Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें थोंगसावन फोमविहाने ने द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करने वालों के खिलाफ विशेष चेकिंग मुहिम चलाई जाए : अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर एशियन रिले एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2027 की तैयारियों एवं आधारभूत संरचना उन्नयन योजनाओं की गुलाब चंद कटारिया ने की समीक्षा एच. राजेश प्रसाद ने शैक्षणिक सत्र 2026–27 हेतु जीजीडीएसडी कॉलेज का प्रॉस्पेक्टस लॉन्च किया मोरनी में नायब सिंह सैनी की जनसुनवाई : जनहित कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं हिसार के 10 गांवों के किसान प्रतिनिधिमंडल ने श्रुति चौधरी से की भेंट नायब सिंह सैनी की ‘गो ग्लोबल’ अप्रोच को मिली नई गति हरियाणा में 24 साल बाद मतदाता सूचियों का विशेष गहन पुनरीक्षण, 15 जून से शुरू होगा घर-घर सत्यापन अभियान भगवंत मान सरकार ने 'मुख्यमंत्री सेहत योजना' का किया विस्तार सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी संजय गुप्ता ने पीएसईआरसी के चेयरमैन के रूप में पदभार संभाला मान सरकार द्वारा सबसे बड़े सीवरेज सफाई अभियान की शुरुआत हरपाल सिंह चीमा ने कर्मचारी यूनियनों के साथ उच्च स्तरीय बैठकों की अध्यक्षता की, लंबित मुद्दों के जल्द समाधान के दिए निर्देश एमआरएसएएफपीआई के दो कैडेटों ने एएफसीएटी में देशभर में दूसरा और छठा स्थान हासिल किया जगत सिंह नेगी ने मंत्रिमंडलीय उप-समिति बैठक की अध्यक्षता की 5000 रुपये रिश्वत लेते हुए एक प्राइवेट व्यक्ति को विजिलेंस ब्यूरो ने किया गिरफ्तार भगवंत मान सरकार ने प्राइवेट स्कूलों द्वारा मनमर्ज़ी की फ़ीसें बढ़ाने पर लगाई रोक पंजाब सरकार खिलाड़ियों को दे रही है उचित सम्मान : बरिंदर कुमार गोयल सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने डी.के. शिवकुमार को कर्नाटक के मुख्यमंत्री बनने पर दी बधाई समाज को शिक्षित करने और सकारात्मक परिवर्तन लाने में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिकाः कविन्द्र गुप्ता डॉ. वीरेंद्र कुमार ने वेंचर कैपिटल फंड और एएसआईआईएम के माध्यम से सशक्त उद्यमियों की सफलता की कहानियों को प्रदर्शित करने वाली पुस्तिका का अनावरण किया सरकार ने प्रदेश को विकास के बजाय बदनामी दी : अखिलेश यादव

 

गड़प्पा मोड़ बसनूर से पुहाड़ा सम्पर्क सड़क पर व्यय होंगे 350 लाख : सरवीन चौधरी

गृहणी सुविधा योजना के तहत 71 परिवारों को वितरित किये मुफ्त गैस कनेक्शन

Sarveen Chaudhary, Himachal Pradesh, Himachal, Bharatiya Janata Party, BJP, BJP Himachal, Dharamshala
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

धर्मशाला , 02 Jul 2021

Last updated on: Jul 02, 2021, 00:00 IST

सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री सरवीन चौधरी ने कहा कि नाबार्ड के अन्तर्गत गड़प्पा मोड़ बसनूर से पुहाड़ा सम्पर्क सड़क के निर्माण पर 350 लाख रुपये व्यय किये जाएंगे। सरवीन चौधरी आज नौशहरा में सड़क का भूमिपूजन करने के उपरांत जनसभा को सम्बोधित करते हुए बोल रही थीं। इस सड़क के बनने से इस क्षेत्र के लगभग 10 हजार लोगों को लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि शाहपुर विधानसभा क्षेत्र के लिए नाबार्ड के अन्तर्गत 7 सड़कों के निर्माण के लिए 40 करोड़ रुपये स्वीकृत किये गये हैं जिसमें से गड़प्पा मोड़ बसनूर से पुहाड़ा सम्पर्क सड़क का भूमिपूजन किया गया है।सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री ने कहा कि प्रदेश के विकास में सड़कों, पुलों, रोपवे तथा भवनों के निर्माण तथा रख-रखाव का महत्वपूर्ण स्थान है। प्रदेश सरकार के नवाचार प्रयासों के परिणामस्वरूप सड़कों का निर्माण प्रभावशाली पर्यावरण-मित्र तकनीक के साथ किया जा रहा है। अधोसंरचना के डिजाइन में भूकम्प प्रतिरोधक क्षमता, सौर उर्जा, वर्षा-जल संग्रहण प्रणाली पर विशेष बल दिया जा रहा है।सरवीन चौधरी ने कहा कि शाहपुर विधानसभा क्षेत्र का सर्वागींण विकास उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने ग्रामीण क्षेत्रों में बुनियादी ढ़ाचे के विकास पर विशेष जोर दिया है। गांवों में स्वास्थ्य, शिक्षा, स्वच्छ पेयजल, सिंचाई सुविधा, कृषि गतिविधियों एवं सड़क नेटवर्क को और मजबूत बनाने पर बल दिया जा रहा हैं उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार सृजन और उद्यमिता को बढ़ावा दिया जा रहा हे।

सरवीन चौधरी ने गृहणी सुविधा योजना के तहत 71 परिवारों को मुफ्त गैस कनेक्शन वितरित किये। उन्होंने बताया कि हिमाचल गृहिणी सुविधा योजना के तहत प्रदेश में 2.91 लाख निःशुल्क गैस कनेक्शन वितरित कर ग्रामीण महिलाओं की जीवनशैली में सुखद बदलाव आया है। उन्होंने बताया कि हिमाचल प्रदेश शत-प्रतिशत गैस कनेक्शन वाला देश का अग्रणी राज्य बना है। इन लाभार्थियों को 1.67 लाख अतिरिक्त मुफत गैस रिफिल भी दिये गये हैं।सरवीण ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा महत्वकांक्षी योजना ‘शगुन’ पूरे प्रदेश में लागू कर दी गई है। इस योजना के अन्तर्गत विवाह अनुदान के रूप में 31000 रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी। शगुन योजना के तहत बीपीएल परिवार से संबंधित ऐसे माता-पिता या संरक्षक अथवा स्वयं लड़की यदि उसके माता-पिता जीवित नहीं हैं या लापता हैं, को शादी के लिए वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी। उन्होंने बागडू में रेन शेल्टर बनाने के लिए 3 लाख रुपये देने की घोषणा की।इसके उपरांत सामाजिक न्याय मंत्री ने नौशहरा में लोगों की समस्याओं को सुना और अधिकांश का मौके पर  ही निपटारा कर दिया व शेष समस्याओं के समाधान के लिए सम्बन्धित विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिये।  इस अवसर पर एसडीएम डॉ.मोरारी लाल, महासचिव अमरीश परमार, बीडीसी अध्यक्ष विजय, पूर्व अध्यक्ष अश्विनी चौधरी, क्षेत्रीय प्रबन्धक एचआरटीसी पंकज चड्ढ़ा, प्रधान घरोह तिलक राज शर्मा, उपाध्यक्ष मोनी बाला, उपप्रधान बसनूर केवल, रेहलु प्रधान सीमा, क्यारी प्रधान ओम, एडवोकेट दीपक अवस्थी, राकेश मनु, योग राज चड्ढा, अधिशासी अभियंता विजय कुमार वर्मा, एसडीओ बलबीत, जेई अंकुश, विभिन्न विभागों के अधिकारी तथा विभिन्न पंचायतों के लोग मौजूद थे।

 

Tags: Sarveen Chaudhary , Himachal Pradesh , Himachal , Bharatiya Janata Party , BJP , BJP Himachal , Dharamshala

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD