Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें खराब रौशनी की स्थिति में लाल की जगह गुलाबी गेंद के प्रयोग की मंजूरी आईसीसी का सकारात्मक कदम : गौतम गंभीर लोक मिलनी के दौरान जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने मौके पर ही लोगों की समस्याओं का समाधान करवाया कोई टोंटी चोरी कर रहा, कोई पानी बहा रहा, ऐसे लोगों को टोकें : सीएम योगी आदित्यनाथ पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जीवनशैली का हिस्साः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू अमित शाह ने त्रिपुरा बॉर्डर का दौरा किया, स्मार्ट बॉर्डर विजन का अनावरण किया विश्व पर्यावरण दिवस : सीएम रेखा गुप्ता ने कहा, '18 नमो ऑक्सीजन पार्कों के लिए पौधरोपण अभियान शुरू' हमारी जीवन शैली बिना प्रकृति के अधूरी : सीएम मोहन यादव भोजन-सुरक्षित भविष्य का निर्माण : नीति और भोजन का सुमेल विश्व पर्यावरण दिवस पर राहुल गांधी ने उठाए ग्रेट निकोबार परियोजना पर सवाल, बोले- विकास जरूरी, लेकिन प्रकृति की कीमत पर नहीं 54 एलपीयू स्टूडेंट्स ने भारती एयरटेल स्कॉलरशिप में ₹5 करोड़+ हासिल किए साथ ही वर्ल्ड एनवायरनमेंट डे पर 180 पौधे लगाने की मुहिम चलाई राज्य सरकार और यूएनडीपी के मध्य परिपत्र अर्थव्यवस्था एवं सतत विकास को बढ़ावा देने के लिए समझौता ज्ञापन हस्ताक्षरित सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने चिनार वृक्षारोपण अभियान के प्रथम चरण का शुभारंभ किया भारत की विकास रफ्तार तेज, यात्री वाहन बिक्री में जोरदार उछाल : पीयूष गोयल सीमा पार संचालित हथियार, नशा और हवाला नेटवर्क का भंडाफोड़ कविन्द्र गुप्ता ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मिनी मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया विश्व पर्यावरण दिवस पर गुलाब चंद कटारिया ने किया वृक्षारोपण आरबीयू ने ‘एक पेड़ माँ के नाम’ वृक्षारोपण अभियान के साथ विश्व पर्यावरण दिवस मनाया स्वच्छ और हरित पर्यावरण के लिए पेड़ लगाएं : सीएम मोहन यादव मैच की परिस्थितियों के हिसाब से खेलना जरूरी, हमने पंत को गेम बदलने के लिए नहीं बोला : गौतम गंभीर पंजाब में प्राइवेट स्कूलों की फीस बढ़ोतरी पर सख्ती, अरविंद केजरीवाल बोले-भगवंत मान सरकार का फैसला ऐतिहासिक स्कूलों में मानसिक स्वास्थ्य पर फोकस, धर्मेंद्र प्रधान ने की समीक्षा

 

आबकारी विभाग और पुलिस कमिश्नरेट लुधियाना द्वारा ग़ैर-कानूनी और नकली शराब के रैकेट का पर्दा फाश

Crime News Punjab, Punjab Police, Police, Crime News, Ludhiana Police, Ludhiana, Red Rose Operation, Excise Department, Police Commissionerate Ludhiana, Excise
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

लुधियाना , 04 Jul 2021

Last updated on: Jul 04, 2021, 00:00 IST

रेड रोज़ ऑपरेशन अधीन चल रही मुहिम के अंतर्गत आबकारी विभाग और पुलिस कमिश्नरेट लुधियाना ने जी.टी. रोड जुग्याना, लुधियाना में स्थित जेम्को एक्सपोर्ट में ग़ैर-कानूनी और नकली शराब के रैकेट का पर्दा फ़ाश करने में बड़ी सफलता हासिल की है।यह कार्रवाई श्री राजेश ऐरी, सहायक कमिश्नर आबकारी, लुधियाना, श्री जंग बहादुर शर्मा ए.सी.पी. (हैड क्वार्टर), श्री अमित गोयल (आबकारी अधिकारी) लुधियाना, दीवान चंद (आबकारी अधिकारी) लुधियाना की निगरानी में की गई और इसमें इंस्पेक्टर गोपाल शर्मा, वरिन्दर सिंह, हरजिन्दर सिंह, नवनीश ऐरी, यशपाल, इंचार्ज सी.आई.ए-3, हरजाप सिंह ए.एस.आई. सी.आई.ए-3, विनोद कुमार ए.एस.आई. और अन्य आबकारी और सी.आई.ए. का स्टाफ शामिल था।छापेमारी के दौरान 570 केस ग़ैर कानूनी और जाली शराब कैश व्हिस्की, रॉयल टाइगर (विनिर्माण यूनिट के नाम के बिना) और बिना लेबल लगे शराब बरामद की गई। पूरी शराब बिना होलोग्राम के पाई गई और कुछ खाली गत्ते के बक्से भी मिले हैं। पता चला है कि फैक्ट्री का प्रयोग ग़ैर-कानूनी शराब बेचने के लिए किया जा रहा था। फैक्ट्री का मालिक हरमोहन सिंह, दो अन्य दोषी तस्करों जगवंत सिंह उर्फ जग्गा और संजू की मिलीभगत से अवैध शराब की तस्करी के मामले में शामिल पाया गया है।एफ.आई.आर. नंबर 121 तारीख़ 04-07-2021 थाना साहनेवाल में पंजाब आबकारी एक्ट 1914 की धारा 61 (1) (14) के अंतर्गत दर्ज़ की गई है और हरमोहन सिंह पुत्र बलविन्दर सिंह निवासी 1128 बसंत ऐवन्यू, लुधियाना को गिरफ़्तार किया है। दो अन्य आरोपियों की गिरफ़्तारी के लिए छापे मारे की जा रही है।सप्लाई/ग़ैर कानूनी शराब बनाने के स्रोत और ग़ैर कानूनी शराब को बेचने में शामिल अन्य व्यक्तियों का पता लगाने के लिए जांच की जा रही है।

 

Tags: Crime News Punjab , Punjab Police , Police , Crime News , Ludhiana Police , Ludhiana , Red Rose Operation , Excise Department , Police Commissionerate Ludhiana , Excise

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD