Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने डी.के. शिवकुमार को कर्नाटक के मुख्यमंत्री बनने पर दी बधाई समाज को शिक्षित करने और सकारात्मक परिवर्तन लाने में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिकाः कविन्द्र गुप्ता डॉ. वीरेंद्र कुमार ने वेंचर कैपिटल फंड और एएसआईआईएम के माध्यम से सशक्त उद्यमियों की सफलता की कहानियों को प्रदर्शित करने वाली पुस्तिका का अनावरण किया सरकार ने प्रदेश को विकास के बजाय बदनामी दी : अखिलेश यादव शिक्षा क्षेत्र में प्रमुख सुधारों की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित सीमा पार से हथियारों एवं नशों की तस्करी वाले मॉड्यूल से संबंधित दो मुलजिम 2.2 किलो हेरोइन और 6 पिस्तौलों समेत गिरफ्तार केवल सिंह ढिल्लों ने संभाली कमान, ‘महाराजा रणजीत सिंह वाले पंजाब’ को बनाया भाजपा का आदर्श कर्नाटक के 25वें मुख्यमंत्री बने डीके शिवकुमार, भव्य समारोह में ली शपथ प्रधानमंत्री ने महिलाओं को निर्णय प्रक्रिया के केंद्र में स्थापित करने का किया कार्य : नायब सिंह सैनी 1000 रुपये की सहायता बहुत कम और बहुत देर से उठाया गया कदम : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग एनईसी की बैठक में क्षेत्रीय सहयोग और विकास पर होगा फोकस : कॉनराड संगमा सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर, बदलेगा दौर’ पदयात्रा का पांचवां दिन : नशे के संकट और AAP सरकार के टूटे वादों की खुली पोल भारत की ब्लू इकोनॉमी विकास के एक शक्तिशाली इंजन के रूप में उभर रही है : पीयूष गोयल एलपीयू की छात्रा पूजा सिंह ने नेशनल रिकॉर्ड और एशियन यू-20 गोल्ड जीतकर भारतीय एथलेटिक्स का इतिहास फिर से लिखा द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रीय जनजातीय विकास सम्मेलन का उद्घाटन किया दलविंदरजीत सिंह ने एस.आई.आर. के संशोधित कार्यक्रम संबंधी राजनीतिक दलों के साथ की बैठक ‘मेरी रसोई’ योजना से जरूरतमंद परिवारों को मिला बल : ब्रम शंकर जिम्पा ई-वेस्ट संग्रहण अभियान के अंतर्गत 1500 किलोग्राम इलेक्ट्रॉनिक कचरा वैज्ञानिक रिसाइक्लिंग हेतु भेजा गया : आशिका जैन भारत के युवाओं को नौकरी खोजने वाले नहीं, रोजगार सृजक बनना चाहिए : गुलाब चंद कटारिया पंजाब में इस बार बनेगी डबल इंजन की भाजपा सरकार : नायब सिंह सैनी नायब सिंह सैनी ने स्वर्गीय चौधरी भजनलाल की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि

 

डा. वाई.एस परमार की 115वीं जयंती पर राज्य स्तरीय समारोह आयोजित

डा. परमार के प्रयासों से हिमाचल को मिली अलग पहचान

Jai Ram Thakur, Himachal Pradesh, Himachal, Bharatiya Janata Party, BJP, BJP Himachal, Shimla, Chief Minister of Himachal Pradesh, BJP Himachal Pradesh, Mahender Singh Thakur, Sukh Ram Chaudhary, Rajinder Garg, Dr. Y.S. Parmar, Mukesh Agnihotri
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

शिमला , 04 Aug 2021

Last updated on: Aug 04, 2021, 00:00 IST

मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज शिमला के पीटरहाफ में हिमाचल प्रदेश के निर्माता एवं प्रथम मुख्यमंत्री डा. यशवंत सिंह परमार की 115वीं जयंती के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय समारोह की अध्यक्षता करते हुए कहा कि डा. परमार एक निःस्वार्थ, प्रेरणादायक और बहुआयामी व्यक्तित्व के धनी थे। डा. परमार को प्रदेश के निर्माण, इसे उचित आकार व स्थान दिलाने के लिए सदैव याद रखा जाएगा।मुख्यमंत्री ने कहा कि डा. वाई.एस. परमार का सपना था कि पहाड़ी लोगों की एक अलग पहचान हो। उन्होंने कहा कि डा. परमार ने अपने कार्यों से स्वयं को अमर किया है। डा. परमार की प्रतिबद्धता और समर्पण के फलस्वरूप ही हिमाचल को अनेक कठिनाइयों के बावजूद एक अलग पहचान मिली। उन्होंने कहा कि डा. परमार की स्पष्टता, दूरदर्शिता और सशक्त प्रयासों के कारण ही वर्ष 1971 में हिमाचल प्रदेश को पूर्ण राज्यत्व का दर्जा प्राप्त हुआ।जय राम ठाकुर ने कहा कि डा. परमार पहले ऐसे व्यक्ति थे जिन्हें स्वयं को पहाड़ी कहलाने में गर्व महसूस होता था और इसके पश्चात ही हिमाचली लोगों ने हर प्रकार की हिचकिचाहट को त्याग कर स्वयं का इस मिटटी से सम्बन्ध होने में गर्व महसूस करना आरम्भ किया। उन्होंने कहा कि डा. परमार पहाड़ी संस्कृति के प्रशंसक थे। वह पहाड़ी वेश-भूषा धारण करते थे और पहाड़ी वास्तुकला का प्रचार करते थे। डा. परमार सही मायने में राज्य की समृद्ध संस्कृति के सच्चे प्रचारक थे।मुख्यमंत्री ने कहा कि डा. वाई.एस. परमार का राज्य के विकास, विशेषकर सड़कों के निर्माण, बागवानी तथा कृषि क्षेत्र में अहम योगदान रहा है। उन्होंने कहा कि डा. परमार की दूरदर्शिता और सशक्त नेतृत्व के कारण ही हिमाचल प्रदेश आज पहाड़ी क्षेत्रों के विकास के लिए देश में आदर्श राज्य बनकर उभरा है। डा. परमार ने विकास के मुद्दों और योजना के सम्बन्ध में पहाड़ी क्षेत्रों को भारत के अन्य क्षेत्रों के अनुरूप आंकने के विरुद्ध आवाज उठाई और केन्द्र सरकार को केवल मैदानी क्षेत्रों के विकास के दृष्टिगत योजनाएं न बनाकर पहाड़ी राज्यों को भी प्राथमिकता देने के लिए राजी किया।

जय राम ठाकुर ने कहा कि आज हिमाचल प्रदेश शिक्षा, जलविद्युत, स्वास्थ्य, सामाजिक कल्याण आदि क्षेत्रों में अन्य राज्यों के लिए आदर्श बन चुका है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के पूर्ण राज्यत्व की स्वर्ण जयंती वर्ष के उपलक्ष्य पर प्रदेश के 50 वर्षों की शानदार यात्रा की झलक प्रदर्शित करने के उद्देश्य से सरकार ने प्रदेश भर में 51 कार्यक्रम आयोजित करने की योजना तैयार की थी। लेकिन कोविड-19 महामारी के कारण यह सम्भव नहीं हो पाया। उन्होंने कहा कि हम सभी को डा. परमार के जीवन और कार्यों से प्रेरणा लेनी चाहिए, जो इस महान धरतीपुत्र के लिए सबसे बड़ी श्रद्धांजलि होगी।मुख्यमंत्री ने डा. परमार के जीवन पर आधारित छायाचित्र प्रदर्शनी का अवलोकन भी किया और इसमें गहरी रूचि दिखाई। इस अवसर पर उन्होंने डा. परमार के परिवार के सदस्यों को भी सम्मानित किया।हिमाचल प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष विपिन सिंह परमार ने कहा कि आज प्रदेश का हर नागरिक डाॅ. वाई.एस परमार के प्रयासों के लिए कृतज्ञ है, जिनके कारण हमारी अलग पहचान है और विभिन्न क्षेत्रों मं विकास के अवसर प्राप्त हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि राज्य में पूर्व में रहे प्रत्येक मुख्यमंत्री ने प्रदेश के विकास के लिए अत्यधिक योगदान दिया है। इन सभी मुख्यमंत्रियों का योगदान, हर व्यक्ति के लिए प्रेरणा स्रोत हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर पूर्व मुख्यमंत्रियों द्वारा निर्धारित लक्ष्यों और मील पत्थरों को हासिल करने के लिए दृढ़ प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि विधानसभा परिसर में डा. परमार संग्रहालय का विस्तार करने के लिए प्रयास किए जाएंगे।नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि डा. वाई.एस. परमार के प्रयासों के कारण हिमाचल प्रदेश, भारत का 18वां राज्य बना। उन्होंने कहा कि डा. परमार के  दृढ़ प्रयासों और मेहनत के कारण ही राज्य के लोगों को अपने भाग्य का निर्णय लेने का अवसर प्राप्त हुआ। उन्होंने कहा कि डा. परमार ने न केवल हिमाचल की अलग राज्य के रूप में कल्पना की, बल्कि यह सुनिश्चित किया कि प्रदेश के हित संरक्षित और बरकरार रहें। उन्होंने यह समारोह शानदार तरीके से आयोजित करने के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया।संसदीय कार्य मंत्री सुरेश भारद्वाज ने कहा कि डा. वाई.एस. परमार का प्रदेश को विशेष पहचान दिलाने और राज्य के विकास का रोड मैप तैयार करने में महत्त्वपूर्ण योगदान है। उन्होंने कहा कि डा. परमार आम आदमी के नेता थे और हमेशा उनके कल्याण और विकास के लिए संघर्षरत रहे। उन्होंने राज्य में सेब की बागवानी को प्रोत्साहित करने के लिए डा. परमार के योगदान को भी याद किया, जिससे लोगों की आर्थिकी में बदलाव आया है।इस अवसर पर सूचना एवं जनसंपर्क विभाग द्वारा निर्मित डा. परमार के जीवन पर आधारित एक वृत्तचित्र भी प्रदर्शित किया गया। इस मौके पर चूड़ेश्वर कला मंच ने आकर्षक सांस्कृतिक प्रस्तुति भी दी।डा. परमार के सुपुत्र कुश परमार, जल शक्ति मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर, ऊर्जा मंत्री सुखराम चैधरी, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री राजिंद्र गर्ग, विधानसभा के उपाध्यक्ष डा. हंसराज, मुख्य सचेतक बिक्रम जरयाल, उप मुख्य सचेतक कमलेश कुमारी, विधायक, विभिन्न बोर्डों और निगमों के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष, नगर निगम शिमला की महापौर सत्या कौंडल, सचिव सामान्य प्रशासन देवेश कुमार, निदेशक सूचना एवं जनसंपर्क हरबंस सिंह ब्रसकोन और अन्य गणमान्य व्यक्ति भी इस अवसर पर उपस्थित थे।

 

Tags: Jai Ram Thakur , Himachal Pradesh , Himachal , Bharatiya Janata Party , BJP , BJP Himachal , Shimla , Chief Minister of Himachal Pradesh , BJP Himachal Pradesh , Mahender Singh Thakur , Sukh Ram Chaudhary , Rajinder Garg , Dr. Y.S. Parmar , Mukesh Agnihotri

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD