Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें थोंगसावन फोमविहाने ने द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करने वालों के खिलाफ विशेष चेकिंग मुहिम चलाई जाए : अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर एशियन रिले एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2027 की तैयारियों एवं आधारभूत संरचना उन्नयन योजनाओं की गुलाब चंद कटारिया ने की समीक्षा एच. राजेश प्रसाद ने शैक्षणिक सत्र 2026–27 हेतु जीजीडीएसडी कॉलेज का प्रॉस्पेक्टस लॉन्च किया मोरनी में नायब सिंह सैनी की जनसुनवाई : जनहित कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं हिसार के 10 गांवों के किसान प्रतिनिधिमंडल ने श्रुति चौधरी से की भेंट नायब सिंह सैनी की ‘गो ग्लोबल’ अप्रोच को मिली नई गति हरियाणा में 24 साल बाद मतदाता सूचियों का विशेष गहन पुनरीक्षण, 15 जून से शुरू होगा घर-घर सत्यापन अभियान भगवंत मान सरकार ने 'मुख्यमंत्री सेहत योजना' का किया विस्तार सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी संजय गुप्ता ने पीएसईआरसी के चेयरमैन के रूप में पदभार संभाला मान सरकार द्वारा सबसे बड़े सीवरेज सफाई अभियान की शुरुआत हरपाल सिंह चीमा ने कर्मचारी यूनियनों के साथ उच्च स्तरीय बैठकों की अध्यक्षता की, लंबित मुद्दों के जल्द समाधान के दिए निर्देश एमआरएसएएफपीआई के दो कैडेटों ने एएफसीएटी में देशभर में दूसरा और छठा स्थान हासिल किया जगत सिंह नेगी ने मंत्रिमंडलीय उप-समिति बैठक की अध्यक्षता की 5000 रुपये रिश्वत लेते हुए एक प्राइवेट व्यक्ति को विजिलेंस ब्यूरो ने किया गिरफ्तार भगवंत मान सरकार ने प्राइवेट स्कूलों द्वारा मनमर्ज़ी की फ़ीसें बढ़ाने पर लगाई रोक पंजाब सरकार खिलाड़ियों को दे रही है उचित सम्मान : बरिंदर कुमार गोयल सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने डी.के. शिवकुमार को कर्नाटक के मुख्यमंत्री बनने पर दी बधाई समाज को शिक्षित करने और सकारात्मक परिवर्तन लाने में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिकाः कविन्द्र गुप्ता डॉ. वीरेंद्र कुमार ने वेंचर कैपिटल फंड और एएसआईआईएम के माध्यम से सशक्त उद्यमियों की सफलता की कहानियों को प्रदर्शित करने वाली पुस्तिका का अनावरण किया सरकार ने प्रदेश को विकास के बजाय बदनामी दी : अखिलेश यादव

 

मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने करसोग विधानसभा क्षेत्र में 55 करोड़ रूपये की परियोजनाओं के उद्घाटन व शिलान्यास किए

Listen to this article

5 Dariya News

मंडी , 28 Jul 2021

Last updated on: Jul 28, 2021, 00:00 IST

मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज मंडी जिले के करसोग विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत अशला व करसोग में लगभग 55 करोड़ रूपये की सड़क, जलापूर्ति, पुल और भवन निर्माण परियोजनाओं के उद्घाटन व शिलान्यास किए।उन्होंने अशला में जल जीवन मिशन के अंतर्गत 10 करोड़ 28 लाख रूपये की उठाऊ पेयजल योजना बैहना खड्ड से सराहन, तेबन, ग्वालापुर, बालीधार, सनारली, 2 करोड़ 62 लाख रूपये की लागत से उठाऊ पेयजल योजना शाहोट, नांज एवं चैरीधार, मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत 5 करोड़ 81 लाख रूपये की लागत से बनने वाली सराहन से शनोग सड़क व शकैलड़ से तुमन सड़क में घोरली खड्ड पर 2 करोड़ 62 लाख रूपये के व्यय से बनने वाले पुल के शिलान्यास किए। उन्होंने 2 करोड़ 80 लाख रूपये के व्यय से निर्मित खड़ारगली-सोमाकोठी सड़क का उद्घाटन भी किया।मुख्यमंत्री ने करसोग में एक करोड़ 26 लाख रूपये की लागत से निर्मित विषय विशेषज्ञ, बागवानीद्ध कार्यालय भवन, 16 करोड़ रूपये की लागत से बखरोट-सनारली-केलोधार-लुहरी सड़क के विस्तारीकरण कार्य, 4 करोड़ 55 लाख रूपये से बनने वाली ममेल-भनेरा सड़क व एक करोड़ 4 लाख रूपये की लागत से बनने वाले उप कोषागार कार्यालय का शिलान्यास किया। उन्होंने 2 करोड़ 91 लाख रूपये की लागत से तैयार दबरोट-महानधी सड़क, 85 लाख रूपये की लागत से निर्मित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भवन सेरी बंगलो तथा 4 करोड़ 43 लाख रूपये की लागत से निर्मित  सेरी-माहाबण सड़क का उद्घाटन किया।

मुख्यमंत्री श्री जय राम ठाकुर ने अशला और करसोग में जनसभाओं को संबोधित करते हुए कि कहा कि करसोग विधानसभा क्षेत्र में वर्तमान में 51 पेयजल एवं सिंचाई योजनाओं पर कार्य चल रहा है जिन पर लगभग 77 करोड़ रूपये की धनराशि खर्च की जा रही है। वर्तमान सरकार के कार्यकाल के दौरान करसोग क्षेत्र में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत लगभग 42 करोड़ रूपये की लागत से 13 सम्पर्क सड़कों का निर्माण किया गया है। क्षेत्र में नाबार्ड के तहत 36 किलोमीटर सड़कों के निर्माण पर लगभग 27 करोड़ रूपये की राशि खर्च की गयी जबकि राज्य योजना के अंतर्गत सड़कों व पुलों के निमार्ण पर लगभग 16 करोड़ रूपये की राशि खर्च की गयी है।जय राम ठाकुर ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र अशला को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में स्तरोन्नत करने, अशला में पशु औषधालय खोलने, उच्च विद्यालय रिछणी को वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला में स्तरोन्नत करने, माध्यमिक विद्यालय  बाग चैवासी को उच्च विद्यालय में स्तरोन्नत करने तथा क्षेत्र के तीन सम्पर्क मार्गो के निर्माण के लिए 10-10 लाख रूपये देने की घोषणा की।उन्होंने कहा कि क्षेत्र में पिछले साढ़े तीन सालों में सामाजिक सुरक्षा पेंशन के 12,802 मामले स्वीकृत किए गए जबकि 70 वर्ष से अधिक आयु के 5824 लोगों को पेंशन प्रदान करने पर 2 करोड़ 62 लाख रूपये की राशि खर्च की गयी। गृह निर्माण के अंतर्गत एक करोड़ 28 लाख रूपये खर्च किए गए। एकीकृत बागवानी मिशन के अंतर्गत इस अवधि में 88 लाख रूपये खर्च कर 499 लाभार्थियों को लाभान्वित किया गया। प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना के तहत एक करोड़ 36 लाख रूपये खर्च किए गए। उन्होंने कहा कि करसोग में लगभग 3 करोड़ रूपये की लागत से बस अड्डे का निर्माण कार्य अंतिम चरण में है।इस अवसर पर करसोग के विधायक हीरा लाल ने क्षेत्र में हुए विकास कार्यो की जानकारी दी। उन्होंने करोड़ों रूपये की परियोजनाओं से क्षेत्र के लोगों को लाभान्वित करने के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया।भाजपा मंडलाध्यक्ष करसोग कुंदन सिंह ठाकुर सहित पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेता तथा पंचायती राज संस्थाओं के पदाधिकारी इस अवसर पर उपस्थित थे। 

 

Tags: Jai Ram Thakur , Himachal Pradesh , Himachal , Bharatiya Janata Party , BJP , BJP Himachal , Shimla , Chief Minister of Himachal Pradesh , BJP Himachal Pradesh , Karsog Vidhan Sabha

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD