Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

डा. राज कुमार चब्बेवाल की ओर से ग्रामीण क्षेत्रों में सैनेटाइजर स्प्रे की शुरुआत

अलग-अलग संस्थाओं व प्रवासी भारतीयों के सहयोग से अधिक से अधिक गांवों को किया जाएगा सैनेटाइज्ड

 Dr. Raj Kumar Chabbewal, Congres, Punjab Congress, Hoshiarpur
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

होशियारपुर , 26 May 2021

Last updated on: May 26, 2021, 00:00 IST

विधायक चब्बेवाल डा. राज कुमार ने आज अलग -अलग गांवों के लिए सैनेटाइजर स्प्रे की शुरुआत करवाते हुए कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में बढ़ रहे कोविड केसों के मामलों के मद्देनजर स्वास्थ्य निर्देशों का पालन के साथ-साथ सफाई का भी विशेष ध्यान रखा जाना चाहिए ताकि कोविड की चपेट में आने से बचा जा सके।स्थानीय चब्बेवाल क्षेत्र में बाजार, पुलिस स्टेशन चब्बेवाल व इसके आस-पास के क्षेत्र, एच.जी.एच.आर कालेज हरीयांवेला, बाजार बसी कलां रोड आदि क्षेत्रों में स्प्रे के लिए सैनेटाइजर वाला ट्रैक्टर टैंकर रवाना करते हुए डा. राज कुमार ने कहा कि पंजाब सरकार की ओर से मिशन फतेह-2 के अंतर्गत हर गांव में जरुरी सुविधाएं मुहैया करवाई जा रही हैं ताकि वायरस को और फैलने से रोका जा सके। उन्होंने बताया कि अलग-अलग संस्थाओं व प्रवासी भारतीयों के सहयोग से गांवों में सैनेटाइजर स्प्रे आने वाले दिनों भी जारी रहेगी ताकि वायरस का मुकम्मल खात्मा हो सके।मुख्य मंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह की ओर से गांवों में शुरु करवाए  टीकाकरण व सैंपलिंग की बात करते हुए डा. राज कुमार ने कहा कि गांवों की पंचायतों की ओर से टीकाकरण के लिए उत्साह दिखाया जा रहा है जो कि मिशन फतेह-2 की दिनो दिन मजबूती का सबूत है। उन्होंने कहा कि गांवों के लोगों के सहयोग से निसंदेह वायरस के और फैलाव को रोका जा सकेगा।इस मौके पर पंजाब जल स्त्रोत व विकास निगम लिमिटेड के डायरेक्टर डा. शिव रंजन सिंह, एन.आर.आई कमिशन के सदस्य दलजीत सिंह सहोता, जौहल फार्म से पिंदू जौहल, अशोक सिंह, रणबीर सिंह, परमजीत सिंह, जसबीर सिंह, पवन कुमार आदि भी मौजूद थे।

 

Tags: Dr. Raj Kumar Chabbewal , Congres , Punjab Congress , Hoshiarpur

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD