Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें सांसद तनमनजीत सिंह ढेसी ने ब्रिटेन में हत्या मामले के बाद सिखों को निशाना बनाने पर कट्टर दक्षिणपंथी पार्टियों की कड़ी आलोचना की नरेंद्र मोदी ने जेन फ्रेजर से मुलाकात कर भारत की विकास प्राथमिकताओं को आगे बढ़ाने के अवसरों पर चर्चा की हर व्यक्ति साइक्लिंग को अपने जीवन का अभिन्न अंग बनाए : विधायक रुपिंदर सिंह हैप्पी मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के ऐलान के 24 घंटों के भीतर पंजाब सरकार द्वारा निजी स्कूलों द्वारा मनमाने तरीके से फीस वृद्धि पर रोक लगाने के लिए कानून का मसौदा तैयार करने के आदेश गुलाब चंद कटारिया ने वर्ष 2026-27 की वृक्षारोपण तैयारियों की समीक्षा की आप ने भाजपा की ‘इस्तेमाल करो और फेंको’ की राजनीति की आलोचना की, जाखड़ और बिट्टू का हवाला दिया डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा

 

कोविड के खिलाफ लड़ाई में ट्राइडेंट लिमिटेड ने पंजाब सरकार को 100 ऑक्सीजन कांसेनटे्रेटर्स सौंपे

 Tej Partap Singh Phoolka, Barnala, Trident Ltd, Rajinder Gupta, Trident Limited, Coronavirus, COVID 19, Novel Coronavirus, Fight Against Corona, Oxygen, #OxygenCylinders, #oxygen, Oxygen Cylinders, SARS-CoV-2, Oxygen Plants, Oxygen Concentrator, Oxygen supply, Liquid Medical Oxygen, Oximeter
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

बरनाला , 08 Jun 2021

Last updated on: Jun 08, 2021, 00:00 IST

कोविड महामारी के खिलाफ लड़ाई में मदद करने के लिए ट्राइडेंट लिमिटेड ने आज 100 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर पंजाब सरकार को भेंट किए हैं। ट्राइडेंट लिमिटेड की ओर से बरनाला के मौजूदा डीसी तेज प्रताप सिंह फूलका को आज कुल 100 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर सौंपे गये।ट्राइडेंट लिमिटेड के चेयरमैन पद्मश्री राजिंदर गुप्ता ने इस मौके पर कहा कि हम सभी की भलाई की आशा और विश्वास के साथ सरकार की इस महामारी से लड़ने में मदद कर रहे हैं। यह बहुत ही कठिन समय है और मैं प्रत्येक व्यक्ति से सुरक्षित रहने और दूसरों की मदद करने का अनुरोध करता हूं। ऐसे समय में एक छोटा सा योगदान भी मायने रखता है।" पांच लीटर की क्षमता वाले इन आक्सीजन कंसंट्रेटर को पंजाब के अलग अलग जिलों में वितरित किया जाएगा। महामारी से लडने में यह आक्सीजन कांसटे्रेटर्स मदद करेंगे और स्वास्थ्य के बुनियादी ढांचे को और मजबूत करेंगे। जिन जिलों में इन्हें वितरित किया जाएगे उनमें बरनाला, फतेहगढ़ साहिब, फाजिल्का, मोगा कपूरथला और श्री मुक्तसर साहिब शामिल हैं। ऑक्सीजन कांसेट्रेटर्स वातावरण से ऑक्सीजन को फिल्टर करता है और ऑक्सीजन लेवल को बढाने में मदद करता है। यह बहुत ही आवश्यक वस्तु हैं क्योंकि यदि किसी मरीज का ऑक्सीजन लेवल कम होता है तो इसके जरिए उसे बचाया जा सकता है। अस्पतालों में ऑक्सीजन कसेट्रेटर्स के लगने से उसकी ऑक्सीजन के सिलेंडरों और उनके परिवहन पर निर्भरता को कम करने में भी मदद मिलेगी।आज हुए इस कार्यक्रम में आदित्य ढचलवाल (आईएएस) एडिशनल डिप्टी कमिश्नर बरनाला, सिविल सर्जन बरनाला डॉ जसबीर सिंह औलख, डॉ ज्योति कौशल एसएम्ओ बरनाला, सेवानिवृत्त आईएएस गुरलवलीन सिंह सिद्धू (पूर्व डीसी बरनाला) और रूपिंदर गुप्ता, वाइस प्रेसिडेंट ट्राइडेंट लिमिटेड भी मौजूद थे। 

ट्राइडेंट ग्रुप ने सरकार को उसके प्रयासों में समर्थन देने के अलावा, अपने कर्मचारियों और उनके परिवार की भलाई सुनिश्चित करने के लिए भी अनगिनत उपाय किए हैं। हाल ही में संपन्न 4.0 लीडरशिप समिट एंड अवार्ड के दौरान  ट्राइडेंट ग्रुप को तीन प्रतिष्ठित पुरस्कारों से सम्मानित किया था जिसमें वैल्यूएबल एंप्लायर ड्यूरिंग कोविड 19 अवार्ड 2021, बेस्ट वर्कप्लेस फार वूमेन अवार्ड 2021 व एंप्लायर आफ चॉइस अवॉर्ड 2021 से सम्मानित किया गया। प्रतिष्ठित एचआर एसोसिएशन आफ इंडिया ने भी एचआरडीऐ 2021 में ट्राइडेंट ग्रुप को मोस्ट इनोवेटिव कोविड रिस्पांस कैटेगरी में प्लेटिनम अवार्ड से सम्मानित किया था।सभी कर्मचारियों और उनके परिवार के सदस्यों के लिए मुफ्त टीकाकरण जैसे कदम कंपनी द्वारा उठाए गए है। यह सुनिश्चित करने के लिए कि संगठन के सदस्य भावनात्मक रूप से जुड़ा हुआ महसूस करें, हर दिन एक सुबह टाउन हॉल मीटिंग होती है जिसमें सभी कर्मचारियों की भलाई पर चर्चा की जाती है और  जहां पर जरूरी हों वहां उपाय किए जाते हैं यदि कोई सदस्य कोविड पाजिटिव आता है तो उन्हें 14 दिनों का विशेष वेतन अवकाश दिया जाता है और चिकित्सा सहायता की पेशकश की जाती है।होम केयर, आईसीयू व टेली-कंस्टलेशन के लिए कंपनी ने मल्टी स्पेशलिटी अस्पतालों से भी किया करार किया है। "मैं हूं ना" के नाम से वालंटियर कर्मचारियों के एक ग्रुप को तैयार किया गया है जो कि  कोविड पॉजिटिव कर्मचारियों के लिए भोजन और भोजन वितरण की व्यवस्था करता है। कोविड पॉजिटिव कर्मचारियों और उनके परिवार के सदस्यों के साथ टास्क फोर्स लगातार व्यक्तिगत संपर्क बनाए रखता है। एक हेल्पलाइन भी स्थापित की गई है जो कि  कर्मचारियों के किसी भी आपातकालीन अनुरोध को सुनती है। स्वेच्छा से और अथक परिश्रम करने वाले सदस्यों का मनोबल बनाए रखने के लिए कंपनी की तरफ से उन्हें  पुरस्कार दिए जाते हैं। कोविड के प्रसार को रोकने के लिए कंपनी द्वारा लगातार जागरूकता सत्रों का आयोजन किया जाता है। विशेषज्ञों द्वारा  पोषण व शारीरिक व मानसिक स्वास्थ्य पर विशेष सत्रों का आयोजन किया जा रहा है ताकि इस कठिन समय में उनके मनोबल को ऊंचा रखा जा सके। 

 

Tags: Tej Partap Singh Phoolka , Barnala , Trident Ltd , Rajinder Gupta , Trident Limited , Coronavirus , COVID 19 , Novel Coronavirus , Fight Against Corona , Oxygen , #OxygenCylinders , #oxygen , Oxygen Cylinders , SARS-CoV-2 , Oxygen Plants , Oxygen Concentrator , Oxygen supply , Liquid Medical Oxygen , Oximeter

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD