Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें दिसंबर 2026 तक 75 लाख घरों में रूफटॉप सोलर लगाने का लक्ष्य : प्रह्लाद जोशी ग्रामीण क्षेत्र में निर्माण गतिविधियों के नियमन के मॉडल प्लान को मंत्रिमंडलीय उप-समिति की स्वीकृति सतपाल महाराज ने कविन्द्र गुप्ता से की भेंट यूटी चंडीगढ़ में डिजिटल पर्सनल डेटा प्रोटेक्शन अधिनियम, 2023 पर कार्यशाला आयोजित डॉ. जितेंद्र सिंह ने पेटेंट दाखिल करने और शोध पत्र लेखन में प्रशिक्षण के लिए एएनआरएफ पोर्टल की घोषणा की मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक में सभी उपायुक्तों को भूमि की वेरिफिकेशन करने के निर्देश पंजाब सरकार की ‘मेरी रसोई’ योजना से जिले के 2 लाख 70 हजार परिवारों को होगा लाभ - मोहिंदर भगत ज्योतिरादित्य सिंधिया ने 13वीं एनईएसएसी बैठक में भाग लिया अमिट यादें छोड़ गया सीचेवाल गांव का पांच दिवसीय खेल मेला संपन्न पंजाब सरकार की मुहिम ‘युद्ध नशे के विरुद्ध’ राज्य में नशों के खात्मे के लिए जन आंदोलन बनी : मोहिंदर भगत आग से प्रभावित इलाके में गैरकानूनी तरीके से चल रहे होटल और रेस्टोरेंट, जांच तेज : कपिल मिश्रा अमित शाह ने आज शिलांग में NEC की 73वीं पूर्ण बैठक की अध्यक्षता की जनता के विश्वास को और मजबूत करने के लिए कार्य करें पदाधिकारी : नितिन नवीन 'आज की युवा पीढ़ी को जानना चाहिए 1991 का भारत', मनोज बाजपेयी ने बताई फिल्म 'गवर्नर' की खासियत संपूर्ण क्रांति के 52 साल : गांधी मैदान से जेपी की हुंकार ने बदली राजनीति की धारा मध्य प्रदेश में नैक की तर्ज पर गठित करें सैक : सीएम मोहन यादव भारत और ब्रिटेन भविष्य को ध्यान में रखकर आपसी फायदे वाली साझेदारी बनाने के लिए अच्छी स्थिति में हैं : सुब्रह्मण्यम जयशंकर मेट्रो रेल यात्रियों की संख्या बढ़ाने के लिए पर्यटन विभाग का लें सहयोग : सीएम मोहन यादव फ्रेंच ओपन : मीरा आंद्रीवा ने रोका मार्ता कोस्त्युक का विजयरथ, पहली बार ग्रैंड स्लैम फाइनल में प्रवेश इंटरनेशनल आईडीईए के अध्यक्ष ज्ञानेश कुमार ने भूटान की चुनाव आयुक्त से की मुलाकात समृद्ध महाराष्ट्र के लिए इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स में तेजी लाएं : सीएम देवेंद्र फडणवीस

 

डिप्टी कमिश्नर ने रोजगार के क्षेत्र में बेहतरीन कारगुजारी करने पर जिला रोजगार ब्यूरो के प्लेसमेंट अधिकारी व कैरियर काउंसलर को किया सम्मानित

सम्मान के तौर पर दोनों अधिकारियों को होशियारपुर के प्रतिष्ठित सर्विसेज क्लब की दी मानद सदस्यता

 DC Hoshiarpur, Deputy Commissioner Hoshiarpur, Apneet Riyait, Hoshiarpur
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

होशियारपुर , 12 Jun 2021

Last updated on: Jun 12, 2021, 00:00 IST

डिप्टी कमिश्नर अपनीत रियात ने कोविड की मुश्किल घड़ी में रोजगार के क्षेत्र में बेहतरीन कारगुजारी से होशियारपुर का नाम प्रदेश भर में रोशन करने के लिए जिला रोजगार ब्यूरो के प्लेसमेंट अधिकारी मंगेश सूद व कैरियर काउंसलर आदित्य राणा को सम्मानित किया। सम्मान के तौर पर उन्होंने दोनों अधिकारियों को प्रशंसा पत्र व जिले के प्रतिष्ठित सर्विसेज क्लब की मानद सदस्यता दी।डिप्टी कमिश्नर ने कहा कि जिला रोजगार ब्यूरो में तैनात दोनों अधिकारियों ने असाधारण सेवाएं देते हुए जिला रोजगार ब्यूरो को न सिर्फ प्रदेश में अहम स्थान दिलाया है बल्कि जिले के अनेक जरुरतमंदों को रोजगार दिलवा कर उनका जीवन बदला है। उन्होंने कहा कि इन अधिकारियों ने जरुरतमंद महिलाओं को ई-रिक्शा देने, वुड इन-ले वर्क के कलाकारों के लिए आई.ई.सी गतिविधियां करवाने, नौ ब्लाक स्तरीय रोजगार मेले आयोजित करने, दिव्यांगजन के लिए उड़ान नाम से विशेष रोजगार मेला आयोजित करने, डी.बी.ई.ई आनलाइन नाम से प्रदेश का पहला आनलाइन रोजगार एप शुरु करने, प्रोजैक्ट मिस्टर क्लीन जैसी अन्य कई महत्वपूर्ण गतिविधियों को अंजाम देने में अहम योगदान दिया है।अपनीत रियात ने कहा कि रोजगार सृजन में प्लेसमेंट अधिकारी मंगेश सूद व कैरियर काउंसलर आदित्य राणा की दूरदर्शी सोच, ईमानदारी व समर्पण भावना अन्य सभी के लिए प्रेरणा ोत है। उन्होंने दोनों अधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उन्हें उम्मीद है कि वे भविष्य में भी पंजाब के नौजवानों के उत्थान के लिए इसी तरह सक्रिय भूमिका निभाते रहेंगे। इस दौरान प्लेसमेंट अधिकारी मंगेश सूद व कैरियर काउंसलर आदित्य राणा ने डिप्टी कमिश्नर की ओर से की गई हौंसला आफजाई के लिए उनका आभार व्यक्त करते हुए उन्हें विश्वास दिलाया कि वे भविष्य में भी पूर्ण समर्पण व लगन के साथ विभाग की ओर से दी गई जिम्मेदारियों को निभाते रहेंगे।  

 

Tags: DC Hoshiarpur , Deputy Commissioner Hoshiarpur , Apneet Riyait , Hoshiarpur

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD