Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें अमित शाह ने त्रिपुरा बॉर्डर का दौरा किया, स्मार्ट बॉर्डर विजन का अनावरण किया विश्व पर्यावरण दिवस : सीएम रेखा गुप्ता ने कहा, '18 नमो ऑक्सीजन पार्कों के लिए पौधरोपण अभियान शुरू' हमारी जीवन शैली बिना प्रकृति के अधूरी : सीएम मोहन यादव भोजन-सुरक्षित भविष्य का निर्माण : नीति और भोजन का सुमेल विश्व पर्यावरण दिवस पर राहुल गांधी ने उठाए ग्रेट निकोबार परियोजना पर सवाल, बोले- विकास जरूरी, लेकिन प्रकृति की कीमत पर नहीं 54 एलपीयू स्टूडेंट्स ने भारती एयरटेल स्कॉलरशिप में ₹5 करोड़+ हासिल किए साथ ही वर्ल्ड एनवायरनमेंट डे पर 180 पौधे लगाने की मुहिम चलाई राज्य सरकार और यूएनडीपी के मध्य परिपत्र अर्थव्यवस्था एवं सतत विकास को बढ़ावा देने के लिए समझौता ज्ञापन हस्ताक्षरित सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने चिनार वृक्षारोपण अभियान के प्रथम चरण का शुभारंभ किया भारत की विकास रफ्तार तेज, यात्री वाहन बिक्री में जोरदार उछाल : पीयूष गोयल सीमा पार संचालित हथियार, नशा और हवाला नेटवर्क का भंडाफोड़ कविन्द्र गुप्ता ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मिनी मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया विश्व पर्यावरण दिवस पर गुलाब चंद कटारिया ने किया वृक्षारोपण आरबीयू ने ‘एक पेड़ माँ के नाम’ वृक्षारोपण अभियान के साथ विश्व पर्यावरण दिवस मनाया स्वच्छ और हरित पर्यावरण के लिए पेड़ लगाएं : सीएम मोहन यादव मैच की परिस्थितियों के हिसाब से खेलना जरूरी, हमने पंत को गेम बदलने के लिए नहीं बोला : गौतम गंभीर पंजाब में प्राइवेट स्कूलों की फीस बढ़ोतरी पर सख्ती, अरविंद केजरीवाल बोले-भगवंत मान सरकार का फैसला ऐतिहासिक स्कूलों में मानसिक स्वास्थ्य पर फोकस, धर्मेंद्र प्रधान ने की समीक्षा पीयूष गोयल ने तिरुमला की पहाड़ियों में लगाया पौधा, पर्यावरण संरक्षण को बताया सामूहिक जिम्मेदारी त्रिपुरा हो या फिर बंगाल-बिहार, हम जनसांख्यिकीय बदलाव नहीं होने देंगे : अमित शाह रेखा गुप्ता ने लोगों से की अपील, कम से कम एक पौधा जरूर लगाएं विश्व पर्यावरण दिवस पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने अपने आवास पर लगाया पौधा, बोले-पर्यावरण बचेगा तो प्रकृति बचेगी

 

पंजाब राज्य महिला आयोग की चेयरपर्सन ने आधिकारियों को 15 दिनों के अंदर महिलाओं की पैंडिंग शिकायतों का हल करने के लिए कहा

चार जिलों के सीनियर पुलिस आधिकारियों के साथ की बैठक, सम्बन्धित आधिकारियों को निर्देश देने के इलावा पीडितों के साथ भी की मुलाकात

Manisha Gulati, Punjab State Women Commission, Jalandhar
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

जालंधर , 23 Jun 2021

Last updated on: Jun 23, 2021, 00:00 IST

पंजाब राज्य महिला आयोग की चेयरपर्सन मनीशा गुलाटी ने महिलाओं की तरफ से दायर शिकायतों के जल्दी निपटारे को प्राथमिकता के उदेश्य के साथ आज पुलिस विभाग के आधिकारियों को 15 दिनों के अंदर -अंदर सभी पैंडिंग शिकायतों का हल करने के निर्देश दिए।चेयरपर्रसन ने डिप्टी कमिश्नर घनश्याम थोरी, डिप्टी कमिश्नर पुलिस जगमोहन सिंह और जालंधर, एस.बी.एस. नगर, कपूरथला और होश्यारपुर सहित चार जिलों के सीनियर पुलिस आधिकारियों के साथ पैंडिंग मामलों में हुई प्रगति की समीक्षा करते हुए महिलाओं की इस प्रकार की पैंडिंग शिकायतों के हल के लिए आधिकारियों की तरफ से किये प्रयत्नों पर भरोसा दिखावा।श्रीमती गुलाटी ने बताया कि आयोग की तरफ से अपेक्षित कार्यवाही के लिए सम्बन्धित ज़िला पुलिस आधिकारियों को 127 शिकायतें भेजी गई है, जिनमें 46 जालंधर शहर, 9 जालंधर देहाती, 54 कपूरथला, दो एसबीएस नगर और 16 शिकायतें होश्यारपुर जिले में भेजी गई है। इसी तरह इन पाँच जिलों में 1864 शिकायतें सीधे तौर पर दर्ज की गई है, जिसमें जालंधर शहर में 787, जालंधर ग्रामीण में 174, कपूरथला में 428, एसबीएस नगर में 285 और होश्यारपुर में 190 शिकायतें शामिल है।चेयरपर्सन ने आगे बताया कि चारों जिलों की तरफ से इन शिकायतें में से कुछ का निर्धारित समय के अंदर हल करके सकारात्मक प्रतिक्रिया दिखाई गई है, हालाँकि इस पैंडैंसी को शून्य तक ले कर जाने के लिए और ज्यादा कोशिशों की ज़रूरत है। उन्होनें सम्बन्धित आधिकारियों को बाकी रहते सभी मामलों को 15 दिनों के अंदर -अंदर हल करने के लिए कहा, जिससे पीडितों को समय पर न्याय मिलना सुनिश्चित किया जा सके।उन्होनें महिलाओं को अपने साथ किसी भी प्रकार की बेइन्साफ़ी होने पर आयोग के साथ सीधे तौर पर संपर्क करने की अपील की और विश्वास दिलाया कि आयोग  उनको न्याय दिलाने के लिए हर संभव प्रयत्न करेगा। उन्होनें कोविड -19 महामारी कारण पैदा हुए स्वास्थ्य संकट दौरान सिविल और पुलिस प्रशासन की तरफ से शिकायतों के अधिक से अधिक निपटारें के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए किये गए प्रयत्नों की प्रशंसा की।उन्होनें बैठक के बाद कुछ पीडितों के साथ मुलाकात भी की और उनकी शिकायतें सुनी जबकि सम्बन्धित आधिकारियों को जल्दी से जल्दी अपेक्षित कार्यवाही करने के निर्देश दिए।

 

Tags: Manisha Gulati , Punjab State Women Commission , Jalandhar

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD