Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें नशे के विरूद्ध जागरूकता के लिए खेलो हिमाचल -चिट्टा मुक्त अभियान शुरूः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू गर्भवती एवं स्तनपान कराने वाली 4,056 महिलाओं को 1.70 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता : डॉ. बलजीत कौर उद्योग-केंद्रित पत्रकारिता शिक्षा को मिलेगा नया आयाम : आरबीयू ने प्रतिष्ठित समाचार पत्र ट्रस्ट के साथ किया एमओयू सड़क सुरक्षा को मजबूत बनाने और ई-चालान शिकायत प्रणाली को पारदर्शी बनाने के लिए परिवहन विभाग के बड़े कदम: हरपाल सिंह चीमा ब्रह्मज्ञान को व्यवहार में उतारकर ही जीवन को सार्थक बनाये सी जी सी यूनिवर्सिटी मोहाली में नए अकादमिक सत्र का शुभारंभ मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों की मदद के लिए केजरीवाल ने दिनभर अस्पताल, थाने से लेकर जंतर-मंतर तक की भागदौड़ पंजाब कैबिनेट ने पंजाब विधानसभा का 13वां सत्र 3 से 10 अगस्त तक बुलाने को दी मंजूरी मोगा ग्रेनेड हमले में शामिल 3 मुख्य आरोपियों सहित 17 व्यक्ति गिरफ्तार पंजाब द्वारा आगामी खरीद के लिए भंडारण हेतु स्थान बनाने हेतु मासिक 12 लाख मीट्रिक टन अनाज की लिफ्टिंग पर जोर मुख्य सचिव ने चंडीगढ़ में लैंडस्टैक एवं नक्शा परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने दो आंगनवाड़ी वर्करों को नियुक्ति पत्र सौंपे विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने हमायूंपुर, तसिंबली, बसौली और कसौली में की जनसभाएं एवं लोक मिलनियां प्रदेश में 1 करोड़ 40 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य किया गया निर्धारित-नायब सिंह सैनी हरियाणा के राज्यपाल ने स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर की समीक्षा की मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों के साथ खड़ी है आम आदमी पार्टी - अरविंद केजरीवाल पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू

 

रुबलेव पर आसान जीत के साथ ज्वेरेव बने सिनसिनाटी ओपन चैम्पियन

Sports News, Tennis Player, Tennis, Alexander Zverev
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

सिनसिनाटी , 23 Aug 2021

Last updated on: Aug 23, 2021, 00:00 IST

अलेक्जेंडर ज्वेरेव ने वेस्टर्न एंड सदर्न ओपन के फाइनल में रूस के एंड्री रुबलेव को 6-2, 6-3 से हराकर अपना पांचवां एटीपी मास्टर्स 1000 खिताब जीत लिया। इ, तरह वह बोरिस बेकर के बाद सिनसिनाटी में खिताब जीतने वाले पहले जर्मन चैंपियन खिलाड़ी बने। बेकर ने 1985 में यह खिताब अपने नाम किया था।विश्व के 5वें नंबर के खिलाड़ी ने टूर्नामेंट में पिछले छह मैचों में कभी भी मैच नहीं जीता था, लेकिन टोक्यो में अपने ओलंपिक एकल स्वर्ण पदक जीतने के बाद और सीजन की अपनी चौथी टूर-स्तरीय ट्रॉफी पर कब्जा करने के लिए ज्वेरेव ने पूरे सप्ताह उच्च गुणवत्ता वाला टेनिस खेला।ज्वेरेव ने शनिवार को खेले गए सेमीफाइनल मुकाबले में ग्रीस के स्टेफानोस सितसिपास को हराया था।इस साल की शुरूआत में, 24 वर्षीय ज्वेरेव ने तीन साल के मास्टर्स 1000 खिताब के सूखे को समाप्त करने के लिए मई में मुटुआ मैड्रिड ओपन का ताज जीता और फिर मार्च में कड़ी मेहनत से अकापुल्को में ट्रॉफी भी जीती।ज्वेरेव अब 1990 में सीरीज शुरू होने के बाद से सबसे अधिक मास्टर्स 1000 खिताब जीतने के मामले में नौवें स्थान पर है। साथ ही वह 1996 में आंद्रे अगासी के बाद से उसी वर्ष वेस्टर्न एंड सदर्न ओपन का ताज और ओलंपिक एकल स्वर्ण पदक जीतने वाले पहले खिलाड़ी हैं।दूसरी ओर, चौथी वरीयता प्राप्त रुबलेव अपने दूसरे मास्टर्स 1000 फाइनल में प्रतिस्पर्धा कर रहे थे। मार्च में रॉटरडैम ओपन के रूप में अपना चौथा एटीपी 500 खिताब जीतने वाले इस रूसी ने सिनसिनाटी में फाइनल में स्थान बनाने के सफर के दौरान अपने ही देश के डेनियल मेदवेदेव पर अपनी पहली जीत हासिल की थी।

 

Tags: Sports News , Tennis Player , Tennis , Alexander Zverev

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD