Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

शारीरिक और आत्मिक शक्तियों की कुंजी है योग : गोविंद सिंह ठाकुर

Govind Singh Thakur, Himachal Pradesh, Himachal, Bharatiya Janata Party, BJP, BJP Himachal, Kullu, Manali, International Day of Yoga, International Yoga Day, 7th International Day of Yoga, International Yoga Day 2021
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

कुल्लू , 21 Jun 2021

Last updated on: Jun 21, 2021, 00:00 IST

सातवें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में आज सर्किट हाउस मनाली के परिसर में आयोजित कार्यक्रम में शिक्षा, भाषा कला एवं संस्कृति मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर ने लोगों के साथ  मिलकर योग के विभिन्न आसन तथा प्राणायाम क्रियाएं कीं। इस दौरान प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष धनेश्वरी ठाकुर, नगर परिषद उपाध्यक्ष मनोज लारजे, नगर पार्षदगण , कमलेश कुमारी तथा अन्य लोगों ने भी योग आसन तथा प्राणायाम क्रियाएं कीं।शिक्षा मंत्री ने कहा कि योग मन, शरीर और आत्मा को सक्षम बनाता है। जीवन में स्वस्थ तथा नीरोग रहने के लिए  लोग योग को  नित्य क्रम से अपने जीवन में शामिल करें। योग से मनुष्य की शारीरिक और आत्मिक शक्तियों का विकास होता है तथा आत्मिक शांति की अनुभूति होती है। योग करने वाले मनुष्य के मन में हमेशा सकारात्मक विचार रहते हैं। यही नहीं वह कभी भी तनाव और अवसाद से ग्रस्त नहीं होता। मनुष्य शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ रहता है। कोई भी शारीरिक व्याधि योगी मनुष्य को पीड़ित नहीं करती और मानसिक व्याधि का भी उस पर कोई प्रभाव नहीं होता।योग हमारी  मानसिक, शारीरिक एवं अध्यात्मिक शक्ति को भी सुदृढ़ करता है। योग कोविड-19 के संदर्भ में भी सहायक सिद्ध हो सकता है। उन्होंने  जिला वासियों से ेआहवान किया कि वे योगासन एवं प्राणायाम द्वारा योग को जीवन का नित्यक्रम बनाएं।उन्होंने कहा कि योग दिवस को आज विश्व में एक नई पहचान मिल चुकी है। आज भारतवर्ष के साथ-साथ विश्व के कई देशों में बड़े उत्साह के साथ योग दिवस का आयोजन किया जाता है। उन्होंने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस प्रतिवर्ष 21 जून को मनाया जाता है। देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सितम्बर, 2014 में संयुक्त राष्ट्र महासभा में अपने भाषण के दौरान योग दिवस का प्रस्ताव दिया था। 21 जून ,2015 के दिन पहला अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया था। इस दिन महान ऋषि-मुनियों की हमारी विरासत को पूरे विश्व में एक नई पहचान मिली, जो हमारे लिए गौरव की बात है।

 

Tags: Govind Singh Thakur , Himachal Pradesh , Himachal , Bharatiya Janata Party , BJP , BJP Himachal , Kullu , Manali , International Day of Yoga , International Yoga Day , 7th International Day of Yoga , International Yoga Day 2021

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD