Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें मुख्यमंत्री ने पत्रकारों को लोकतंत्र की सजग चेतना बताया, कहा- सत्य और जिम्मेदारी ही पत्रकारिता की असली ताकत पंजाब पहली से बारहवीं कक्षा तक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस को मुख्य विषय के रूप में शामिल करने वाला भारत का पहला राज्य बना : हरजोत सिंह बैंस अमृतसर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री की तीर्थ यात्रा बस पर किया हमला मुख्यमंत्री सेहत योजना के तहत छह महीनों में 2,300 डायबिटीज़ रोगियों का कैशलेस इलाज,₹6.5 करोड़ का उपचार कवर भारत को विकसित बनाने के लिए अच्छी शिक्षा जरूरी, दिल्ली के बाद पंजाब में भी शानदार शिक्षा दे रही "आप" सरकार- अरविंद केजरीवाल भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग

 

जि़लों में सर्वपक्षीय विकास को यकीनी बनाएंगे नवनियुक्त अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर (शहरी विकास) : विनी महाजन

नवनियुक्त अधिकारियों को ’बसेरा’ समेत अन्य शहरी विकास योजनाओं को प्राथमिकता के आधार पर लागू करने और लोगों की समस्याओं का हल करने के लिए कहा

Vini Mahajan, Chandigarh, Chief Secretary, Chief Secretary of Punjab, Chief Secretary Punjab, IAS officer, IAS, Punjab, Punjab Government, Government of Punjab
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 21 Jul 2021

Last updated on: Jul 21, 2021, 00:00 IST

राज्य के सभी 23 जिलों में अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर (शहरी विकास) के नये पद के सृजन से शहरी स्थानीय इकाईयों की कार्यकुशलता में और अधिक सुधार आएगा और जि़ला प्रशासन के साथ तालमेल और मज़बूत करके राज्य के शहरी क्षेत्रों के सर्वपक्षीय विकास को यकीनी बनाया जायेगा। यह जानकारी पंजाब की मुख्य सचिव श्रीमती विनी महाजन ने आज यहाँ अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नरों (शहरी विकास) के साथ पहली मीटिंग की अध्यक्षता करते करते हुए दी। इस मीटिंग में सभी डिप्टी कमिश्नर भी उपस्थित थे।मुख्य सचिव ने बताया कि अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर (शहरी विकास) के 23 पदों, प्रत्येक जि़ला मुख्यालय पर एक पद, क्षेत्रीय डिप्टी डायरेक्टर स्थानीय निकायों की जगह पर बनाए गए हैं। अतिरिक्त सीईओ, पी.डब्ल्यू.एस.एस.बी. के पद की जि़म्मेदारी भी अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर (शहरी विकास) ही निभाएंगे।सभी नवनियुक्त अधिकारियों का स्वागत करते हुए श्रीमती महाजन ने सभी डिप्टी कमिश्नरों को समस्त ए.डी.सीज़. के लिए कार्यालय और अपेक्षित स्टाफ, जिसमें मुख्य तौर पर एम.आई.एस. माहिर, आई.टी. माहिर, एस.डब्ल्यू.एम. स्पेशलिस्ट, वेस्ट वाटर सम्बन्धी माहिर, सहायक प्रोग्राम अफ़सर (हाउसिंग) और (एन.यू.एल.एम.) शामल हैं, मुहैया करवाने के आदेश दिए।मुख्य सचिव ने समस्त ए.डी.सीज़ को ’बसेरा’ स्कीम के तहत शहरों में झुग्गी-झौंपडिय़ों में रहते लोगों के पुनर्वास सम्बन्धी प्रोजेक्टों, पी.यू.ई.आई.पी. -प्, प्प् और प्प्प्, अमरुत, स्वच्छ भारत मीशन, प्रधान मंत्री आवास योजना (पी.एम.ए.वाई.) और पी.एम.एस.ए.वी. निधी और शहरी विकास की अन्य योजनाओं की निगरानी करने के भी आदेश दिए जिससे इन प्रोजेक्टों के मानक, फंड का सभ्य प्रयोग और इनको समय पर पूरा करने को यकीनी बनाया जा सके।

नवनियुक्त अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर (शहरी विकास) को पंजाब म्युनिसिपल एक्ट अधीन प्रदान विभिन्न अधिकारों बारे जानकारी देते हुए प्रमुख सचिव स्थानीय निकाय अजोए कुमार सिन्हा ने मुख्य सचिव को बताया कि श्रेणी-2 और 3 की नगर कौंसिलों के सभी प्रस्तावों का इन अधिकारियों द्वारा निपटारा किया जायेगा जबकि श्रेणी-1 की नगर कौंसिलों और जिलों के सभी नगर सुधार ट्रस्टों के प्रस्तावों को इन अधिकारियों के द्वारा डायरैक्टर स्थानीय निकाय को मंजूरी के लिए भेजा जायेगा। नगर निगम वाले शहरों के नगर सुधार ट्रस्ट अपने प्रस्ताव सीधे डायरैक्टर स्थानीय निकाय को भेजेंगे।उन्होंने आगे बताया कि ये अधिकारी चल रहे विकास कार्यों की निगरानी करने के लिए प्रोजैक्ट निगरान और समीक्षा समितियों का नेतृत्व भी करेंगे। इसके अलावा वह सरकार और अन्य विभागों के साथ तालमेल करके एम.पी.एस., एस.टी.पी., डब्ल्यू.टी.पी., ओ.एच.एस.आर. और ट्यूबवैल आदि स्थापित करने के लिए ज़मीन मुहैया करवाएंगे। उन्होंने आगे बताया कि ये अधिकारी जनता और चुने हुए स्थानी नुमायंदों की शिकायतों /माँगों का भी हल करने के लिए जि़म्मेदार होंगे।मुख्य सचिव ने कहा कि शहरी स्थानीय संस्थाओं की ज्यादातर सेवाएं जैसे कि पानी /सिवरेज के बिल, सम्पत्ति कर, लाइसेंस, बिल्डिग प्लान सम्बन्धी मंजूरियां, सार्वजनिक शिकायतों के निपटारे आदि सम्बन्धी सेवाएं ऑनलाइन कर दी गई हैं, इसलिए इन अधिकारियों के लिए नियमित तौर पर इन सेवाओं की निगरानी के लिए यत्न करना बेहद ज़रूरी है। शिकायतकर्ताओं की संतुष्टि के लिए प्राथमिकता के आधार पर सार्वजनिक शिकायतों का निपटारा करने पर ज़ोर देते हुए श्रीमती महाजन ने जि़ला अधिकारियों को शहरों के निचले इलाकों में पानी भरने सम्बन्धी समस्याओं को पहल के आधार पर हल करने के निर्देश दिए। उन्होंने आगे कहा कि बरसाती पानी की समस्या के जल्द निपटारे के लिए यत्न किये जाने चाहिएं जिससे लोगों को मुश्किलों का सामना न करना पड़े।मुख्य सचिव ने कहा कि मौजूदा समय में राज्य में कोविड पाजि़टिव दर चाहे घटकर 0.3 फ़ीसदी रह गई है परन्तु सभी एडीसी (यू.डी) शहरों की स्वास्थ्य संस्थाओं की निगरानी करेंगे जिससे लोगों को बेहतरीन स्वास्थ्य सेवाएं यकीनी बनाईं जा सकें। मुख्य सचिव ने अधिकारियों को भविष्य में कोविड के फैलाव को रोकने के लिए सतर्क रहने के लिए भी कहा।

 

Tags: Vini Mahajan , Chandigarh , Chief Secretary , Chief Secretary of Punjab , Chief Secretary Punjab , IAS officer , IAS , Punjab , Punjab Government , Government of Punjab

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD