Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें थोंगसावन फोमविहाने ने द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करने वालों के खिलाफ विशेष चेकिंग मुहिम चलाई जाए : अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर एशियन रिले एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2027 की तैयारियों एवं आधारभूत संरचना उन्नयन योजनाओं की गुलाब चंद कटारिया ने की समीक्षा एच. राजेश प्रसाद ने शैक्षणिक सत्र 2026–27 हेतु जीजीडीएसडी कॉलेज का प्रॉस्पेक्टस लॉन्च किया मोरनी में नायब सिंह सैनी की जनसुनवाई : जनहित कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं हिसार के 10 गांवों के किसान प्रतिनिधिमंडल ने श्रुति चौधरी से की भेंट नायब सिंह सैनी की ‘गो ग्लोबल’ अप्रोच को मिली नई गति हरियाणा में 24 साल बाद मतदाता सूचियों का विशेष गहन पुनरीक्षण, 15 जून से शुरू होगा घर-घर सत्यापन अभियान भगवंत मान सरकार ने 'मुख्यमंत्री सेहत योजना' का किया विस्तार सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी संजय गुप्ता ने पीएसईआरसी के चेयरमैन के रूप में पदभार संभाला मान सरकार द्वारा सबसे बड़े सीवरेज सफाई अभियान की शुरुआत हरपाल सिंह चीमा ने कर्मचारी यूनियनों के साथ उच्च स्तरीय बैठकों की अध्यक्षता की, लंबित मुद्दों के जल्द समाधान के दिए निर्देश एमआरएसएएफपीआई के दो कैडेटों ने एएफसीएटी में देशभर में दूसरा और छठा स्थान हासिल किया जगत सिंह नेगी ने मंत्रिमंडलीय उप-समिति बैठक की अध्यक्षता की 5000 रुपये रिश्वत लेते हुए एक प्राइवेट व्यक्ति को विजिलेंस ब्यूरो ने किया गिरफ्तार भगवंत मान सरकार ने प्राइवेट स्कूलों द्वारा मनमर्ज़ी की फ़ीसें बढ़ाने पर लगाई रोक पंजाब सरकार खिलाड़ियों को दे रही है उचित सम्मान : बरिंदर कुमार गोयल सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने डी.के. शिवकुमार को कर्नाटक के मुख्यमंत्री बनने पर दी बधाई समाज को शिक्षित करने और सकारात्मक परिवर्तन लाने में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिकाः कविन्द्र गुप्ता डॉ. वीरेंद्र कुमार ने वेंचर कैपिटल फंड और एएसआईआईएम के माध्यम से सशक्त उद्यमियों की सफलता की कहानियों को प्रदर्शित करने वाली पुस्तिका का अनावरण किया सरकार ने प्रदेश को विकास के बजाय बदनामी दी : अखिलेश यादव

 

11 करोड़ की लागत सड़क पक्का करने का काम कर अगले वर्ष उद्धघाटन किया जाएगा : डॉ रामलाल मारकंडा

Dr. Ram Lal Markanda, Dr Ram Lal Markanda, Himachal Pradesh, Himachal, Bharatiya Janata Party, BJP, BJP Himachal, BJP Himachal Pradesh
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

केलांग , 17 Jun 2021

Last updated on: Jun 17, 2021, 00:00 IST

तकनीकी शिक्षा, जनजातीय विकास एवं सूचना प्रौद्योगिकी मन्त्री डॉ राम लाल मार्कण्डेय ने आज तिन्दी घाटी के कुलचेहर, सलग्रां, लोहनी, भुजंड, कुठाड़ गावों का दौरा कर जनसमस्याओं का निपटारा करते हुए ये बात कही।डॉ मारकंडा ने जानकारी दी कि कुलचेहर में गांव की  सड़क की काम को पुनः शुरू किया जाएगा।सलग्रां कुहल का काम शुरू हो गया है तथा सड़क में डंगे लगाने का कार्य भी चल रहा है ताकि भूमि कटाव से खेत का बचाव किया जाए।वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में में स्टाफ़ भेजने की व्यवस्था करेंगे।उन्होंने कहा कि सलग्रा के अलग पंचायत बन जाने से इसके विकास की गति बढ़ेगी, 15 वित्त आयोग में पैसा सीधे पंचायत के पास आता है।उन्होंने कहा कि सरकार ने 65 साल से ऊपर की सभी  महिलाओं, व 70 साल के ऊपर पुरुषों को पेन्शन के लिए प्रावधान किया है।उन्होंने सभी से सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं का अधिकाधिक  लाभ लेने का आह्वाहन किया और बताया कि महिलाओं को गृहिणी सुविधा योजना,के अंतर्गत मुफ़्त गैस कनेक्शन व  हिमकेयर योजना में पांच लाख तक मुफ़्त इलाज की सुविधा देती है।उन्होंने कहा कि कृषि के लिए हर एक घर मे साइकिल हल मुफ़्त में दिए जाएंगे। थिरोट से तिन्दी के वीच रेशम कीटपालन योजना के लिए उद्योग विभाग के माध्यम से 15 करोड़ की राशि भारत सरकार द्वारा स्वीकृत किया गया है।जिससे यहां के किसानों को रेशम कीटपालन के लिए प्रशक्षिण दिया जाएगा तथा उनकी आर्थिकी सुदृढ़ होगी।डॉ मारकंडा ने बताया कि सलग्रा में जिओ का टावर स्वीकृत हो चुका है, जल्द ही कार्य करना शुरू कर देगा, जिसके बाद यहां नेटवर्क की समस्या समाप्त हो जाएगी। उन्होंने कहा कि यहां पर्यटन की असीम संभावनाएं हैं, इसके लिए सभी को तैयार होना पड़ेगा।उन्होंने कहा कि स्नो फेस्टिवल का उद्देश्य सिर्फ़ नृत्य नहीं था बल्कि यहां की संस्कृति को लिपिबद्ध करके इसे पर्यटन के लिए आधार तैयार करना था।उन्होंने कहा कि शरदकालीन खेलों को बढ़ावा देना इसलिए भी आवश्यक है ताकि प्रतिभाशाली युवा युवतियां इस क्षेत्र में अपना करियर बना सकें। अगले मई में  तिन्दी-भुजंड 11 करोड़ की लागत से सड़क पक्की कर के इसका उद्धघाटन किया जाएगा।प्राचीन मृकुला माता मन्दिर कुठाड़  के जीर्णोद्धार के लिए एस्टिमेट के अनुसार पैसा स्वीकृत करेंगे तथा रंगमंच के निर्माण के लिए जल्द ही टेन्डर कर के कार्य शुरू कर देंगे।उन्होंने भुजंड महिलामण्डल भवन के लिये 4 लाख देने की घोषणा की तथा भुजंड को हाई स्कूल बनाने के लिए मुख्यमंत्री से निवेदन करने की बात कही।उन्होंने कहा कि घाटी में कृषि के साथ-साथ बागवानी की भी बहुत संभावना है, इसके लिए भी प्रयास कर रहे हैं।इस दौरान उनके साथ एसडीम राजकुमार ,एसडीओ जलशक्ति, एसडीओ विद्युत विभाग, एसडीओ लोक निर्माण विभाग ; सहित अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे।

 

Tags: Dr. Ram Lal Markanda , Dr Ram Lal Markanda , Himachal Pradesh , Himachal , Bharatiya Janata Party , BJP , BJP Himachal , BJP Himachal Pradesh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD