Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें काले कपड़े पहनकर विपक्षी सांसदों का संसद परिसर में विरोध, राहुल और प्रियंका गांधी भी हुए शामिल कौन से दबे राज छिपा रहे हैं शिक्षा मंत्री, आखिर किस दबाव में उन्हें नहीं हटा पा रही सरकार: अखिलेश यादव विपक्ष के प्रदर्शन के बीच पीएम मोदी से मिले शरद पवार और सुप्रिया सुले वर्तमान दौर में किसी भी चुनौती से अकेले नहीं निपट सकते, भारत-आसियान को मिलकर आगे बढ़ना होगा: एस जयशंकर 23 जुलाई को ही क्यों मनाया जाता है राष्ट्रीय प्रसारण दिवस? जानिए इतिहास गंगा मां की बेटियां: इंदिरा कृष्णन ने बताया दुर्गावती का सफर 'मिर्जापुर: द फिल्म' को लेकर श्वेता त्रिपाठी बोलीं- 'गोलू गुप्ता का सफर मेरे करियर का सबसे खास अनुभव' बाल गंगाधर तिलक की जयंती पर विशेष, जिन्होंने जन-जन तक पहुंचाई थी आजादी की चिंगारी जब पिता के निधन के बाद टूट गए थे एल. सुब्रमण्यम, एक साल तक नहीं छुआ वायलिन यादों में आजाद : चंद्रशेखर आजाद ऐसे बने भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के अजेय योद्धा पिछले तीन साल बेहद चुनौतीपूर्ण रहे, अब शांति वापस आ रही है : युम्नाम खेमचंद सिंह नीट विवाद पर कांग्रेस ने भाजपा दफ्तर का किया घेराव यादों में महमूद : जब मीना कुमारी के घर टेबल टेनिस सिखाने जाते थे कमीडियन, देखते ही उनकी बहन पर हार बैठे थे दिल मनीला में न्यूजीलैंड के विदेश मंत्री विंस्टन पीटर्स से म‍िले जयशंकर फिल्म प्रशिक्षण के लिए झारखंड सरकार ने एसआरएफटीआई से किया एमओयू सीएम चंद्रबाबू नायडू ने पीएम मोदी से की मुलाकात, भोगापुरम एयरपोर्ट के उद्घाटन के लिए दिया न्योता ओडिशा के मुख्यमंत्री ने 'बहुदा यात्रा' की तैयारियों की समीक्षा की, भीड़ प्रबंधन पर दिया जोर हिमेश रेशमिया : 500 गानों का खजाना लेकर पहुंचे बॉलीवुड, इसी प्लानिंग ने बनाया म्यूजिक का सुपरस्टार सोनम वांगचुक ने कर दी घोषणा, वीडियो संदेश में कहा- 'आज अनशन तोड़ दूंगा, बस मेरी मांग मान ली जाए' मुख्यमंत्री रसोई योजना के तहत विधायक कुलवंत सिंह ने मटौर में 900 महिलाओं को वितरित की रसोई किटें पंजाब विधान सभा के स्पीकर कुलतार सिंह संधवां ने विधान सभा में 40 से अधिक फलदार पौधे लगाए

 

बलबीर सिद्धू द्वारा गोन्याना में 5.25 करोड़ रुपए की लागत वाले माई दौलतां जच्चा-बच्चा अस्पताल का उद्घाटन

Balbir Singh Sidhu, Health and Family Welfare Minister, Punjab, Punjab Pradesh Congress Committee, Congress, Chandigarh, S.A.S.Nagar, Mohali, S.A.S. Nagar Mohali, Punjab  Congress, Punjab Government, Government of Punjab, Sahibzada Ajit Singh Nagar
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

बठिंडा , 26 Jul 2021

Last updated on: Jul 26, 2021, 00:00 IST

स्वास्थ्य मंत्री बलबीर सिंह सिद्धू ने आज ज़िला बठिंडा के गोन्याना में माई दौलतां जच्चा-बच्चा अस्पताल का उद्घाटन किया।इस मौके पर संबोधन करते हुए स. सिद्धू ने बताया कि 5.25 करोड़ रुपए की लागत से अत्याधुनिक 20 बैडों वाला जच्चा-बच्चा अस्पताल स्थापित किया गया है जो कि सभी आधुनिक सुविधाओं से लैस है। गोन्याना में स्थापित किया गया ‘माई दौलतां जच्चा-बच्चा अस्पताल’ माताओं और उनके नवजात बच्चों के लिए स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया कराने के लिए अहम साबित होगा। यह सरकारी स्वास्थ्य सुविधाओं में नवजात बच्चों की देखभाल के क्षेत्र में एक नया मील का पत्थर होगा।उन्होंने कहा कि पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह के नेतृत्व में स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग द्वारा लोगों को पहल के आधार पर मानक स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करवाई जा रही हैं और स्वास्थ्य बुनियादी ढांचे को और मज़बूत करने के लिए ठोस फ़ैसले लिए गए हैं।स. सिद्धू ने आगे बताया कि कोविड-19 की संभावी तीसरी लहर से निपटने के लिए स्वास्थ्य विभाग के कोरोना योद्धा पूरी तरह तैयार हैं। उन्होंने कहा कि पंजाब में अब ऑक्सीजन की कमी नहीं है क्योंकि पंजाब सरकार द्वारा राज्यभर में 75 पीएसए ऑक्सीजन प्लांट स्थापित किये गए हैं।

स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि पिछले दो सालों के दौरान स्वास्थ्य विभाग में अलग-अलग कैडरों के 11,500 पद भरे जा चुके हैं और जल्द ही 4000 नर्सों और अन्य स्टाफ की भर्ती की जायेगी जिस सम्बन्धी भर्ती प्रक्रिया अधीन है।गोन्याना वासियों को मैडीकल स्टाफ की मांग बारे भरोसा देते हुए स. सिद्धू ने कहा कि गोन्याना अस्पताल में डॉक्टरों की कमी को पहल के आधार पर जल्द हल किया जायेगा।ज़िक्रयोग्य है कि पंजाब सरकार द्वारा राज्यभर में स्थापित किये जा रहे 37 जच्चा-बच्चा स्वास्थ्य देखभाल अस्पतालों (एमसीएच) का नाम माई दौलतां, जिन्होंने श्री गुरु नानक देव जी की उनके जन्म के समय देखभाल की थी, के नाम पर रखने का फ़ैसला किया गया है।इस मौके पर विधानसभा हलका विधायक प्रीतम सिंह कोटभाई, डिप्टी कमिश्नर बी. श्रीनिवासन, पूर्व विधायक डॉ. गुरजंट सिंह कुतीवाल, डायरैक्टर परिवार कल्याण आदेश कंग, डॉ. करनबीर सिंह ढिल्लों, सिविल सर्जन तेजवंत सिंह ढिल्लों, नगर कौंसिल के प्रधान मनमोहन ढींगरा, मार्केट कमेटी के चेयरमैन कुलवंत सिंह, मनदीप सिंह मक्कड़, समूह एम.सी और अन्य आदरणीय उपस्थित थे।

 

Tags: Balbir Singh Sidhu , Health and Family Welfare Minister , Punjab , Punjab Pradesh Congress Committee , Congress , Chandigarh , S.A.S.Nagar , Mohali , S.A.S. Nagar Mohali , Punjab Congress , Punjab Government , Government of Punjab , Sahibzada Ajit Singh Nagar

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD