Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

पंजाब कांग्रेस का अध्यक्ष बनने के बाद नवजोत सिद्धू रेत और शराब माफिया को सरंक्षण क्यों दे रहे: सरदार बिक्रम सिंह मजीठिया

आजाद पार्षद निर्मल कौर ढ़िल्लों और एस.ओ.आई की नेता सिमरन कौर ढ़िल्लों की शिरोमणी अकाली दल में वापसी का स्वागत किया

Bikram Singh Majithia, Shiromani Akali Dal, SAD, Akali Dal, Nirmal Kaur Dhillon, Simran Dhillon, Parambans Singh Romana, Students Organization of India, SOI, Bhim Waraich, Robin Brar, Youth Akali Dal, NK Sharma
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मोहाली , 02 Aug 2021

Last updated on: Aug 02, 2021, 00:00 IST

पूर्व मंत्री बिक्रम सिंह मजीठिया ने आज नवनियुक्त प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिद्धू से कहा है कि वे पंजाबियों को बताएं कि वह राज्य के खजाने में हुई सरेआम के लिए शराब और रेत माफिया को जिम्मेदार ठहराने के बजाय उनका बचाव क्यों कर रहे हैं।शिरोमणी अकाली दल के नेता यहां एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आए थे, जिसमें निर्दलीय पार्षद निर्मल कौर और एसओआई की पूर्व नेता सिमरन ढ़िल्लों का पार्टी में वापसी का स्वागत किया। उन्होने ढ़िल्लों परिवार को उचित सम्मान और मान्यता देने का आश्वासन दिया और कहा कि उनकी अकाली दल में वापसी से पार्टी मजबूत होगी। इस अवसर पर यूथ अकाली दल के अध्यक्ष सरदार परमबंस सिंह रोमाणा और स्टूडेंटस आग्रेनाइजेशन आफ इंडिया (एसओआई) के अध्यक्ष राबिन बराड़ तथा एस.ओ.आई के सरंक्षक भीम वड़ैच भी मौजूद थे।बिक्रम सिंह मजीठिया ने कहा कि नवजोत सिद्धू ने जिस तरह से रेत और शराब माफिया को गले लगाया है, वह निंदनीय है, खासकर तब जब उन्होने पहले उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी। ‘‘ माफिया और उन्हे सरंक्षण देने वालों जिसमें मदन लाल जलालपुर, हरदयाल कंबोज और गुरकीरत सिंह कोटली , जोकि अब सिद्धू के सबसे बड़े समर्थक हैं। माफिया ने चंडीगढ़ में प्रदेश कांग्रेस कार्यालय चलाने की जिम्मेदारी भी ली है, यही कारण है कि अब हम सिद्धू को कांग्रेस की तरफ से माफिया नेताओं के प्रति आभार व्यक्त करते देख रहे हैं’’।

कांग्रेस सरकार द्वारा मजदूरों और भूमिहीन किसानों के लिए खेती कर्जा माफी योजना के तहत 590 करोड़ रूपये की कर्जा माफी की घोषणा के बारे जब सवाल किया गया तो सरदार मजीठिया ने कहा कि यह घोषणा पहले ही गलत साबित हो रही है। उन्होने कहा कि इससे पहले भी सरकार पहले से ही कई शर्तें लेकर आई है, जिससे 2.85 लाख लाभार्थियों को अयोग्य घोषित कर दिया जाएगा । ‘‘सरकार योजना लेकर आई है कि लाभार्थी को एक भी पैसा न चुकाना हो तथा अन्य योजना की शर्तें कागज पर अंकित की गई हैं। यह केवल एक धोखा है , जो राज्य में कांग्रेस पार्टी की सरकार बनने के साढ़े चार साल बाद लोगों की आंखों में धूल झोंकी जा  रही है’’।इससे पहले आम आदमी पार्टी के प्रमुख अरविंदर केजरीवाल के बारे में बोलते हुए सरदार मजीठिया ने उन्हे ‘सर्कस का खिलाड़ी ’ बताया। उन्होने कहा कि केजरीवाल ने पंजाब के लोगों के संवेदनशील मुददों के बारे दोहरे मापदंड अपनाकर स्वयं का उजागर कर दिया है। उन्होने कहा कि इससे पहले आप प्रमुख ने पंजाब में सतलुज यमुना लिंक (एसवाईएल) मुददे पर घड़ियाली आंसू बहाए थे, लेकिन वापिस जाकर अदालत में हलफनामा देकर पंजाब का पानी दिल्ली और हरियाणा में उपलब्ध कराने की मांग की थी। ‘‘ केजरीवाल ने थर्मल प्लांटो को भी बंद करने के लिए शीर्ष अदालत में मामला शुरू करने के अलावा, पराली जलाने वाले किसानों के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज किए जाने की मांग की थी’’।आम आदमी पार्टी द्वारा किए गए वादों के बारे में पूछे जाने पर अकाली नेता ने कहा कि दिल्ली में लोगों को 200 यूनिट प्रति बिल चक्र की शर्त से सब्सिडी मिल रही है, जो कुल 1000 करोड़ रूपये की  राशि थी। इसके विपरीत सरदार परकाश सिंह बादल की सरकार के दौरान 10,600 करोड़ रूपये की सब्सिडी दी गई थी।इस अवसर पर अन्य नेताओं में विधायक एन.के.शर्मा, बीबी परमजीत कौर लांडरा तथा मोहाली शहरी अध्यक्ष कमलजीत सिंह रूबी उपस्थित थे।

 

Tags: Bikram Singh Majithia , Shiromani Akali Dal , SAD , Akali Dal , Nirmal Kaur Dhillon , Simran Dhillon , Parambans Singh Romana , Students Organization of India , SOI , Bhim Waraich , Robin Brar , Youth Akali Dal , NK Sharma

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD