Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें मुख्यमंत्री ने पत्रकारों को लोकतंत्र की सजग चेतना बताया, कहा- सत्य और जिम्मेदारी ही पत्रकारिता की असली ताकत पंजाब पहली से बारहवीं कक्षा तक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस को मुख्य विषय के रूप में शामिल करने वाला भारत का पहला राज्य बना : हरजोत सिंह बैंस अमृतसर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री की तीर्थ यात्रा बस पर किया हमला मुख्यमंत्री सेहत योजना के तहत छह महीनों में 2,300 डायबिटीज़ रोगियों का कैशलेस इलाज,₹6.5 करोड़ का उपचार कवर भारत को विकसित बनाने के लिए अच्छी शिक्षा जरूरी, दिल्ली के बाद पंजाब में भी शानदार शिक्षा दे रही "आप" सरकार- अरविंद केजरीवाल भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग

 

सार्वजनिक कामों में और पारदर्शिता लाने के लिए लागू की जायेगी नई प्रणाली

मुख्य सचिव द्वारा सभी इंजीनियरिंग विभागों में ई.पी.एम. सिस्टम लागू करने के आदेश

Vini Mahajan, Chandigarh, Chief Secretary, Chief Secretary of Punjab, Chief Secretary Punjab, IAS officer, IAS, Punjab, Punjab Government, Government of Punjab, Punjab Admin
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 29 Jun 2021

Last updated on: Jun 29, 2021, 00:00 IST

सार्वजनिक कामों सम्बन्धी प्रोजेक्टों के प्रभावशाली प्रबंधन और इनके तेजी से लागूकरण में पारदर्शिता, जिम्मेदारी और जवाबदेही को और बढ़ाने के लिए पंजाब सरकार की तरफ से आज राज्य के सभी इंजीनियरिंग विभागों में लोक निर्माण विभाग के इंजीनियरिंग और प्रोजैक्ट मैनेजमेंट (ईपीएम) सिस्टम को लागू करने का फैसला किया गया है।सरकारी कामों को और ज्यादा प्रभावशाली, पारदर्शी और कुशल ढंग से पूरा करने, इनके प्रबंधन और निगरानी को एकीकृत करने और और बेहतर बनाने के तरीकों और उपायों को अपनाने के लिए ईपीएम प्रणाली लाई गई थी।इस सम्बन्धी फैसला आज यहाँ मुख्य सचिव विनी महाजन की अध्यक्षता अधीन सम्बन्धित विभागों के सीनियर अधिकारियों की मीटिंग में लिया गया।लागू होने वाली यह मजबूत प्रणाली इंजीनियरिंग के कामों, कामों के अनुमान तैयार करने, प्रशासनिक मंजूरी और तकनीकी मंजूरी, टैंडर की तैयारी, करारनामा प्रबंधन, ई -एमबी और स्टेट आई.एफ.एम.एस. सिस्टम के एकीकरण के साथ आनलाइन बिलों को सीधे तौर पर राज्य के खजाने में जमा करने के लिए कार्य प्रगति अधारित प्रणाली है।मुख्य सचिव ने सम्बन्धित विभागों को राज्य के सभी इंजीनियरिंग विभागों में इस प्रणाली को समयबद्ध ढंग से लागू करने की हिदायत की जिससे राज्य में लोक निर्माण प्रोजेक्टों को शुरू करने और इनके प्रबंधन में पूर्ण पारदर्शिता, जवाबदेही और जिम्मेदारी को यकीनी बनाया जा सके।

इंजीनियरिंग क्षेत्र में पारदर्शिता, जवाबदेही और जिम्मेदारी की उपयोगिता और कार्यशीलता के बारे विचार करते हुये मुख्य सचिव ने कहा कि अन्य प्रांतीय इंजीनियरिंग विभागों को भी ईपीएम माड्यूल का लाभ देने का फैसला किया गया है जिनमें जल सप्लाई और सैनीटेशन, जल सप्लाई और सिवरेज बोर्ड, ग्रामीण विकास एवं पंचायतें, गमाडा, पंजाब पुलिस हाउसिंग कारपोरेशन, पंजाब स्माल स्केल इंडस्ट्रीज और एक्सपोर्ट कारपोरेशन, स्थानीय निकाय और जल स्रोत विभाग शामिल हैं।प्रशासनिक सुधारों विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव श्री अनिरुध् तिवाड़ी ने इस प्रणाली संबंधी जानकारी देते हुये बताया कि एन.आई.सी. के पास भी इंजीनियरिंग कामों के लिए इस तरह की मजबूत प्रणाली मौजूद है।लोक निर्माण विभाग के प्रमुख सचिव श्री विकास प्रताप ने बताया कि यह प्रणाली लोक निर्माण विभाग (बी एंड आर) की संतुष्टि अनुसार काम कर रही है और लोक निर्माण विभाग (बी एंड आर) के सभी फील्ड दफ्तरों में प्रयोग के लिए अपनाई गई है। उन्होंने आगे कहा कि सड़कें और पुलों के कामों से सम्बन्धी सभी बिल तैयार किये जा रहे हैं और इस प्रणाली का प्रयोग करके जल्द मंजूरी के लिए स्टेट आई.एफ.एम.एस. के पास आनलाइन जमा करवाए जा रहे हैं।मीटिंग के दौरान डीजीपी-कम -सीएमडी पीपीएचसी श्री एम.के. तिवाड़ी, प्रमुख सचिव श्री सरवजीत सिंह (आवास निर्माण और शहरी विकास), जसप्रीत तलवाड़ (जल सप्लाई और सैनीटेशन) और सचिव स्थानीय निकाय-कम-सीईओ जल सप्लाई और सिवरेज बोर्ड श्री अजोए शर्मा मौजूद थे।

 

Tags: Vini Mahajan , Chandigarh , Chief Secretary , Chief Secretary of Punjab , Chief Secretary Punjab , IAS officer , IAS , Punjab , Punjab Government , Government of Punjab , Punjab Admin

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD