Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें दिसंबर 2026 तक 75 लाख घरों में रूफटॉप सोलर लगाने का लक्ष्य : प्रह्लाद जोशी ग्रामीण क्षेत्र में निर्माण गतिविधियों के नियमन के मॉडल प्लान को मंत्रिमंडलीय उप-समिति की स्वीकृति सतपाल महाराज ने कविन्द्र गुप्ता से की भेंट यूटी चंडीगढ़ में डिजिटल पर्सनल डेटा प्रोटेक्शन अधिनियम, 2023 पर कार्यशाला आयोजित डॉ. जितेंद्र सिंह ने पेटेंट दाखिल करने और शोध पत्र लेखन में प्रशिक्षण के लिए एएनआरएफ पोर्टल की घोषणा की मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक में सभी उपायुक्तों को भूमि की वेरिफिकेशन करने के निर्देश पंजाब सरकार की ‘मेरी रसोई’ योजना से जिले के 2 लाख 70 हजार परिवारों को होगा लाभ - मोहिंदर भगत ज्योतिरादित्य सिंधिया ने 13वीं एनईएसएसी बैठक में भाग लिया अमिट यादें छोड़ गया सीचेवाल गांव का पांच दिवसीय खेल मेला संपन्न पंजाब सरकार की मुहिम ‘युद्ध नशे के विरुद्ध’ राज्य में नशों के खात्मे के लिए जन आंदोलन बनी : मोहिंदर भगत आग से प्रभावित इलाके में गैरकानूनी तरीके से चल रहे होटल और रेस्टोरेंट, जांच तेज : कपिल मिश्रा अमित शाह ने आज शिलांग में NEC की 73वीं पूर्ण बैठक की अध्यक्षता की जनता के विश्वास को और मजबूत करने के लिए कार्य करें पदाधिकारी : नितिन नवीन 'आज की युवा पीढ़ी को जानना चाहिए 1991 का भारत', मनोज बाजपेयी ने बताई फिल्म 'गवर्नर' की खासियत संपूर्ण क्रांति के 52 साल : गांधी मैदान से जेपी की हुंकार ने बदली राजनीति की धारा मध्य प्रदेश में नैक की तर्ज पर गठित करें सैक : सीएम मोहन यादव भारत और ब्रिटेन भविष्य को ध्यान में रखकर आपसी फायदे वाली साझेदारी बनाने के लिए अच्छी स्थिति में हैं : सुब्रह्मण्यम जयशंकर मेट्रो रेल यात्रियों की संख्या बढ़ाने के लिए पर्यटन विभाग का लें सहयोग : सीएम मोहन यादव फ्रेंच ओपन : मीरा आंद्रीवा ने रोका मार्ता कोस्त्युक का विजयरथ, पहली बार ग्रैंड स्लैम फाइनल में प्रवेश इंटरनेशनल आईडीईए के अध्यक्ष ज्ञानेश कुमार ने भूटान की चुनाव आयुक्त से की मुलाकात समृद्ध महाराष्ट्र के लिए इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स में तेजी लाएं : सीएम देवेंद्र फडणवीस

 

पंजाब खेल विभाग की डिजिटल पहल, राणा सोढी द्वारा मोबाइल एप ‘खेलो पंजाब’ जारी

खिलाड़ी स्वयं को आनलाइन रजिस्टर कर सकते हैं, दिलचस्पी वाले खेल चुन सकते हैं और समूह कोचिंग सैंटरों और विंगों की खोज कर सकते हैं

Rana Gurmit Singh Sodhi, Punjab Pradesh Congress Committee, Congress, Punjab Congress, Punjab, Punjab Government, Government of Punjab, KhedoPunjab, D.P.S. Kharbanda
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 18 Jun 2021

Last updated on: Jun 18, 2021, 00:00 IST

पंजाब के खेल और युवा सेवाएं मंत्री राणा गुरमीत सिंह सोढी ने आज खेल विभाग और पंजाब राज्य के समूह खिलाड़ियों को डिजिटल प्लेटफार्म पर लाने के लिए विशेष मोबाइल एप की शुरुआत की।राणा सोढी ने बताया कि खेल विभाग के इतिहास में यह पहली बार हुआ है कि जब विभाग ने अपनी पहली मोबाइल एप लांच की है। उन्होंने कहा कि ‘खेलो पंजाब’ नामक इस मोबाइल एप की शुरूआत से मौजूदा खिलाड़ी और उभरते खिलाड़ी अपनी आनलाइन रजिस्ट्रेशन करवा सकेंगे और अपने अंतरराष्ट्रीय/राष्ट्रीय/राज्य स्तर के मुकाबलेबाजों और लक्ष्यों की पहचान करने के अलावा अपनी दिलचस्पी वाला कोई भी खेल चुन सकेंगे। उन्होंने कहा कि यह उद्यम खिलाड़ियों में मुकाबलों के लिए उत्साह को बढ़ाने में सहायता करेगा।राणा सोढी ने कहा कि डिजिटल प्लेटफार्म के जरिये खिलाड़ी राज्य के विभिन्न क्षेत्रों में स्थित सभी कोचिंग सैंटरों और विंगों को ढूँढ सकेंगे। इस डिजीटाईजेशन से जिला खेल अफसरों/कोचों की हाज़िरी, समय की पाबंदी, बढ़िया खेल प्रदर्शन आदि की सभी गतिविधियों पर नज़र रखी जा सकेगी। राणा सोढी ने कहा कि राज्य सरकार रिहायशी विंगों के लिए डाइट मनी के तौर पर प्रति दिन प्रति खिलाड़ी 200 रुपए और डे स्कालर विंगों के लिए डाइट मनी के तौर पर प्रति खिलाड़ी को 100 रुपए प्रति दिन बड़ी रकम खर्च कर रही है। अब खेल विभाग के डिजिटल प्लेटफार्म के द्वारा इस स्कीम का वित्तीय और प्रशासनिक नियंत्रण आसान हो जायेगा।राणा गुरमीत सिंह सोढी ने खेल विभाग के डायरैक्टर श्री डी.पी.एस. खरबन्दा के इस कदम की सराहना करते हुये कहा कि इस पहलकदमी को हकीकत बनाने के लिए उनकी तरफ से की गई कठोर मेहनत रंग लाई है।इसी दौरान डायरैक्टर श्री डी.पी.एस. खरबन्दा के बताया कि यह एप अगले कुछ दिनों में मोबाइल के ऐंडरायड और आई.ओ.एस. वर्जन से डाउनलोड की जा सकेगी।

 

Tags: Rana Gurmit Singh Sodhi , Punjab Pradesh Congress Committee , Congress , Punjab Congress , Punjab , Punjab Government , Government of Punjab , KhedoPunjab , D.P.S. Kharbanda

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD