Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें ब्रह्मज्ञान को व्यवहार में उतारकर ही जीवन को सार्थक बनाये सी जी सी यूनिवर्सिटी मोहाली में नए अकादमिक सत्र का शुभारंभ मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों की मदद के लिए केजरीवाल ने दिनभर अस्पताल, थाने से लेकर जंतर-मंतर तक की भागदौड़ पंजाब कैबिनेट ने पंजाब विधानसभा का 13वां सत्र 3 से 10 अगस्त तक बुलाने को दी मंजूरी मोगा ग्रेनेड हमले में शामिल 3 मुख्य आरोपियों सहित 17 व्यक्ति गिरफ्तार पंजाब द्वारा आगामी खरीद के लिए भंडारण हेतु स्थान बनाने हेतु मासिक 12 लाख मीट्रिक टन अनाज की लिफ्टिंग पर जोर मुख्य सचिव ने चंडीगढ़ में लैंडस्टैक एवं नक्शा परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने दो आंगनवाड़ी वर्करों को नियुक्ति पत्र सौंपे विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने हमायूंपुर, तसिंबली, बसौली और कसौली में की जनसभाएं एवं लोक मिलनियां प्रदेश में 1 करोड़ 40 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य किया गया निर्धारित-नायब सिंह सैनी हरियाणा के राज्यपाल ने स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर की समीक्षा की मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों के साथ खड़ी है आम आदमी पार्टी - अरविंद केजरीवाल पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी

 

केंद्रीय खेती कानूनों के खिलाफ कांग्रेस पार्टी किसानों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी : मनीष तिवारी

काले कानूनों के खिलाफ पहले भी संसद में आवाज उठाई थी; आगामी सैशन के दौरान फिर बुलंद करेंगे किसानों की आवाज

Manish Tewari, Punjab Pradesh Congress Committee, Congress, Indian National Congress, Punjab Congress, Punjab, Jagmohan Singh Kang, Kharar, Kharar News, Naya Gaon, Kurali, Majri, Yadavinder Singh Kang
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

खरड़ , 14 Jul 2021

Last updated on: Jul 14, 2021, 00:00 IST

श्री आनंदपुर साहिब से सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री मनीष तिवारी ने कहा कि केंद्रीय खेती कानून के खिलाफ कांग्रेस पार्टी किसानों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है, जिसने कानून बनने से पहले और बाद में हर स्तर पर किसानों का साथ देते हुए इन काले कानूनों का जमकर विरोध किया है।खरड़ विधानसभा क्षेत्र के गांव माजरी सहित शहर कुराली, खरड़ और नया गांव में आयोजित अलग-अलग जनसभाओं को करते हुए जहां तिवारी ने क्षेत्र की समस्याओं को जाना है। वहीं पर, एक बार फिर से किसानों का समर्थन दोहराते हुए कहा कि काले कानूनों के खिलाफ कांग्रेस उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है। जिसने इन कानूनों के बनने से लेकर अब तक हर स्तर पर किसानों का साथ दिया है। तिवारी ने जोर देते हुए कहा कि उन्हें व्यक्तिगत तौर पर पहले भी संसद में इन काले कानूनों के खिलाफ आवाज उठाई थी और संसद के आगामी मानसून सत्र के दौरान भी किसानों की आवाज जोरदार तरीके से लोकसभा में बुलंद करेंगे। इस दौरान उन्होंने बिल्डिंग माफिया के खिलाफ भी जमकर भड़ास निकाली और इनके द्वारा ठगे लोगों को न्याय दिलाने का भरोसा दिया।इस अवसर पर संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री जगमोहन सिंह कंग ने कहा कि हल्के का विकास उनकी प्राथमिकता है और सांसद मनीष तिवारी के सहयोग से उनके द्वारा क्षेत्र की तरक्की के लिए कई सारे प्रोजेक्ट्स पर काम किया जा रहा है, जिनमें प्रमुख रूप से खरड़ फ्लाईओवर के निर्माण के जरिए ट्रैफिक की समस्या का हल करवाने सहित कई अन्य कार्य शामिल हैं और यह क्रम आने वाले समय में भी जारी रहेगा।इन बैठकों के दौरान अन्य के अलावा, यादविन्दर सिंह कंग वाइस चेयरमैन इन्फोटेक, पवन दीवान चेयरमैन पंजाब लार्ज इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट बोर्ड, सरपंच जगदीप सिंह माजरी, लाभ सिंह चेयरमैन ब्लाक समिति, रणजीत सिंह जीती प्रधान नगर काउंसिल कुराली, पार्षद नंदी पाल बांसल, राणा रविंद्र सिंह, रविंद्र सिंह, गोपाल सरीन, कुलदीप सिंह पंच, मदन सिंह सरपंच मनिकपुर, रंजीत सिंह, राणा राय सिंह, यशपाल बांसल शहरी कांग्रेस प्रधान खरड़, राजवीर सिंह राजी पार्षद खरड़ भी मौजूद रहे।

 

Tags: Manish Tewari , Punjab Pradesh Congress Committee , Congress , Indian National Congress , Punjab Congress , Punjab , Jagmohan Singh Kang , Kharar , Kharar News , Naya Gaon , Kurali , Majri , Yadavinder Singh Kang

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD