Saturday, 13 June 2026

 

 

खास खबरें मावां -धीयाँ सम्मान योजना का लाभ हर पात्र महिला तक पहुंचाना हमारा संकल्प : जय कृष्ण सिंह रौड़ी नायब सिंह सैनी ने बाबा भूमणशाह, सिरसा गद्दी महंत श्री ब्रह्म दास जी से की भेंट, लिया आशीर्वाद भारत की अध्यक्षता में ‘ब्रिक्स इंदौर डिक्लेरेशन’, वैश्विक कृषि सहयोग का नया घोषणापत्र आप की उम्मीद से पहले ही उलटी गिनती शुरू हो चुकी है : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग जेल में बंद गैंगस्टर से जुड़े दो व्यक्ति बठिंडा से गिरफ्तार ; दो पिस्तौल बरामद प्रधानमंत्री मोदी के 12 साल सेवा, सुशासन और संकल्प की मिसाल : हरदीप सिंह पुरी विमेंस टी20 वर्ल्ड कप : पाकिस्तान के खिलाफ जीत के साथ अभियान शुरू करना चाहेगा भारत असद अली खान : कहानी रुद्र वीणा के उस साधक की, जिनके बाद खाली पड़ गई एक परंपरा बीएचयू में निर्माणाधीन ‘नेशनल सेंटर फॉर एजिंग’ का योगी आदित्यनाथ ने किया स्थलीय निरीक्षण मध्य प्रदेश पुलिस की पहली जिम्मेदारी जनता में कानून व्यवस्था के प्रति विश्वास कायम करना : सीएम मोहन यादव कविन्द्र गुप्ता ने माता वैष्णो देवी मंदिर में पूजा-अर्चना की शाहपुर में गैस किल्लत पर सख्त हुए केवल सिंह पठानिया राजनाथ सिंह ने डुंडीगल स्थित वायुसेना अकादमी में 217वें कोर्स की संयुक्त दीक्षांत परेड का निरीक्षण किया कल्याड़ा में 50 लाख से बनेगा ओबीसी भवन : केवल सिंह पठानिया अनिल विज ने साहा इंडस्ट्रियल ग्रोथ सेंटर में फायर ब्रिगेड तैनात करने के दिए निर्देश ऑस्ट्रेलिया ओपन : पीवी सिंधु सेमीफाइनल में यामागुची से हारीं, भारत का अभियान समाप्त 30 जून को सेना प्रमुख का पद संभालेंगे लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ महाराष्ट्र के धुले में बस ने बाइक को मारी टक्कर, मां-बेटे सहित तीन की दर्दनाक मौत पंजाब में आम आदमी पार्टी सरकार की उल्टी गिनती शुरू : नायब सिंह सैनी रक्षा खडसे ने जीवंत ग्राम कार्यक्रम के अंतर्गत लद्दाख के सीमावर्ती गांवों का तीन दिवसीय दौरा पूरा किया भजन लाल की विरासत को आगे बढ़ा रहे कुलदीप बिश्नोई जैसे जननेताओं की हरियाणा को जरूरत : वीरेश शांडिल्य

 

पंजाब में क्यू.आर.-कोड के द्वारा रखी जायेगी शराब की सप्लाई पर नज़र

मुख्य सचिव द्वारा नकली शराब और तस्करी रोकने के लिए चौकसी और सुधार लाने के आदेश

Vini Mahajan, Chandigarh, Chief Secretary, Chief Secretary of Punjab, Chief Secretary Punjab, IAS officer, IAS, Punjab, Punjab Government, Government of Punjab, Punjab Infrastructure Development Board, PIDB
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 20 Jul 2021

Last updated on: Jul 20, 2021, 00:00 IST

सीमावर्ती राज्य में नकली शराब की बिक्री और अवैध शराब की तस्करी रोकने के लिए पंजाब सरकार द्वारा जल्द ही क्विक रिस्पाँस (क्यू.आर.)-कोड आधारित ट्रैक और ट्रेस प्रणाली लागू की जायेगी। इसके अलावा राज्य के ग्रामीण क्षेत्रों में फिकल सलज्ज और सैपटेज़ मैनेजमेंट (एफ.एस.एस.एम.) को लागू करने के लिए तकनीकी सहायता इकाई (टी.एस.यू.) स्थापित की जायेगी।मुख्य सचिव, पंजाब श्रीमती विनी महाजन ने आज यहाँ पंजाब बुनियादी ढांचा विकास बोर्ड (पी.आई.डी.बी.) की कार्यकारी समिति की 157वीं मीटिंग की अध्यक्षता करते हुए यह आदेश दिए। इस दौरान उनके द्वारा विभिन्न बुनियादी ढांचा विकास प्रोजेक्टों, जिनमें से कई सार्वजनिक निजी हिस्सेदारी के अंतर्गत लागू किये जा रहे हैं, की समीक्षा भी की गई।संबंधित अधिकारियों को राज्य में नकली शराब की बिक्री और तस्करी को रोकने के लिए चौकस रहने के निर्देश देते हुए श्रीमती महाजन ने बताया कि क्यू.आर.-कोड आधारित ट्रैक और ट्रेस प्रणाली सार्वजनिक निजी हिस्सेदारी (पी.पी.पी.) के आधार पर तैयार की गई है, जो शराब उत्पादन और सप्लाई की रियल टाईम डाटा मॉनिटरिंग और तस्दीक के द्वारा अवैध और नकली शराब पर तीखी नज़र रखने में मददगार साबित होगी।

राज्य में बुनियादी ढांचे के विकास को बढ़ावा देने के लिए श्रीमती महाजन ने सम्बन्धित विभागों को शहरी वातावरण सुधार प्रोग्राम के दूसरे चरण को लागू करने में तेज़ी लाने के निर्देश दिए।पी.आई.डी.बी. कार्यकारी समिति ने शहरी वातावरण सुधार प्रोग्राम के तीसरे चरण के लिए 300 करोड़ रुपए का कर्ज़ लेने की मंजूरी दी जिससे राज्य के शहरी विकास में और तेज़ी लाई जा सके।संगरूर कोठी, दरबार हाल और गोल कोठी, कपूरथला, रण बास और किला मुबारक, पटियाला में चल रहे कार्यों की प्रगति की समीक्षा करते हुए मुख्य सचिव ने कहा कि कैप्टन अमरिन्दर सिंह के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार राज्य के समृद्ध विरासत के संरक्षण के लिए वचनबद्ध है।सम्बन्धित अधिकारियों को विकास कामों को समयबद्ध ढंग से सम्पन्न करने को यकीनी बनाने के आदेश देते हुए उन्होंने अमृतसर में सार्वजनिक निजी हिस्सेदारी के अंतर्गत सर्किट हाऊस के विकास, संचालन और रखरखाव बारे भी विचार-विमर्श किया।इस दौरान निवेश को आकर्षित करने के लिए मोहाली और अमृतसर में क्रमवार 6 एकड़ और 8.26 एकड़ में कमर्शियल-कम-कनवैंशन सैंटर के प्रोजेक्टों को संशोधित मापदण्डों के साथ मंजूरी दी गई।रणजीत सागर झील के आसपास इको टूरिज्म की प्रगति की भी समीक्षा की गई, जिसके लिए बोली प्रक्रिया अधीन है।इस दौरान मॉल रोड, पटियाला में पी.डब्ल्यू.डी. हैडक्वार्टर की पुरानी इमारत को पी.पी.पी. आधार पर हेरिटेज होटल के तौर पर विकसित करने और लुधियाना में बहु-मंजिला कार पार्किंग और दफ़्तर की जगह के अलावा पटियाला में पी.पी.पी. आधार पर बहु-मंजिला कार पार्किंग के साथ कमर्शियल डिवेल्पमेंट स्पेस बनाने का भी फ़ैसला किया गया।  

 

Tags: Vini Mahajan , Chandigarh , Chief Secretary , Chief Secretary of Punjab , Chief Secretary Punjab , IAS officer , IAS , Punjab , Punjab Government , Government of Punjab , Punjab Infrastructure Development Board , PIDB

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD