Saturday, 13 June 2026

 

 

खास खबरें राजनाथ सिंह ने डुंडीगल स्थित वायुसेना अकादमी में 217वें कोर्स की संयुक्त दीक्षांत परेड का निरीक्षण किया कल्याड़ा में 50 लाख से बनेगा ओबीसी भवन : केवल सिंह पठानिया अनिल विज ने साहा इंडस्ट्रियल ग्रोथ सेंटर में फायर ब्रिगेड तैनात करने के दिए निर्देश ऑस्ट्रेलिया ओपन : पीवी सिंधु सेमीफाइनल में यामागुची से हारीं, भारत का अभियान समाप्त 30 जून को सेना प्रमुख का पद संभालेंगे लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ महाराष्ट्र के धुले में बस ने बाइक को मारी टक्कर, मां-बेटे सहित तीन की दर्दनाक मौत पंजाब में आम आदमी पार्टी सरकार की उल्टी गिनती शुरू : नायब सिंह सैनी रक्षा खडसे ने जीवंत ग्राम कार्यक्रम के अंतर्गत लद्दाख के सीमावर्ती गांवों का तीन दिवसीय दौरा पूरा किया भजन लाल की विरासत को आगे बढ़ा रहे कुलदीप बिश्नोई जैसे जननेताओं की हरियाणा को जरूरत : वीरेश शांडिल्य भोपाल में धर्मेंद्र प्रधान ने खिलाड़ियों से की बातचीत, शिक्षा से जुड़ी पहलों की समीक्षा की जोरहाट एयरबेस पर एएन-32 विमान दुर्घटनाग्रस्त, वायुसेना के पांच कर्मियों की मौत कविन्द्र गुप्ता ने लुधियाना स्थित स्वामी विवेकानंद मेडिटेशन पिरामिड का दौरा किया पीएम मोदी की नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ने हमेशा हिमाचल को भरपूर आर्थिक सहायता और समर्थन दिया : जेपी नड्डा हमारा लक्ष्य शिक्षा और खेल को एक साथ आगे बढ़ाना है : धर्मेंद्र प्रधान एक्सपीरिंयस एलपीयू 2026: इंटरैक्टिव सेशन, कैंपस टूर और करियर से जुड़ी जानकारी के ज़रिए यूनिवर्सिटी लाइफ़ को जानने का मौका बेटी का सम्मान सर्वोपरि, सपा प्रमुख अपने कार्यकर्ताओं की भाषा भी संयमित कराएं : योगी आदित्यनाथ अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026 से पहले ताजिकिस्तान में विशेष सत्र, शामिल हुए कीर्ति वर्धन सिंह नरेंद्र मोदी का फ्रांस और स्लोवाकिया की यात्रा से पूर्व प्रस्थान वक्तव्य मध्य प्रदेश में भाजपा ने राज्यसभा में मिली जीत पर मनाया विजय उत्सव हेल्दी एजिंग के लिए योग, 'नी मूवमेंट' से मजबूत घुटने, दूर होगा जोड़ों का दर्द सफलता का सफर आसान नहीं था, हर चुनौती ने मुझे मजबूत बनाया : सुम्बुल तौकीर

 

पर्यावरण संरक्षण में हिमाचल गृहणी सुविधा योजना ने निभाई महत्वपूर्ण भूमिका : सरवीन चौधरी

घरोह तथा भतल्ला में 113 पात्र परिवारों को बांटे गैस कनेक्शन

Sarveen Chaudhary, Himachal Pradesh, Himachal, Bharatiya Janata Party, BJP, BJP Himachal, Dharamshala
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

धर्मशाला , 29 Jul 2021

Last updated on: Jul 29, 2021, 00:00 IST

सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री सरवीन चौधरी ने कहा कि प्रदेश में महिलाओं को खाना पकाने के चुल्हे के धुएं से छुटकारा दिलाने तथा पर्यावरण संरक्षण में हिमाचल गृहणी सुविधा योजना ने अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। इस योजना के तहत लगभग 2.92 लाख हज़ार पात्र परिवारों को निःशुल्क गैस कनेक्शन उपलब्ध करवाए गये हैं।

हिमाचल गृहणी सुविधा योजना के तहत 113 परिवारों को वितरित किये गैस कनेक्शन

सरवीन चौधरी आज शाहपुर विधानसभा क्षेत्र के घरोह तथा भतल्ला में मुख्यमंत्री गृहणी सुविधा योजना के तहत 113 पात्र परिवारों को गैस कनेक्शन वितरित करने के उपरांत बोल रहीं थीं। उन्होंने कहा कि आगामी वर्ष में नए पात्र परिवारों को गैस कनेक्शन प्रदान करने और मुफ्त रिफिल देने की व्यवस्था को यथावत रखने के लिए 20 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है।

एच्छिक निधि से 80 लोगों को बांटे 6 लाख के चेक

इस दौरान सरवीन चौधरी ने शाहपुर विश्राम गृह में अपनी ऐच्छिक निधि से 80 जरूरतमंद लोगों को छः लाख के चेक वितरित किये।

बेटियों के विवाह पर शगुन योजना के तहत 50 करोड़ का प्रावधान

सरवीन ने कहा कि महिलाओं का सामाजिक, आर्थिक उत्थान तथा उन्हें विकास के समान अवसर प्रदान करना सरकार की उच्च प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि महिलाओं के उत्थान के लिए कई योजनाएं चलाई गई हैं। उन्होंने कहा कि ‘‘स्वर्ण जयन्ती नारी सम्बल योजना’’ के अन्तर्गत 65 से 69 वर्ष की वरिष्ठ महिलाओं को एक हज़ार रुपये प्रतिमाह सामाजिक सुरक्षा पेंशन देने के लिए 55 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। उन्होंने कहा कि गरीब बेटियों की शादी में अनुदान के लिए ‘‘शगुन’’ नाम से नई योजना आरम्भ की गई है जिसमें बेटी के विवाह के समय 31 हज़ार रुपये की सहायता उपलब्ध करवाने के लिए 50 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है।सरवीन ने बताया कि कि 25 लाख की लागत से बनने वाली चम्बी से धर्मशाला सड़क का कार्य पूर्ण हो चुका है। पीएमजीएसवाई के तहत दयाल से भतल्ला सड़क के लिए 2 करोड़ 7 लाख की लागत से 95 प्रतिशत कार्य पूरा हो चुका हैं। 70 लाख रुपये से निर्मित होने वाली नड्डी से गुणा माता सड़क का कार्य प्रगति पर है।

बस को दिखाई हरी झंडी

सरवीन ने सतोवरी से बरनेट के लिए बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार लोगों को सुविधाजनक, आरामदायक एवं सुरक्षित यातायात सुविधा उपलब्ध करवाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि इस रूट पर बस चलाकर उन्होंने इस क्षेत्र के लोगों की मांग को पूरा किया है।

सरवीन ने जन समस्याओं किया का निपटारा

इसके उपरांत सरवीन ने शाहपुर, घरोह तथा भतल्ला में लोगों की समस्याओं को सुना और अधिकांश का मौके पर  ही निपटारा कर दिया व शेष समस्याओं के समाधान के लिए सम्बन्धित विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिये। इस अवसर पर एसडीएम शाहपुर डॉ.मुरारी लाल, अधिशाषी अभिंयता विद्युत विकास ठाकुर, अधिशाषी अभिंयता लोक निर्माण विभाग सुशील डढ़वाल, आरएम पंकज चड्ढा, संदीप गुलेरिया, विवेक कालिया, जितेन्द्र प्रकाश, तहसीलदार अपूर्व शर्मा, जिला कार्यक्रम अधिकारी रणजीत सिंह, एडवोकेट दीपक अवस्थी, प्रधान घरोह तिलक राज शर्मा, प्रधान भतल्ला ओम प्रकाश, राजीव भटनागर, किशन चंद, रीतु सरोत्री, अच्छर सिंह, सन्नी शर्मा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी तथा स्थानीय लोग मौजूद थे।

 

Tags: Sarveen Chaudhary , Himachal Pradesh , Himachal , Bharatiya Janata Party , BJP , BJP Himachal , Dharamshala

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD