Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल ‘ग्राम चिकित्सालय 2’ की रिलीज डेट का ऐलान, 23 जून से होगी स्ट्रीम खराब मौसम के कारण राहुल गांधी का अल्मोड़ा दौरा रद्द, वीडियो शेयर कर बोले-जल्द दोबारा आऊंगा केरल को विरासत में 5.07 लाख करोड़ रुपये का कर्ज मिला : सीएम वी.डी. सतीशन मालवीय नगर अग्निकांड के पीड़ितों से मिलने पहुंचीं सीएम रेखा गुप्ता पीठ-कमर दर्द से राहत, तो दूर शरीर की जकड़न दूर करने में कारगर ये योगासन, आयुष मंत्रालय की सलाह 'पेड्डी' की रिलीज पर तिरुपति बालाजी के दर पहुंचीं जान्हवी कपूर, किए दर्शन त्रिपुंड, भांग और सूखे मेवों से सजे बाबा महाकाल भीषण गर्मी में खुद को रखें सुरक्षित, हीटवेव से बचाव के लिए युवा अपनाएं ये हेल्थ टिप्स सर्वांगासन बढ़ती उम्र की समस्याओं को दूर करने में कारगर, अभ्यास के कई फायदे 5 जून का पंचांग : पुरुषोत्तम मास के 20वें दिन अभिजीत मुहूर्त के साथ सर्वार्थ सिद्धि योग, नोट कर लें राहुकाल

 

मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने कारगिल शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की

Jai Ram Thakur, Himachal Pradesh, Himachal, Bharatiya Janata Party, BJP, BJP Himachal, Shimla, Chief Minister of Himachal Pradesh, BJP Himachal Pradesh, Kargil War, Kargil War Memorial, Kargil Vijay Diwas
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

शिमला , 26 Jul 2021

Last updated on: Jul 26, 2021, 00:00 IST

मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज शिमला के गेयटी थियेटर में कारगिल विजय दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में कारगिल युद्ध के दौरान शहीद हुए जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की।मुख्यमंत्री ने कहा कि कारगिल युद्ध भारतीय सैनिकों के शौर्य और पराक्रम का प्रतीक है। आज के दिन हम अपने उन शूरवीरों को नमन करते हैं जिन्होंने अपने अदम्य साहस और वीरता से कारगिल के युद्ध में विजय हासिल की। उन्होंने कहा कि 22 वर्ष पूर्व कारगिल की चोटियों पर जो विजय गाथा लिखी गई वह हमारी पीढि़यों को प्रेरित करती रहेंगी। उन्होंने कहा कि वर्ष 1999 में कारगिल की पहाडि़यों पर पाकिस्तानी घुसपैठियों ने कब्जा कर लिया था, जिसके खिलाफ भारतीय सेना ने आप्रेशन विजय चलाया जो आठ मई से शुरू होकर 26 जुलाई, 1999 तक चला।जय राम ठाकुर ने कहा कि कारगिल में आॅप्रेशन विजय के दौरान मिली जीत इस देश के सैनिकों के अदम्य साहस और संकल्पों की जीत थी। उन्होंने कहा कि जिन वीर सैनिकों ने अपना सर्वोच्च बलिदान दिया उन्हें उनकी वीरता के लिए सदैव स्मरण किया जाएगा। युद्ध के दौरान देश के 527 वीर सैनिक शहीद हुए और 1300 से अधिक घायल हुए थे। हिमाचल प्रदेश को वीरभूमि के नाम से जाना जाता है और प्रदेश के रणबांकुरों ने साहस और बलिदान की परम्परा को बनाए रखा है तथा भारतीय सेना में सेवा करते हुए प्रदेश का गौरव बढ़ाया है।मुख्यमंत्री ने कहा कि कारगिल युद्ध के दौरान 527 शहीद सैनिकों में 52 सैनिक हिमाचल प्रदेश के थे और चार सैनिकों को परमवीर चक्र से नवाजा गया था जिनमें दो वीर सपूत हिमाचल प्रदेश के थे। कैप्टन विक्रम बत्रा हिमाचल प्रदेश के पालमपुर के थे जिन्होंने कारगिल युद्ध के दौरान देश की रक्षा करते हुए अपना सर्वोच्च बलिदान दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस युद्ध में जिला बिलासपुर के सैनिक हवलदार संजय कुमार को भी अतुलनीय शौर्य के लिए सर्वोच्च सम्मान से सम्मानित किया गया।

जय राम ठाकुर ने कहा कि यह प्रदेश के लिए गर्व की बात है कि अब तक राज्य को 1096 वीरता पुरस्कार मिल चुके हैं। प्रदेश के 1246 वीर सपूतों ने मातृ भूमि की रक्षा के लिए अपना सर्वोच्च बलिदान दिया।मुख्यमंत्री ने कहा कि युद्ध व अन्य सैन्य आप्रेशनों में शहीद सैनिकों तथा अन्य कारणों से मारे गए सैनिकों के आश्रितों और अपंग हुए सैनिकों को अनुग्रह अनुदान राशि प्रदान की जा रही है। कारगिल युद्ध के दौरान प्रदेश के सभी 52 शहीद सैनिकों के आश्रित परिवारों को पांच लाख रुपये की दर से अनुग्रह अनुदान राशि प्रदान की गई है। 50 प्रतिशत से अधिक अपंगता वाले 12 सैनिकों को 2.5 लाख रुपये की दर से अनुग्रह अनुदान राशि तथा 50 प्रतिशत से कम अपंगता वाले छः सैनिकों के लिए एक लाख रुपये की दर से अनुग्रह अनुदान राशि दी गई है। प्रदेश के 52 शहीदों के परिवारों में से 44 परिवारों के एक-एक आश्रित को उनके रोजगार के लिए आवेदन उपरान्त रोजगार और नौ अपंग हुए सैनिकों को रोजगार उपलब्ध करवाया गया। इसके अतिरिक्त पैट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मन्त्रालय भारत सरकार द्वारा आॅप्रेशन कारगिल और विभिन्न आपे्रशनों में शहीद हुए सैनिकों के आश्रितों के लिए विशेष योजना के तहत पैट्रोल पम्प व गैस एजेन्सी दिए जाने का प्रावधान भी किया गया है। आॅप्रेशन में शहीद हुए प्रदेश के सैनिकों के 28 आश्रितों को खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के माध्यम से गैस एजेन्सी व पैट्रोल पम्प आवंटित किए गए हैं। उन्होंने कहा कि इसके अलावा अन्य सैन्य अभियानों में शहीद हुए सैनिकों के आश्रितों को भी राज्य सरकार द्वारा अनुदान राशि प्रदान की जा रही है।इससे पूर्व मुख्यमंत्री ने कारगिल युद्ध में शहीद सैनिकों के परिवारों को भी सम्मानित किया।शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज ने कहा कि देश ने बहुत सी लड़ाइयों का सामना किया है जिनमें भारतीय सैनिकों ने राष्ट्र की सुरक्षा, संप्रभुता और अखण्डता बनाए रखने के लिए अपने साहस और पराक्रम का अदम्य उदाहरण प्रस्तुत किया और मातृ भूमि की रक्षा के लिए अथक प्रयास किए हैं।सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग के कलाकारों ने इस अवसर पर देशभक्ति गीत और वृत्तचित्र का प्रदर्शन किया।शिमला विधानसभा के सांसद सुरेश कश्यप, नगर-निगम शिमला की महापौर सत्या कौंडल, उप-महापौर शैलेन्द्र चैहान, पूर्व सांसद विमला कश्यप, हिमफेड के अध्यक्ष गणेश दत्त, सक्षम गुडि़या बोर्ड की अध्यक्षा रूपा शर्मा, एपीएमसी के अध्यक्ष नरेश शर्मा, मुख्य सचिव अनिल खाची, उपायुक्त आदित्य नेगी, पुलिस अधीक्षक मोहित चावला, ब्रिगेडियर आर. सिहाग, ब्रिगेडियर ए.के. शर्मा, कर्नल युद्धवीर सिंह और कर्नल विक्रम जीत सिंह भी इस अवसर पर उपस्थित थे।

 

Tags: Jai Ram Thakur , Himachal Pradesh , Himachal , Bharatiya Janata Party , BJP , BJP Himachal , Shimla , Chief Minister of Himachal Pradesh , BJP Himachal Pradesh , Kargil War , Kargil War Memorial , Kargil Vijay Diwas

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD