Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें मुख्यमंत्री ने पत्रकारों को लोकतंत्र की सजग चेतना बताया, कहा- सत्य और जिम्मेदारी ही पत्रकारिता की असली ताकत पंजाब पहली से बारहवीं कक्षा तक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस को मुख्य विषय के रूप में शामिल करने वाला भारत का पहला राज्य बना : हरजोत सिंह बैंस अमृतसर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री की तीर्थ यात्रा बस पर किया हमला मुख्यमंत्री सेहत योजना के तहत छह महीनों में 2,300 डायबिटीज़ रोगियों का कैशलेस इलाज,₹6.5 करोड़ का उपचार कवर भारत को विकसित बनाने के लिए अच्छी शिक्षा जरूरी, दिल्ली के बाद पंजाब में भी शानदार शिक्षा दे रही "आप" सरकार- अरविंद केजरीवाल भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग

 

मुख्य सचिव विनी महाजन द्वारा कोविड प्रबंधन के लिए संशोधित दिशा-निर्देश जारी

लोगों को कोविड का टीकाकरण करवाने और सावधानियों का सख़्ती से पालन करने की अपील

Vini Mahajan, Chandigarh, Chief Secretary, Chief Secretary of Punjab, Chief Secretary Punjab, IAS officer, IAS, Punjab, Punjab Government, Government of Punjab
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चण्डीगढ़ , 02 Aug 2021

Last updated on: Aug 02, 2021, 00:00 IST

कोविड की संभावी तीसरी लहर को रोकने और इस संबंधी अपेक्षित तैयारी करने के मद्देनजऱ मुख्य सचिव विनी महाजन द्वारा राज्य में डॉक्टरी मार्गदर्शन, मज़बूत कोविड प्रबंधन और मरीजों के उचित इलाज के लिए संशोधित दिशा-निर्देश (गाईडलाईन) जारी किये गए हैं।उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार इस महामारी को हराने में कोई कसर बाकी नहीं छोड़ रही है।220 से अधिक लोगों की सम्मिलन वाले ऑनलाइन समारोह की अध्यक्षता करते हुए मुख्य सचिव ने 18 साल और इससे अधिक उम्र के सभी योग्य व्यक्तियों को जल्द से जल्द टीका लगवाने और वायरस के विरुद्ध लड़ाई जीतने के लिए हमेशा कोविड संबंधी उचित व्यवहार का पालन करने और सामाजिक दूरी बनाए रखने की अपील की।इस मुश्किल घड़ी के दौरान मैडीकल माहिरों, प्रेक्टीशनरों और सभी मैडीकल और पैरा-मैडीकल स्टाफ द्वारा निभाई गई सेवाओं की सराहना करते हुए मुख्य सचिव ने कहा कि राज्य सरकार पहली दो कोविड लहरों के साथ सफलतापूर्वक निपटने में अहम भूमिका निभाने वाले इन योद्धाओं के समर्पण और नि:स्वार्थ सेवा को सलाम करती हैं।

माहिरों की टीम में पी.जी.आई.एम.ई.आर. के प्रोफ़ैसर और ऐनस्थीसिया विभाग के प्रमुख डॉ. जी.डी. पुरी, डॉ.विकास सूरी, पी.जी.आई.एम.ई.आर. के डॉ. आशीष कक्कड़, दयानन्द मैडीकल कॉलेज लुधियाना के कार्डीयोलॉजी प्रोफ़ैसर डॉ. बिशव मोहन, अमरीका से डॉ. अनूप सिंह और डॉ. सन्दीप कटारिया, यू.के से डॉ. अजीत कयाल और सरकारी मैडीकल कॉलेज पटियाला के डॉ. विशाल चोपड़ा शामिल थे, जिन्होंने स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा सलाहकार डॉ. के.के. तलवार और स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग के प्रमुख सचिव आलोक शेखर के नेतृत्व में कोविड की तीसरी संभावी लहर के साथ और अधिक प्रभावशाली ढंग से निपटने के लिए दिशा-निर्देशों में संशोधन किया है।सरकारी मैडीकल कॉलेज अमृतसर के बाल रोग के प्रोफ़ैसर डॉ. अश्वनी सरीन ने पंजाब के बच्चों के लिए कोविड के प्रबंधन बारे जानकारी साझा की। पी.जी.आई.एम.ई.आर. की डॉक्टर मीनू सिंह, प्रोफ़ैसर पीडियाट्रिक्स और डॉ. जयश्री, प्रोफ़ैसर पीडियाट्रिक्स, ने प्रतिभागियों को कोविड के नवीनतम प्रबंधों बारे जानकारी दी।विशेषज्ञ समूह ने बताया कि पंजाब में बच्चों के लिए कोविड प्रबंधों संबंधी दिशा-निर्देशों को जल्द अंतिम रूप दे दिया जायेगा। 

 

Tags: Vini Mahajan , Chandigarh , Chief Secretary , Chief Secretary of Punjab , Chief Secretary Punjab , IAS officer , IAS , Punjab , Punjab Government , Government of Punjab

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD