Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल ‘ग्राम चिकित्सालय 2’ की रिलीज डेट का ऐलान, 23 जून से होगी स्ट्रीम खराब मौसम के कारण राहुल गांधी का अल्मोड़ा दौरा रद्द, वीडियो शेयर कर बोले-जल्द दोबारा आऊंगा केरल को विरासत में 5.07 लाख करोड़ रुपये का कर्ज मिला : सीएम वी.डी. सतीशन मालवीय नगर अग्निकांड के पीड़ितों से मिलने पहुंचीं सीएम रेखा गुप्ता पीठ-कमर दर्द से राहत, तो दूर शरीर की जकड़न दूर करने में कारगर ये योगासन, आयुष मंत्रालय की सलाह 'पेड्डी' की रिलीज पर तिरुपति बालाजी के दर पहुंचीं जान्हवी कपूर, किए दर्शन त्रिपुंड, भांग और सूखे मेवों से सजे बाबा महाकाल

 

नशे विरुद्ध संदेश देने में सफल रही ‘वाकथन ’

डिप्टी कमिश्नर, एस.एस.पी. सहित युवाओं ने लिया वाकथान में भाग

DC Kapurthala, Deepti Uppal, Deputy Commissioner Kapurthala, Kapurthala
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

कपूरथला , 03 Jul 2021

Last updated on: Jul 03, 2021, 00:00 IST

पंजाब सरकार की तरफ से नशों विरुद्ध लड़ाई के अंतर्गत लोगों को नशे का प्रयोग न करने के बारे में प्रेरित करने और विशेष कर युवाओं को इसके बुरे प्रभावों के बारे में जागरूक करने के लिए आज कपूरथला जिले में ‘वाकथन ’ करवाई गई।3 किलोमीटर लंबी ‘वाकथन ’ सैनिक स्कूल से शुरू हुई ,जिस में डिप्टी कमिश्नर श्रीमती दीप्ति उप्पल, एस.एस.पी. स. हरकमलप्रीत सिंह खख और युवाओं ने पूरे उत्साह के साथ भाग लिया। डिप्टी कमिश्नर की तरफ से ‘वाकथन ’ को हरी झंडी दे कर रवाना किया गया और एस.एस.पी सहित दूसरे आधिकारियों ने भी इस में भाग लिया। उन्होनें युवाओं को संबोधन करते हुए कहा कि वह भविष्य का निर्माण करने वाले है, जिस कारण वह नशे विरुद्ध लड़ाई में अहम भूमिका निभाएं। उन्होनें कहा कि पंजाब सरकार की तरफ से नशा पीडितों को इस दलदल में से बाहर निकालने के लिए ‘मिशन रैड स्काई ’ जैसे प्रोगराम शुरू किये गए है, जिसके सार्थक नतीजे निकले है। इस अवसर पर एस.एस.पी. श्री खख ने युवाओं से अपील की कि वह पंजाब पुलिस की तरफ से नशों विरुद्ध लड़ाई में साथ दे, क्योंकि हमेशा युवाओं की शक्ति ने ही नए समाज की सृजन की है। इस अवसर पर नशों के विरुद्ध लड़ाई का प्रण भी लिया गया और भाग लेने वालों को सर्टिफिकेट भी बाँटे गए।इसके इलावा सुल्तानपुर लोधी में एस डी एम डा चारूमिता, फगवाड़ा में एस डी एम शायरी मल्होत्रा और भुलत्थ में एस डी एम बलबीर राज के नेतृत्व में वाकथन करवाई गई।इस अवसर पर एस.डी.एम. वरिन्दरपाल सिंह बाजवा, उप ज़िला शिक्षा अधिकारी बिक्रमजीत सिंह, डा. सन्दीप भोला इंचार्ज ड्रग डी अडिकशन आदि उपस्थित थे।

 

Tags: DC Kapurthala , Deepti Uppal , Deputy Commissioner Kapurthala , Kapurthala

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD