Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

घर-घर जाकर डेंगी के लारवे की जांच करेंगे डेंगी सर्विलेंस टीमों के वालंटियर: अपनीत रियात

डिप्टी कमिश्नर ने जिला रोजगार ब्यूरो में 60 वालंटियरों की टीम को हरी झंडी दिखा सर्वे के लिए किया रवाना

DC Hoshiarpur, Deputy Commissioner Hoshiarpur, Apneet Riyait, Hoshiarpur, Dengue Surveillance Teams, Dengue, Dr Ranjeet Singh
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

होशियारपुर , 03 Jun 2021

Last updated on: Jun 03, 2021, 00:00 IST

डिप्टी कमिश्नर अपनीत रियात ने कहा कि कोविड महांमारी के इस नाजुक दौर में जनता को कोविड के साथ-साथ डेंगी से सुरक्षित रखने के लिए जिला प्रशासन की ओर से विशेष जागरुकता गतिविधि शुरु की गई है। उन्होंने कहा कि जहां स्वास्थ्य विभाग की ओर से कोरोना संबंधी विशेष ड्यूटी निभाई जा रह ी है, वहीं जिला रोजगार ब्यूरो व स्वास्थ्य विभाग की ओर से संयुक्त तौर पर 60 वालंटियरों की डेंगी सर्विलेंस टीम बनाई गई हैं, जो कि घर-घर जाकर डेंगी के लारवे की चैकिंग यकीनी बनाएंगी। वे आज जिला रोजगार ब्यूरो होशियारपुर में डेंगू सर्विलेंस टीम को हरी झंडी देकर रवाना करने के दौरान संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उनके साथ सिविल सर्जन डा. रणजीत सिंह, जिला रोजगार अधिकारी गुरमेल सिंह, डा. सैलेश, प्लेसमेंट अधिकारी मंगेश सूद, कैरियर काउंसलर आदित्य राणा व अन्य अधिकारी भी मौजूद थे।डिप्टी कमिश्नर ने कहा कि इन वालंटियरों की ओर से दसूहा शहर व होशियारपुर शहर में सर्वे कर डेंगी की जांच की जाएगी, जिनमें से 10 वालंटियर दसूहा शहर में व 50 वालंटियर होशियारपुर शहर में सर्वे करेंगे। उन्होंने कहा कि होशियारपुर शहर में वालंटियर डेंगी सर्वे के साथ-साथ जिला प्रशासन की ओर से शुरु किए गए मिस्टर क्लीन प्रोजैक्ट संबंधी भी चाहवान लोगों की रजिस्ट्रेशन करेंगे, जिसके अंतर्गत होशियारपुर शहर के लोगों के घरों में ही प्रोफेशनल तरीके से उनको कार वाशिंग की सुविधा दी जाएगी। उन्होंने वालंटियरों को हिदायत देते हुए कहा कि वे तनदेही से अपनी ड्यूटी निभाएं और ज्यादा से ज्यादा लोगों को डेंगी से बचाव संबंधी जागरुक करें। उन्होंने सभी वालंटियरों को उनकी ड्यूटी जैकेट, आई.कार्ड व किट बैग सौंपते हुए कहा कि वे सर्वे के दौरान कोविड -19 प्रोटोकाल का पालन करते हुए मास्क पहने व सैनेटाइजर या साबुन से समय-समय पर हाथ जरुर साफ करते रहें। 

उन्होंने कहा कि पिछले वर्ष से ही होशियारपुर में इस तरह की सर्विलेंस टीम बनाकर जागरुकता फैलाने का काम किया गया था, जिसके परिणामस्वरुप जिले में पिछले वर्षों के मुकाबले काफी कम मामले आए थे, इसी कड़ी में इस वर्ष भी वालंटियरों के माध्यम से यह जागरुकता फैलाई जा रही हैं।डिप्टी कमिश्नर ने हिदायत करते हुए बारिश के सीजन के दौरान डेंगी सर्विलेंस टीमों की ओर से लारवे की जांच करने के लिए घरों का सर्वे किया जाएगा, इस लिए लोग डेंगी से संबंधित ड्यूटी कर रहे स्टाफ के साथ सहयोग करें। उन्होंने कहा कि सहयोग न करने पर  कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। उन्होंने कहा कि इस मुश्किल घड़ी में सबके सहयोग की जरुरत है, ताकि हम सभी स्वस्थ रह सके। उन्होंने कहा कि यह वालंटियर लोगों की सुरक्षा के लिए ही सर्वे कर रहे हैं, इस लिए किसी भी तरह का दुव्र्यवहार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने बताया कि पिछले वर्ष डेंगी सर्विलेंस टीम की ओर से होशियारपुर शहर में 38362 घरों का सर्वे कर 198646 जनसंख्या को कवर किया गया था, जिसके अंतर्गत करीब 6 बार शहर के घरों का सर्वे करते हुए 237400 घरों की चैकिंग की गई। उन्होंने कहा कि इनमें से 12153 घरों से लारवा पाया गया, जिसे नष्ट किया गया। इसके अलावा कुल 1262071 कंटेनर चैक किए गए व 13092 कंटेनरों में लारवा पाया गया, जिसे टीमों की ओर से नष्ट करवाया गया।अपनीत रियात ने बताया कि डेंगू सर्विलेंस टीम के वालंटियरों का चयन जिला रोजगार ब्यूरो की ओर से किया गया है, उन्होंने कहा कि  ब्यूरो की ओर से उन जरुरतमंद व दिव्यांग नौजवानों को इस कार्य के लिए रखा गया है, जिन्होंने रोजगार के लिए अप्लाई किया था। उन्होंने कहा कि इन वालंटियरों को  स्वास्थ्य विभाग की ओर से बाकायदा ट्रेनिंग दी गई है। उन्होंने जिला वासियों को अपील करते हुए कहा कि डेंगी का लारवा खड़े पानी में फैलता है, इस लिए घरों व आस-पास ज्यादा देर पानी खड़ा न होने दिया जाए। उन्होंने कहा कि होशियारपुर में डेंगी जांच टीम की ओर से घरों के सर्वे के दौरान जहां डेंगी का लारवा सामने आने पर तुरंत इसको नष्ट किया जाएगा वहीं जरुरत पडऩे पर चालान भी किए जाएंगे।

 

Tags: DC Hoshiarpur , Deputy Commissioner Hoshiarpur , Apneet Riyait , Hoshiarpur , Dengue Surveillance Teams , Dengue , Dr Ranjeet Singh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD