Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें सांसद तनमनजीत सिंह ढेसी ने ब्रिटेन में हत्या मामले के बाद सिखों को निशाना बनाने पर कट्टर दक्षिणपंथी पार्टियों की कड़ी आलोचना की नरेंद्र मोदी ने जेन फ्रेजर से मुलाकात कर भारत की विकास प्राथमिकताओं को आगे बढ़ाने के अवसरों पर चर्चा की हर व्यक्ति साइक्लिंग को अपने जीवन का अभिन्न अंग बनाए : विधायक रुपिंदर सिंह हैप्पी मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के ऐलान के 24 घंटों के भीतर पंजाब सरकार द्वारा निजी स्कूलों द्वारा मनमाने तरीके से फीस वृद्धि पर रोक लगाने के लिए कानून का मसौदा तैयार करने के आदेश गुलाब चंद कटारिया ने वर्ष 2026-27 की वृक्षारोपण तैयारियों की समीक्षा की आप ने भाजपा की ‘इस्तेमाल करो और फेंको’ की राजनीति की आलोचना की, जाखड़ और बिट्टू का हवाला दिया डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा

 

नये भर्ती हुए 108 कृषि विकास अफसरों के लिए प्रशिक्षण प्रोग्राम किया आयोजित

अतिरिक्त मुख्य सचिव (विकास) ने नये अधिकारियों को किसानों की भलाई के लिए काम करने के लिए कहा

Agriculture Development Officers, Agriculture and Farmers Welfare Punjab, Anirudh Tewari, PAU Ludhiana, Director Agriculture, Dr. Sukhdev Singh Sidhu
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

लुधियाना , 22 Jul 2021

Last updated on: Jul 22, 2021, 00:00 IST

पंजाब सरकार ने कृषि और किसान कल्याण विभाग में नये भर्ती हुए 108 कृषि विकास अफसरों (ए.डी.ओज़) के लिए 12 दिवसीय प्रशिक्षण प्रोग्राम शुरू किया है।अतिरिक्त मुख्य सचिव (विकास) अनिरुद्ध तिवारी के अनुसार पंजाब कृषि प्रबंधन और एक्स्टेंशन प्रशिक्षण इंस्टीट्यूट (पी.ए.एम.ई.टी.आई.) की तरफ से पहले बैच के 55 एडीओज़ को ऑफलाईन ढंग से प्रशिक्षण देने संबंधी समय-सारणी तैयार की गई है जो कि 20 जुलाई से 25 जुलाई 2021 तक पहले ही शुरू हो गई है। इसी तरह 53 ए.डी.ओज़ के दूसरे बैच को 26-31 जुलाई, 2021 तक प्रशिक्षण दिया जाएगा।पंजाब कृषि यूनिवर्सिटी, लुधियाना में हाल ही में नियुक्त किये गए ए.डी.ओज़ को संबोधन करते हुए श्री तिवारी, जिनके पास पी.ए.यू. के उप-कुलपति का प्रभार है, ने इन अधिकारीयों को कृषि विभाग के कामकाज और महत्ता बारे संक्षिप्त में अवतगत कराया। उन्होंने पंजाब में हरित क्रांति लाने वाले मूलभूत कारकों बारे जानकारी देने के अलावा राज्य की कृषि के सामने मौजूदा चुनौतियों और इनको दूर करने ख़ासकर परंपरागत खेती से फ़सलीय विभिन्नता की तरफ जाने में प्रसार सेवाएं निभाने वाले अधिकारियों की भूमिका बारे भी बताया। “सतत कृषि और किसानी की खुशहाली बारे अपने विचार साझा करते हुए श्री तिवारी ने प्रशिक्षण अफसरों से किसानी भाईचारे के क्ल्याण के लिए अपनी ड्यूटी पूरी लगन, इमानदारी और निष्ठा के साथ निभाने को कहा।

इन अधिकारियों को बधाई देते हुए कृषि विभाग के डायरैक्टर डॉ. सुखदेव सिंह सिद्धू ने उम्मीद जताई कि वह ज़मीनी स्तर पर किसानों के साथ निरंतर संपर्क में रहते हुए तबदीली लाने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा करेंगे। उन्होंने राज्य में कीटनाशकों के प्रयोग, कीटनाशक एक्ट और इसके गुणवत्ता नियंत्रण बारे भी बताया।इससे पहले अपने स्वागती भाषण दौरान डायरैक्टर पी.ए.एम.ई.टी.आई. डॉ. एच.एस. धालीवाल ने प्रशिक्षण प्रोग्राम के उद्देश्य पर प्रकाश डाला, जो अधिकारियों को विभाग में उनकी भूमिकाएं और जिम्मेदारियों से अवगत करवाएगा।प्रशिक्षण प्रोग्राम में विभाग के संगठनात्मक ढांचे और कार्यप्रणाली और विभाग में ए.डी.ओज़ की संभावित भूमिकाओं बारे सैशन शामिल किये गए हैं। कृषि विभाग के अलग-अलग सैक्शनों /विंगों के प्रमुख (ज्वाइंट डायरैक्टर) प्रशिक्षुओं के साथ बातचीत करेंगे और अपने सेक्शनों के कामकाज बारे जानकारी देंगे। राज्य में कृषि लागत के सम्बन्ध में विभाग की तरफ से लागू किये जा रहे अलग-अलग कामों, नियमों और नीतियों बारे भी विस्तार में विचार किया जायेगा।कृषि विभाग की लैबों और फ़सलीय अवशेष प्रबंधन मशीनरी और पीएयू में अलग-अलग स्थानों का दौरा किया जायेगा जहाँ प्रशिक्षु माहिरों के साथ बातचीत करेंगे और पी.ए.यू. द्वारा विकसित किये गए बीज, खाद और कीटनाशकों की जांच प्रक्रियाएं और फसलों के अवशेष प्रबंधन के अलग-अलग तरीकों बारे जानकारी हासिल करेंगे।

 

Tags: Agriculture Development Officers , Agriculture and Farmers Welfare Punjab , Anirudh Tewari , PAU Ludhiana , Director Agriculture , Dr. Sukhdev Singh Sidhu

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD