Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

पंजाब सरकार द्वारा घर-घर रोजगार योजना के अंतर्गत स्वास्थ्य विभाग में 11,200 मैडीकल और पैरा मैडीकल स्टाफ की भर्ती की गई : बलबीर सिंह सिद्धू

आज स्वास्थ्य विभाग में 16 माहिर डाक्टरों की की गई नियुक्ति

Balbir Singh Sidhu, Health and Family Welfare Minister, Punjab, Punjab Pradesh Congress Committee, Congress, Chandigarh, S.A.S.Nagar, Mohali, S.A.S. Nagar Mohali, Punjab Congress, Punjab Government, Government of Punjab, Sahibzada Ajit Singh Nagar
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 07 Jun 2021

Last updated on: Jun 07, 2021, 00:00 IST

पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री बलबीर सिंह सिद्धू ने पंजाब के स्वास्थ्य बुनियादी ढांचे को और मजबूत करते हुये आज 16 मैडीकल अफसरों (माहिर) को नियुक्ति पत्र सौंपे।इस मौके पर स. सिद्धू ने और जानकारी देते हुये बताया कि ‘घर-घर रोजगार योजना’ के अंतर्गत पंजाब के नौजवानों को नौकरियों के मौके प्रदान करने के लिए सभी यत्न किये जा रहे हैं जिसके अंतर्गत स्वास्थ्य विभाग, पंजाब ने साल 2017 से 2021 में 11200 से अधिक पदों के लिए भर्ती की है, डायरैक्टर हैल्थ सर्विसिज ने 1041 मैडीकल अफसर (जनरल), 601 मैडीकल अफसर (स्पैशलिस्ट), 34 मैडीकल अफसर (डैंटल), 324 मैडीकल लैबारटरी टैक्नीशियन, 1336 मल्टीपर्पज़ हैल्थ वर्कर, 418 फार्मासिस्ट, 1313 स्टाफ नर्सें, 161 रेडीओग्राफर, 08 ईसीजी टैक्नीशियन, 55 आप्रेशन थियेटर सहायक और 60 स्टेनो टाईपिस्ट आदि की भर्ती की। उन्होंने कहा कि डीएचएस में जल्द ही और भर्ती की जायेगी जबकि सरकार में माहिरों की कमी को दूर करने के लिए 242 माहिर डाक्टरों की इंटरव्यू प्रगति अधीन है।उन्होंने बताया कि यह सभी नियुक्तियाँ स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की तरफ से योग्यता के आधार पर पारदर्शी ढंग से की जा रही हैं।नेशनल हैल्थ मिशन में हुई भर्ती के बारे जानकारी देते हुये उन्होंने बताया कि 4 सालों के के दौरान 5212 मैडीकल और पैरा मैडीकल भर्ती किये गए। हालाँकि लगभग 1200 और पदों को भरने की प्रक्रिया चल रही है, जिसमें से विभाग ने 287 और स्पैशलिस्ट डाक्टरों को भर्ती सम्बन्धी वाॅक-इन इंटरव्यू के लिए भी विज्ञापन जारी किया गया है।इस भर्ती मुहिम के बारे और ज्यादा जानकारी देते हुये स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि पंजाब के स्वास्थ्य बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए राज्य सरकार ने भर्ती मुहिम प्रक्रिया को और तेज किया है।स. सिद्धू ने स्वास्थ्य विभाग में नव-नियुक्तों को बधाई दी और उनको राज्य की विभिन्न स्वास्थ्य संस्थाओं में ईमानदारी और तन-मन से अपनी जिम्मेदारियां निभाने के लिए उत्साहित किया। उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी के दौरान स्वास्थ्य विभाग का अमला तन-मन के साथ अपनी जिम्मेदारी निभा रहा है और बढ़िया कारगुजारी करने वाले कर्मचारियों को सम्मानित भी किया गया है।स्वास्थ्य मंत्री ने नये नियुक्त डाक्टरों को इस महामारी के युग में पूरी तन-मन से काम करने के लिए प्रेरित किया और कहा कि उनके पास पंजाब की सार्वजनिक स्वास्थ्य संस्थाओं में अपने फर्जों को कुशलता से निभाने और इस महामारी को खत्म करने में योगदान डाल कर देश की सेवा करने का मौका है।

 

Tags: Balbir Singh Sidhu , Health and Family Welfare Minister , Punjab , Punjab Pradesh Congress Committee , Congress , Chandigarh , S.A.S.Nagar , Mohali , S.A.S. Nagar Mohali , Punjab Congress , Punjab Government , Government of Punjab , Sahibzada Ajit Singh Nagar

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD