Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें देश की कुल ग्रीन एनर्जी का पांचवां हिस्सा गुजरात से आता है : नरेंद्र मोदी हरपाल सिंह चीमा द्वारा पी.एस.टी.सी. की समीक्षा बैठक मल्लिकार्जुन खड़गे ने राज्यसभा नामांकन दाखिल किया, राहुल गांधी और डीके शिवकुमार रहे मौजूद भगवंत मान सरकार द्वारा सख्त समय-सीमा और जवाबदेही के साथ 'रंगला पंजाब विकास स्कीम' में तेजी : हरपाल सिंह चीमा खराब रौशनी की स्थिति में लाल की जगह गुलाबी गेंद के प्रयोग की मंजूरी आईसीसी का सकारात्मक कदम : गौतम गंभीर लोक मिलनी के दौरान जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने मौके पर ही लोगों की समस्याओं का समाधान करवाया कोई टोंटी चोरी कर रहा, कोई पानी बहा रहा, ऐसे लोगों को टोकें : सीएम योगी आदित्यनाथ पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जीवनशैली का हिस्साः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू अमित शाह ने त्रिपुरा बॉर्डर का दौरा किया, स्मार्ट बॉर्डर विजन का अनावरण किया विश्व पर्यावरण दिवस : सीएम रेखा गुप्ता ने कहा, '18 नमो ऑक्सीजन पार्कों के लिए पौधरोपण अभियान शुरू' हमारी जीवन शैली बिना प्रकृति के अधूरी : सीएम मोहन यादव भोजन-सुरक्षित भविष्य का निर्माण : नीति और भोजन का सुमेल विश्व पर्यावरण दिवस पर राहुल गांधी ने उठाए ग्रेट निकोबार परियोजना पर सवाल, बोले- विकास जरूरी, लेकिन प्रकृति की कीमत पर नहीं 54 एलपीयू स्टूडेंट्स ने भारती एयरटेल स्कॉलरशिप में ₹5 करोड़+ हासिल किए साथ ही वर्ल्ड एनवायरनमेंट डे पर 180 पौधे लगाने की मुहिम चलाई राज्य सरकार और यूएनडीपी के मध्य परिपत्र अर्थव्यवस्था एवं सतत विकास को बढ़ावा देने के लिए समझौता ज्ञापन हस्ताक्षरित सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने चिनार वृक्षारोपण अभियान के प्रथम चरण का शुभारंभ किया भारत की विकास रफ्तार तेज, यात्री वाहन बिक्री में जोरदार उछाल : पीयूष गोयल सीमा पार संचालित हथियार, नशा और हवाला नेटवर्क का भंडाफोड़ कविन्द्र गुप्ता ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मिनी मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया विश्व पर्यावरण दिवस पर गुलाब चंद कटारिया ने किया वृक्षारोपण आरबीयू ने ‘एक पेड़ माँ के नाम’ वृक्षारोपण अभियान के साथ विश्व पर्यावरण दिवस मनाया

 

मासिक धर्म की स्वच्छता आवश्यक, समाज को कर रहे जागरूक - डॉ. ऋचा वर्मा

विश्व मासिक धर्म स्वच्छता दिवस पर झुग्गी झोपड़ियों की महिलाओं को बांटे सेनेटरी पैड

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

कुल्लू , 28 May 2021

Last updated on: May 28, 2021, 00:00 IST

मासिक धर्म पर किशोरियों और महिलाओं को स्वच्छता का ध्यान रखना अति आवश्यक है। इस पर समाज के सभी लोगों का जागरूक होना अति आवश्यक है। विश्व मासिक धर्म स्वच्छता दिवस पर ये बात उपायुक्त कुल्लू डॉ. ऋचा वर्मा ने कही। उपायुक्त ने इस दिवस के मौके पर जिला रेडक्रॉस सोसायटी के माध्यम से कुल्लू में सेनेटरी पैड झुग्गी झोपड़ियों में रहने वाली महिलाओं सेनेटरी को पैड भी वितरित किए।उन्होंने कहा कि मासिक धर्म किशोरियों और महिलाओं में होने वाली प्राकृतिक प्रक्रिया है। इस दौरान स्वच्छता का ध्यान अनिवार्य होता है लेकिन जागरूकता की कमी के कारण महिलाएं इस ओर ध्यान नहीं देतीं। इसी दिशा में प्रशासन की तरफ से संवेदना कार्यक्रम चलाया गया है।उपायुक्त ने इस अवसर पर कहा कि मासिक धर्म की स्वच्छता का सीधा संबंध किशोरियों और महिलाओं के स्वास्थ्य से सीधे तौर पर जुड़ा हुआ है। यदि महिला या परिवार के लोग इस संबंध में जागरूक नहीं होते हैं तो महिलाओं को गंभीर बीमारियों से जूझना पड़ सकता है। मूत्र मार्ग में संक्रमण, सर्वाइकल कैंसर और बांझपन जैसी दिक्कतें पेश आ सकती हैं।डॉ. ऋचा वर्मा ने कहा कि संवेदना कार्यक्रम के तहत अभी तक जिला कुल्लू के विभिन्न क्षेत्रों में जागरूकता कार्यक्रम किए गए हैं। इस कार्यक्रम के परिणामस्वरूप महिलाओं और किशोरियों ने मासिक धर्म स्वच्छता के महत्व को जाना है। स्वास्थ्य विभाग की टीमों के साथ कई ग्रामीण महिलाओं को जागरूक किया गया है। महिलाओं में मासिक धर्म के समय सेनेटरी पैड प्रयोग करने का रुझान बढ़ा है। उनका कहना है कि मासिक धर्म स्वच्छता के लिए प्रशासन संवेदना कार्यक्रम के तहत आगामी समय में समाज को जागरूक करने का भरसक प्रयास करेगा। 

 

Tags: DC Kullu , Dr. Richa Verma , Himachal Pradesh , Himachal , International Menstrual Hygiene Day , UDAAN Scheme , Sanitary Pads , UDAAN , Menstrual Hygiene Day , World Menstrual Hygiene Day , Sanitary Napkins

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD