Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

जिला प्रशासन को दिए एक हजार आक्सीमीटर, पांच हजार थर्मामीटर

सांसद किशन कपूर ने ओरीफलेम इंडिया का जताया आभार

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

धर्मशाला , 30 May 2021

Last updated on: May 30, 2021, 00:00 IST

कोविड से निपटने के लिए सामाजिक संस्थाएं सरकार को अपना रचनात्मक सहयोग सुनिश्चित कर रही हैं। इसी कड़ी में रविवार को कांगड़ा चंबा संसदीय क्षेत्र के सांसद किशन कपूर ने जिला प्रशासन को ओरीफ्लेम इंडिया लिमिटेड की ओर से एक हजार आक्सीमीटर, पांच हजार डिजीटल थर्मामीटर तथा 200 फ्लो मीटर कोविड संक्रमित रोगियों को भेंट किए।इस अवसर पर सांसद किशन कपूर ने ओरीफ्लेम इंडिया लिमिटेड के संचालक विवेक कटोच का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि कोरोना महामारी के इस दौर में कोविड संक्रमितों के लिए पुण्य का कार्य किया है। ऐसे कार्यों से समाज के अन्य लोगों को भी समाज सेवा की प्रेरणा मिलती है। सांसद किशन कपूर ने कहा कि कोविड की इस महामारी से निपटने के लिए केंद्र तथा राज्य सरकारें अपने अपने स्तर पर सार्थक कदम उठा रही हैं वहीं समाजसेवी संस्थाओं से मिल रहा सहयोग भी अनुकरणीय है।सांसद किशन कपूर ने कहा कि कांगड़ा जिला में इससे पहले मेहर चंद महाजन ट्रस्ट की ओर से 100 आक्सीजन के सिलेंडर जिला प्रशासन को दिए हैं वहीं उन्होंने पूर्व मंत्री चंद्रेश द्वारा भी जिला प्रशासन कोविड से निपटने के लिए आवश्यक दवाइयां प्रदान करने पर आभार व्यक्त किया गया। इस अवसर पर कोविड सेवियर संस्था का भी आभार व्यक्त करते हुए सांसद किशन कपूर ने कहा कि इस संस्था ने पिछले एक वर्ष से कोविड से निपटने के लिए समाज को जागरूक किया तथा भोजन से लेकर चिकित्सा के उपकरण उपलब्ध करवाकर कोरोना संक्रमितों का हौंसला बढ़ाया है।उन्होंने कहा कि सामाजिक संस्थाओं के साथ साथ धार्मिक संस्थाएं भी अपने अपने स्तर पर कोरोना संक्रमण से निपटने के लिए सहयोग सुनिश्चित कर रही हैं। उन्होंने कहा कि राधा स्वामी सत्संग द्वारा परौर में कोविड मेकशिफ्ट हास्पीटल के लिए जगह उपलब्ध करवाने के साथ साथ रोगियों के लिए बेहतर भोजन की व्यवस्था भी की गई है। सांसद किशन कपूर ने कहा कि सभी के रचनात्मक सहयोग के चलते ही कोरोना वायरस के खिलाफ जंग में जीत हासिल होगी।

 

 

Tags: Kishan Kapoor , Himachal Pradesh , Dharanshala , Coronavirus , COVID 19 , Fight Against Corona , Oxygen , Oxygen Cylinders , SARS-CoV-2 , Oxygen Concentrator , Oxygen supply , Liquid Medical Oxygen

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD