखरे' . यह गाना पिछले हफ्ते रिलीज हुआ था और गाने ने 1.2 मिलियन आर्गेनिक व्यूज पूरे किये। और राखी सावंत पर फिल्माया गाना 'ड्रीम में एंट्री' की क्या ही बात करे ? जब से गाना रिलीज हुआ है , वह सभी चार्ट्स पर अपनी जगह बनाये हुए है (25 मिलियन व्यूज एंड काउंटिंग) अब वर्सटाइल सिंगर अपने अगले सिंगल ‘ज़िन्दगी’ के साथ वापिस आयी है जो अभी रिलीज हुआ है। यह रोमांटिक गाना सच्चे प्यार की बात करता है और गाने में बिग बॉस की पूर्व कंटेस्टेंट सना सुल्तान खान और मनदीप गुज्जर नजर आ रहे है।ज्योतिका एक महीने के अंदर एक के बाद एक हिट गाने देकर काफी खुश है। लेकिन अब  वह रुकना नहीं चाहती और आगे और बढ़ना चाहती है। उन्होंने कहा, "मैं जिन लोगों से मिली और जो जो मौके मुझे मिले, उसमे मैं बहुत लकी रही हूँ। जब मैं मुंबई शिफ्ट हुई थी तो मैं अलग अलग कंपोजर के लिए डेमो और स्क्रैच रिकॉर्ड करती थी। मैंने उसको स्ट्रगल के तौर पर नहीं देखा। मैं म्यूजिक एन्जॉय करती हूँ। मैं कुछ भी एक्सपेक्ट नहीं करती थी और न ही किसी कंपोजर को कॉल करके पूछती थी गाने को लेकर। मुझे मालूम था एक दिन मुझे फ़ोन जरूर आएगा कि मेरी आवाज़ सेलेक्ट हो गयी है। अभी तक का सफर बहुत खूबसूरत रहा है। "ज्योतिका ने एक सिंगिंग रियलिटी शो के टीवी कंटेस्टेंट के तौर पर अपना करियर शुरू किया था और आज वह म्यूजिक चार्ट्स को रूल कर रही है। उन्होंने कई हिट गाने ऑडियंस को दिए है जैसे राजकुमार राव और कृति खरबंदा की फिल्म 'शादी में जरूर आना' का गाना 'पल्लू लटके' , सिद्धार्थ मल्होत्रा और परिणीति चोपड़ा की फिल्म 'जबरिया जोड़ी' का गाना 'खड़के ग्लासी' और सैफ अली खान की फिल्म 'जवानी जानेमन' का गाना 'गल्लां करदी'.

उनके पंजाबी गाने 'तू भी रोयेगा' और 'डायमंड दा हार' भी काफी हिट हुए।ज्योतिका जिन्हें 2018 में अपने गाने पल्लू लटके के लिए ज़ी सिने अवार्ड फॉर बेस्ट फीमेल प्लेबैक सिंगर से नवाजा गया था, उन्होंने बात करते हुए कहा,"मैं जब भी गाना गाती  हूं, पूरे दिल से गाती हूँ जिस से वह लोगों से कनेक्ट कर सके। अगर किसी गाने को इतने ज्यादा व्यूज मिल रहे है इसका मतलब वह लोगों से कनेक्ट हुआ है। "अब उनका गाना 'ज़िन्दगी' रिलीज हुआ है और उन्हें पूरा यकीन है कि ये भी ऑडियंस से पूरी तरह से कनेक्ट होगा। ज्योतिका जो हिंदुस्तानी क्लासिकल म्यूजिक में 15 साल के लिए ट्रेंड है, उन्होंने कहा, "इस गाने की सबसे ख़ास बात है इसकी म्यूजिकल टीम। इसी म्यूजिकल टीम के साथ हमने क्यों गाने को लेकर इंस्टा रील बनायीं थी और कमाल किया था। कुमार ने यह गाना लिखा है और सुशांत -शंकर ने इससे कंपोज़ किया है। "गाने के usp के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा,"गाने का जॉनर मुझे  पसंद आया। यह गाना सच्चे प्यार करने वालों की फीलिंग बताता है। जहाँ एक इंसान प्यार में है, और दूसरा नहीं, ऐसे में रिश्ता टॉक्सिक बन जाता है। मुझे पूरा यकीन है इस गाने के माध्यम से वह दर्द समझा जायेगा। "म्यूजिक इंडस्ट्री में नेपोटिज्म को लेकर उन्होंने कहा, "क्योंकि मैं एक म्यूजिशियन हूँ, मैं चाहती हूँ हर गाने के साथ जस्टिस होना चाहिए। यह मैटर नहीं करता उसे किसने गाया है। इंडस्ट्री में ग्रुप है। मैं भी अपने ही लोगों के साथ जैम करती हूँ लेकिन इसका मतलब यह नहीं है की बहार से कोई म्यूजिशियन यहाँ नहीं आ सकता या उनकी एंट्री बैन है। "ज्यादा लोग नहीं जानते है कि ज्योतिका 21 भाषाओं  में  गा सकती है। इस टैलेंट की वजह से वह 2013 में अपने पहले रियलिटी शो 'एंटरटेनमेंट के लिए कुछ भी करेगा' में गयी थी और उन्हें वहा परफ़ॉर्मर ऑफ़ द डे का अवार्ड भी मिला था।ज्योतिका ने कहा, "एक समय था जब मेरा नाम गूगल पर टाइप करने पर कुछ नहीं आता था और अब सोशल मीडिया पर हर जगह मेरे गाने ट्रेंड होते है और उन पर रील्स बनती है। यह सब देखकर मुझे बहुत ख़ुशी मिलती है।“

 

Tags: Music , Entertainment , Mumbai , Singer , Song , Mumbai News , Jyotica Tangri , Dream Mein Entry , Na Dooja Koi , Rakul Preet Singh , Nisha Guragain

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD