Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें मुख्यमंत्री ने पत्रकारों को लोकतंत्र की सजग चेतना बताया, कहा- सत्य और जिम्मेदारी ही पत्रकारिता की असली ताकत पंजाब पहली से बारहवीं कक्षा तक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस को मुख्य विषय के रूप में शामिल करने वाला भारत का पहला राज्य बना : हरजोत सिंह बैंस अमृतसर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री की तीर्थ यात्रा बस पर किया हमला मुख्यमंत्री सेहत योजना के तहत छह महीनों में 2,300 डायबिटीज़ रोगियों का कैशलेस इलाज,₹6.5 करोड़ का उपचार कवर भारत को विकसित बनाने के लिए अच्छी शिक्षा जरूरी, दिल्ली के बाद पंजाब में भी शानदार शिक्षा दे रही "आप" सरकार- अरविंद केजरीवाल भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग

 

पंजाब में कृषि और औद्योगिक विकास को बढ़ावा देने के लिए 69,000 करोड़ रूपये के अहम बुनियादी ढांचा प्रोजेक्ट

मुख्य सचिव की तरफ से प्रोजेक्टों की प्रगति का जायज़ा और प्रोजेक्टों को समयबद्ध ढंग से मुकम्मल करने के आदेश

Vini Mahajan, Chandigarh, Chief Secretary, Chief Secretary of Punjab, Chief Secretary Punjab, IAS officer, IAS, Punjab, Punjab Government, Government of Punjab
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 17 Jul 2021

Last updated on: Jul 17, 2021, 00:00 IST

मुख्य सचिव विनी महाजन ने आज यहाँ बताया कि पंजाब के कृषि और औद्योगिक विकास को बढ़ावा देने के लिए 69,000 करोड़ रुपए की लागत वाले अहम बुनियादी ढांचा विकास प्रोजेक्ट कार्य अधीन हैं।श्रीमती महाजन यहाँ विभिन्न विभागों के प्रशासनिक सचिवों और डिप्टी कमीशनरों के साथ चल रहे बुनियादी ढांचा विकास प्रोजेक्टों की प्रगति सम्बन्धी समीक्षा मीटिंग की अध्यक्षता कर रहे थे।मुख्य सचिव ने सम्बन्धित विभागों और सभी डिप्टी कमीशनरों को राज्य में चल रहे सभी बुनियादी ढांचा विकास प्रोजेक्टों की रफ़्तार में और तेज़ी लाने और इनको समयबद्ध ढंग से मुकम्मल करने के निर्देश दिए।श्रीमती महाजन ने प्रोजेक्ट मोनिटरिंग ग्रुप (पी.एम.जी.) अधीन 8 बड़े बुनियादी ढांचा विकास प्रोजेक्टों को पूरा करने के लिए कहा, जिनमें राजपुरा -बठिंडा और भानूपली -बिलासपुर रेल लाईन, डैडीकेटिड फ्रेट कॉरिडोर का निर्माण आदि शामिल हैं। इन प्रोजेक्टों में तकरीबन 69000 करोड़ रुपए का निवेश शामिल है।श्रीमती महाजन ने कहा, ‘‘यह प्रोजेक्ट खेती प्रधान राज्य पंजाब की कृषि के साथ साथ राज्य के औद्योगिक विकास के भविष्य के लिए लाभदायक हैं, जो राज्य के लिए जीवन रेखा साबित होंगे।’’ उन्होंने अधिकारी को इन प्रोजेक्टों को लागू करने के लिए और सक्रिय भूमिका निभाने के लिए कहा।

मीटिंग के दौरान विभिन्न प्रोजेक्टों संबंधी मुख्य सचिव को विस्तृत जानकारी देते हुये लोक निर्माण (बी एंड आर) के प्रमुख सचिव विकास प्रताप ने बताया कि साहनेवाल (पंजाब) से डानकुनी (पश्चिमी बंगाल) तक इस्टर्न डैडीकेटिड फ्रेट कॉरिडोर, जिसकी लंबाई 1856 किलोमीटर है, का निर्माण किया जा रहा है, जो पंजाब से पूर्वी और भारत के पश्चिमी तट्टों की बंदरगाहों तक तेज़ी से माल की ढुलाई की सुविधा प्रदान करेगा। पंजाब में इस रास्ते की लंबाई 88 किलोमीटर है और इसमें 26 रेलवे ओवर और अंडर ब्रिज भी शामिल हैं। यह प्रोजेक्ट अनाज, औद्योगिक वस्तुओं आदि की पंजाब से अन्य राज्यों में निर्विघ्न यातायात के लिए लाभदायक साबित होगा।मीटिंग के दौरान महत्वपूर्ण राष्ट्रीय राजमार्ग प्रोजेक्टों की प्रगति का जायज़ा भी लिया गया जिसमें दिल्ली-अमृतसर -कटरा ऐक्सप्रैस वे शामिल है जो अमृतसर, लुधियाना, जालंधर, कपूरथला, संगरूर, पटियाला आदि को इस ऐक्सप्रैस वे के द्वारा राष्ट्रीय राजधानी के साथ जोड़ेगा। इसके इलावा एन.एच.ए.आई. और लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों के साथ अमृतसर -बठिंडा (ग्रीनफील्ड) हाईवे, जालंधर और लुधियाना बाइपास, लुधियाना -रूपनगर (ग्रीनफील्ड) हाईवे, मलोट -अबोहर -साधूवाली हाईवे जैसे अहम प्रोजेक्टों की समीक्षा भी की गई।मुख्य सचिव ने समूह डिप्टी कमीशनरों को लोक निर्माण विभाग (बी एंड आर) और एन.एच.ए.आई. से सम्बन्धित अधिकारियों के साथ तालमेल करके ज़मीन ग्रहण, साजो-सामान की तबदीली और वन सम्बन्धी मंजूरी, अगर कोई हो, के मुद्दों को हल करने के लिए कहा जिससे इन बड़े राजमार्गों को समय पर मुकम्मल किया जा सके।लोक निर्माण विभाग के प्रमुख सचिव ने बताया कि ग्रहण की ज़मीन के मुआवज़े सम्बन्धी मसलों के निपटरारे के लिए चार सेवामुक्त अफसरों को सालस नियुक्त किया गया है। लोक निर्माण विभाग की तरफ से राज्य के सभी 23 जिलों को कवर करने के लिए दो और सेवामुक्त अफसरों को सालस के तौर पर नियुक्त करने की भी तैयारी की जा रही है।

 

Tags: Vini Mahajan , Chandigarh , Chief Secretary , Chief Secretary of Punjab , Chief Secretary Punjab , IAS officer , IAS , Punjab , Punjab Government , Government of Punjab

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD