Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें मोरनी में नायब सिंह सैनी की जनसुनवाई : जनहित कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं हिसार के 10 गांवों के किसान प्रतिनिधिमंडल ने श्रुति चौधरी से की भेंट नायब सिंह सैनी की ‘गो ग्लोबल’ अप्रोच को मिली नई गति हरियाणा में 24 साल बाद मतदाता सूचियों का विशेष गहन पुनरीक्षण, 15 जून से शुरू होगा घर-घर सत्यापन अभियान भगवंत मान सरकार ने 'मुख्यमंत्री सेहत योजना' का किया विस्तार सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी संजय गुप्ता ने पीएसईआरसी के चेयरमैन के रूप में पदभार संभाला मान सरकार द्वारा सबसे बड़े सीवरेज सफाई अभियान की शुरुआत हरपाल सिंह चीमा ने कर्मचारी यूनियनों के साथ उच्च स्तरीय बैठकों की अध्यक्षता की, लंबित मुद्दों के जल्द समाधान के दिए निर्देश एमआरएसएएफपीआई के दो कैडेटों ने एएफसीएटी में देशभर में दूसरा और छठा स्थान हासिल किया जगत सिंह नेगी ने मंत्रिमंडलीय उप-समिति बैठक की अध्यक्षता की 5000 रुपये रिश्वत लेते हुए एक प्राइवेट व्यक्ति को विजिलेंस ब्यूरो ने किया गिरफ्तार भगवंत मान सरकार ने प्राइवेट स्कूलों द्वारा मनमर्ज़ी की फ़ीसें बढ़ाने पर लगाई रोक पंजाब सरकार खिलाड़ियों को दे रही है उचित सम्मान : बरिंदर कुमार गोयल सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने डी.के. शिवकुमार को कर्नाटक के मुख्यमंत्री बनने पर दी बधाई समाज को शिक्षित करने और सकारात्मक परिवर्तन लाने में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिकाः कविन्द्र गुप्ता डॉ. वीरेंद्र कुमार ने वेंचर कैपिटल फंड और एएसआईआईएम के माध्यम से सशक्त उद्यमियों की सफलता की कहानियों को प्रदर्शित करने वाली पुस्तिका का अनावरण किया सरकार ने प्रदेश को विकास के बजाय बदनामी दी : अखिलेश यादव शिक्षा क्षेत्र में प्रमुख सुधारों की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित सीमा पार से हथियारों एवं नशों की तस्करी वाले मॉड्यूल से संबंधित दो मुलजिम 2.2 किलो हेरोइन और 6 पिस्तौलों समेत गिरफ्तार केवल सिंह ढिल्लों ने संभाली कमान, ‘महाराजा रणजीत सिंह वाले पंजाब’ को बनाया भाजपा का आदर्श कर्नाटक के 25वें मुख्यमंत्री बने डीके शिवकुमार, भव्य समारोह में ली शपथ

 

जॉनसन एंड जॉनसन ने भारत में 12-17 आयु वर्ग में वैक्सीन ट्रायल के लिए नियामक की अनुमति मांगी

Coronavirus, COVID 19, Novel Coronavirus, India Fights Corona, Fight Against Corona, Corona Virus Updates ,Coronavirus Epidemic, Coronavirus Pandemic, Corona virus threat, Corona Outbreak, COVAXIN, COVISHIELD, Covid-19 Vaccine, Covid-19 Vaccine in India
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 20 Aug 2021

Last updated on: Aug 20, 2021, 00:00 IST

अमेरिकी दवा कंपनी जॉनसन एंड जॉनसन (जेएंडजे) ने भारत में कोविड-19 सिंगल शॉट जेनसेन वैक्सीन के 12-17 आयु वर्ग के बच्चों पर टीके का परीक्षण करने की अनुमति के लिए केंद्रीय औषधि मानक नियंत्रण संगठन (सीडीएससीओ) से आवेदन किया है। अमेरिकी फार्मा जेएंडजे ने एक बयान में कहा कि उसने मंगलवार को अपना आवेदन जमा कर दिया था, और यह सुनिश्चित करना 'अनिवार्य' है कि बच्चों सहित आबादी के सभी वर्गों को वायरस को रोकने के लिए जितनी जल्दी हो सके कोरोनावायरस के खिलाफ टीका लगाया जाए। जे एंड जे का सिंगल-शॉट वैक्सीन दूसरा कोविड -19 वैक्सीन है जिसे पहले ही भारत के ड्रग कंट्रोलर जनरल द्वारा फास्ट-ट्रैक अनुमोदन मार्ग के माध्यम से आपातकालीन उपयोग प्राधिकरण (ईयूए) के लिए अनुमोदित किया जा चुका है।

बयान में, जॉनसन एंड जॉनसन इंडिया ने यह भी कहा कि महामारी को समाप्त करने में मदद करने के लिए कोविड -19 वैक्सीन की उपलब्धता में तेजी लाने के लिए यह एक महत्वपूर्ण कदम है। इससे पहले केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने जॉनसन एंड जॉनसन को दिए जा रहे इमरजेंसी यूज ऑथराइजेशन को लेकर ट्वीट किया था। मंडाविया ने ट्वीट किया था, "भारत ने अपनी वैक्सीन बास्केट का विस्तार किया है! जॉनसन एंड जॉनसन की एकल-खुराक कोविड-19 वैक्सीन को भारत में आपातकालीन उपयोग के लिए मंजूरी दी गई है। अब भारत के पास 5 ईयूए टीके हैं। यह कोविड-19 के खिलाफ हमारे देश की सामूहिक लड़ाई को और बढ़ावा देगा।" भारत में जिन पांच टीकों को आपातकालीन उपयोग प्राधिकरण की मंजूरी दी गई है, उनमें सीरम इंस्टीट्यूट के कोविशील्ड, भारत बायोटेक के कोवैक्सिन, रूस के स्पुतनिक वी, मॉडर्ना और अब जॉनसन एंड जॉनसन (जे एंड जे) शामिल हैं।

 

Tags: Coronavirus , COVID 19 , Novel Coronavirus , India Fights Corona , Fight Against Corona , Corona Virus Updates , Coronavirus Epidemic , Coronavirus Pandemic , Corona virus threat , Corona Outbreak , COVAXIN , COVISHIELD , Covid-19 Vaccine , Covid-19 Vaccine in India

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD