Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

सोमवार से शुरू हो रहे संसद सत्र से पहले कार्मिक, लोक शिकायत एवं पेंशन मंत्रालय के लिए समीक्षा बैठक हुई

Dr Jitendra Singh, Dr. Jitendra Singh, Bharatiya Janata Party, BJP, DoNER, Development of North Eastern Region, ASEAN
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 16 Jul 2021

Last updated on: Jul 16, 2021, 00:00 IST

केंद्रीय राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) पृथ्वी विज्ञान, राज्य मंत्री प्रधानमंत्री कार्यालय और कार्मिक, लोक शिकायत एवं पेंशन, परमाणु ऊर्जा तथा अंतरिक्ष डॉ. जितेंद्र सिंह ने आज कार्मिक और प्रशिक्षण विभाग (डीओपीटी) को 2020 की इसी तिमाही की तुलना में 2021 की अप्रैल-जून तिमाही के दौरान विभागीय व्यय में लगभग 65 प्रतिशत से अधिक की बचत करने के लिए बधाई दी, जो कि वित्त मंत्रालय के व्यय विभाग द्वारा निर्धारित बचत से 20 प्रतिशत से अधिक है।चार शीर्ष प्रमुख क्षेत्रों के अंतर्गत होने वाली बचतें इस प्रकार हैं: विदेश यात्रा (100 प्रतिशत), घरेलू यात्रा (60.20 प्रतिशत), प्रशासनिक व्यय (85.84 प्रतिशत) और प्रकाशन (79.16 प्रतिशत)।सोमवार से शुरू हो रहे संसद सत्र से पहले कार्मिक, लोक शिकायत एवं पेंशन मंत्री की व्यापक समीक्षा बैठक में डॉ. जितेंद्र सिंह ने फिजूल खर्ची कम करने में डीओपीटी की भूमिका की सराहना की। उन्होंने कहा कि, यह काफी महत्वपूर्ण है क्योंकि सभी मंत्रालयों को वित्त मंत्रालय द्वारा यात्रा, भोजन तथा सम्मेलनों पर फिजूलखर्ची को 20 प्रतिशत तक कम करने का निर्देश दिया गया है।इसी प्रकार, सरकार द्वारा निर्णय लेने में दक्षता बढ़ाने के लिए प्रधानमंत्री द्वारा दिए गए निर्देशों के अनुसरण में डॉ. जितेंद्र सिंह ने कार्मिक, लोक शिकायत एवं पेंशन मंत्रालय में हुई प्रगति की समीक्षा की। डॉ. जितेंद्र सिंह ने इस बात पर जोर दिया कि, ई-ऑफिस संस्करण 7.0 को अपनाते हुए, इलेक्ट्रॉनिक रसीदों के संचालन एवं परिचालन में केंद्रीय पंजीकरण इकाई का डिजिटलीकरण और डेस्क अधिकारी प्रणाली द्वारा किसी फाइल को केवल चार स्तरों तक कम करके कार्यालय फाइलों के त्वरित निपटान को सुनिश्चित करने के लिए प्रस्तुत होने वाले चैनल की समय पर समीक्षा की जानी चाहिए।कोविड के खिलाफ लड़ाई के मुद्दे पर डॉ. जितेंद्र सिंह ने कहा कि, केंद्र सरकार के डीओपीटी के संबंध में कार्मिक प्रबंधन के अंतर्गत नोडल विभाग होने के कारण महामारी की पहली व दूसरी लहर के दौरान प्रसार को कम करने के लिए समय-समय पर उपयुक्त निर्देश जारी किए गए थे। उन्होंने कहा, बायोमेट्रिक उपस्थिति से छूट, कार्यालयों में उपस्थिति को विनियमित करने, संबंधित मोबाइल फोन पर आरोग्य सेतु ऐप का उपयोग अनिवार्य बनाने, एपीएआर जमा करने की समय सीमा बढ़ाने और आईजीओटी पर फ्रंटलाइन कार्यकर्ताओं के प्रशिक्षण जैसे उपायों ने कोविड-19 के प्रसार से निपटने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।बैठक के दौरान केंद्रीय सचिव कार्मिक, श्री दीपक खांडेकर और मंत्रालय के अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने अपने विचार प्रस्तुत किए।

 

Tags: Dr Jitendra Singh , Dr. Jitendra Singh , Bharatiya Janata Party , BJP , DoNER , Development of North Eastern Region , ASEAN

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD