Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

गोविंद सिंह ठाकुर ने मनाली में किया मनु वाटिका का लोकार्पण

कहा, मनाली को संवारने के किए जा रहे हैं प्रयास

 Govind Singh Thakur, Himachal Pradesh, Himachal, Bharatiya Janata Party, BJP, BJP Himachal, Kullu, Manali
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

कुल्लू , 01 Jul 2021

Last updated on: Jul 01, 2021, 00:00 IST

शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर ने मनाली में मनु वाटिका का लोकार्पण किया। नगर परिषद मनाली द्वारा स्थापित मनु वाटिका अनेक प्रकार के पौधों तथा रंग-विरंगे खुशबूदार फूलों से सुसज्जित है। मनाली माॅल रोड के दूसरे छोर पर स्थित इस वाटिका को मनाली आने वाले सभी सैलानी निहार सकेंगे और यहां बैठक उन्हें अलग सी अनुभूति होगी और सुकून मिलेगा।गोविंद ठाकुर ने स्थानीय लोगों, होटल व व्यापारिक प्रतिष्ठानों से आग्रह किया कि मनु वाटिका में अपना या अपने किसी के जन्म दिन पर अथवा अन्य खुशी के मौकों पर पौधे अथवा फूल जरूर लगाएं जो आपके खुशी के पलों की याद को हमेशा ताजा रखेंगे। इस प्रकार शहर के सौंदर्यीकरण में लोगों का सहयोग और योगदान भी होगा। उन्होंने कहा कि मनाली सैलानियों के लिए विश्व के पसंदीदा पर्यटन गंतव्यों में शूमार है और हम सभी को मनाली तथा आस-पास के पर्यटन स्थलों को और अधिक आकर्षक, सुंदर, स्वच्छ और सुविधाजनक बनाने में अपना सहयोग करना चाहिए।गोविंद ठाकुर ने कहा कि मनाली विधानसभा क्षे़़त्र के विकास में किसी प्रकार की कमी नहीं रखी गई है। यहां करोड़ों की परियोजनाओं के काम प्रगति पर हैं अथवा पूरे हो चुके हैं। उन्होंने कहा कि डव्बल लेन बाईपास पुल लोगों को हाल ही में समर्पित किया गया है। इस पुल के निर्माण से शहर में जाम की समस्या से बड़ी निजात मिली है। इससे पहले मनाली से वामतट अथवा अटल टनल की ओर वाहनों की लंबी कतारें लगी रहती थी, लेकिन अब ऐसा नहीं है और लोगों तथा सैलानियों के लिए बड़ी सुविधा उपलब्ध हुई है। 

उन्होंने कहा कि वामतट सड़क की स्थिति अच्छी है, लेकिन वह चाहते हैं कि यह सड़क डव्ब्ल लेन बने, इसके लिए हाल की प्रवास के दौरान केन्द्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने हामी भरी है।उन्होंने कहा कि लोगों को तथा पर्यावरण को ज्यादा नुकसान न हो, इस बात पर गहन अध्ययन करने के बाद तथा स्थानीय लोगों के परामर्श से सड़क के विस्तार के लिए डीपीआर बनाने का कार्य आरंभ किया जाएगा। उन्होंने कहा कि वामतट सड़क से सैंकड़ों गांव जुडे़ं हैं। बागवानी का सारा विपणन इसी सड़क के माध्यम से होता है। ऐसे में सड़क का विस्तार किया जाना जरूरी भी है।गोविंद ठाकुर ने कहा कि कोरोना की दूसरी लहर धीमी पड़ते ही जिला में सैलानियों की आमद में कई गुणा वृद्धि हुई है। इससे होटलियरों तथा पर्यटन व्यवसाय से जुड़े हजारों लोगों ने राहत की सांस ली है। उनकी आर्थिकी पुनः बहाल हुई है। उन्होंने कहा कि अटल टनल बनने स ेअब जिला में 12 मासी पर्यटन हुआ है। पहले सर्दियों के दौरान तथा बरसात के दौरान पर्यटन की चमक फीकी पड़ जाती थी। उन्होंने कहा कि सैलानियों के लिए जिला में दर्शनीय स्थलों को निहारने के अलावा अनेक साहसिक गतिविधियां करने के लिए उपलब्ध हैं। रिवर राॅफ्टिंग, पैरा ग्लाईडिंग तथा अन्य बर्फ की खेलें हैं। हमें इन सभी स्थलों को विकसित करना है। सैलानियों के अनुकूल बनाना है। इसके लिए प्रत्येक व्यक्ति के सहयोग की आवश्यकता है।शिक्षा मंत्री की धर्मपत्नी रजनी ठाकुर, प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष धनेश्वरी ठाकुर, एसडीएम रमन घरसंगी, नगर परिषद मनाली के अध्यक्ष चमन कपूर, उपाध्यक्ष मनोज लारजे, पार्षदगण, मण्डलाध्यक्ष दुर्गा सिंह ठाकुर, महामंत्री ठाकुर दास, जिला उपाध्यक्ष गोवर्धन नारायण, जिला प्रभारी संजीव कटवाल, अध्यक्ष युवा मोर्चा जनेश ठाकुर, महामंत्री पन्ना लाल सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति भी इस अवसर पर उपस्थित रहे।

 

Tags: Govind Singh Thakur , Himachal Pradesh , Himachal , Bharatiya Janata Party , BJP , BJP Himachal , Kullu , Manali

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD