Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने कोरोना संक्रमण के प्रसार को रोकने के लिए अधिकारियों को समयबद्ध उपाय करने के निर्देश दिए

 Jai Ram Thakur, Himachal Pradesh, ASHA workers, PPE kits, Amitabh Awasthi, Makeshift Hospitals, Trilok Jamwal, Abid Hussian Sadiq, Dr. Nipun Jindal, Arindam Chaudhary, Coronavirus, COVID 19, Fight Against Corona, Covaxin, Covishield, Oxygen, Oxygen Cylinders, SARS-CoV-2, Sputnik V, Pfizer, Covifor, Oxygen supply, Liquid Medical Oxygen
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

शिमला , 25 May 2021

Last updated on: May 25, 2021, 00:00 IST

मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने राज्य में कोविड-19 की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए अधिकारियों को स्थिति को नियंत्रित करने के लिए समय पर उचित उपाय करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कोरोना कफ्र्यू के ठोस परिणाम सामने आ रहे हैं। कोरोना मामलों में कमी आ रही है, लेकिन कोरोना के कारण मृत्यु अभी भी चिंता का विषय है। उन्होंने कहा कि कोरोना संक्रमण से होने वाली मृत्यु को कम करने के लिए प्रभावी रणनीति बनाई जानी चाहिए।मुख्यमंत्री ने कहा कि आशा कार्यकर्ताओं को पर्याप्त संख्या में मास्क, सेनिटाइजर और दस्तानें उपलब्ध कराए जाएं, ताकि वे अपने कर्तव्यों का पालन बेहतर तरीके से और निडर होकर कर सकें। उन्होंने कहा कि बाॅडी बैग और वेस्ट बैग के अलावा प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र के स्तर पर पर्याप्त संख्या में पीपीई किट उपलब्ध करवाई जानी चाहिए ताकि प्रोटोकाॅल के अनुसार कोविड-19 मृतक का अंतिम संस्कार किया जा सके।जय राम ठाकुर ने कहा कि गंभीर मरीजों को होम आइसोलेशन से अस्पताल में स्थानान्तरित करने पर विशेष बल दिया जाना चाहिए ताकि समय पर उनका ईलाज हो सके। उन्होंने कहा कि प्रदेश में विभिन्न अस्पतालों में भर्ती होने के 24 घंटे के भीतर करीब 38 प्रतिशत मृत्यु हुई हैं। इसी प्रकार होम आइसोलेशन में 7.7 प्रतिशत मृत्यु हुई हैं और 4.1 प्रतिशत मरीजों को अस्पताल में मृत लाया गया है। उन्होंने कहा कि आशा कार्यकर्ताओं और अन्य स्वास्थ्य कर्मियों को मरीजों की स्थिति पर लगातार निगरानी रखनी चाहिए ताकि मरीजों की स्थिति खराब होने पर उन्हें अस्पताल में स्थानान्तरित किया जा सके।मुख्यमंत्री ने दवाओं, आक्सीजन कन्संट्रेटर, आॅक्सीजन सिलेंडर और अन्य जीवन रक्षक दवाओं की आपूर्ति श्रृंखला को सुदृढ़ करने की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने भी प्रदेश का आॅक्सीजन कोटा बढ़ाकर 40 मीट्रिक टन कर दिया है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने आॅक्सीजन की भंडारण क्षमता में 25 मीट्रिक टन की वृद्धि की है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में 2500 डी टाइप के सिलेंडर थे, जिन्हें अब बढ़ाकर 6500 कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि राज्य में ब्लैक फंगस के पांच मामले सामने आए हैं, जिनमें से चार का आपरेशन किया जा चुका है।

जय राम ठाकुर ने कहा कि प्रदेश में टीकाकरण की प्रक्रिया सुचारू रूप से चल रही है। उन्होंने कहा कि अब तक प्रदेश की जनता को लगभग 22.88 लाख वैक्सीन की खुराकें लगाई जा चुकी है। उन्होंने कहा कि यद्यपि भारत सरकार ने 18-44 वर्ष आयु वर्ग के टीकाकरण के लिए आन-साइट पंजीकरण और अप्वाइंटमेंट की सिफारिश की है, लेकिन भारत सरकार ने स्थानीय आधार पर आॅन-साइट पंजीकरण करने का निर्णय राज्य सरकार पर छोड़ दिया है। उन्होंने टीकाकरण स्थलों पर भीड़ और असुविधा से बचने के लिए युवाओं से आग्रह किया कि वे कोविन ऐप पर अपना पंजीकरण करवाएं।मुख्यमंत्री ने कहा कि किसी भी प्रकार के आईएलआई लक्षण वाले कोविड-19 मरीजों की पहचान करने के अभियान की सफलता सुनिश्चित करने के लिए प्रभावी तंत्र भी विकसित किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि इससे न केवल कोविड रोगियों का समय पर पता लगाने में मदद मिलेगी बल्कि इस संक्रमण को फैलने से भी रोका जा सकेगा। उन्होंने कहा कि इस अभियान को सफल बनाने में विधायकों एवं अन्य निर्वाचित पंचायती राज संस्थाओं तथा शहरी स्थानीय निकायों के प्रतिनिधि भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं।मुख्यमंत्री ने कोविड मरीजों के लिए समय पर होम आइसोलेशन किट वितरित करने पर बल दिया। उन्होंने कहा कि होम आइसोलेशन किट के उचित वितरण के लिए उपायुक्त और मुख्य चिकित्सा अधिकारी अपने-अपने जिलों के विधायकों के साथ उचित समन्वय बनाए रखें।मुख्यमंत्री ने कहा कि यदि कोरोना वायरस की तीसरी लहर आती है तो उससे निपटने के दृष्टिगत सक्रिय दृष्टिकोण से समयबद्ध तैयारियां सुनिश्चित की जानी चाहिए, ताकि राज्य किसी भी परिस्थिति का सामना करने के लिए पूरी तरह से तैयार हो। उन्होंने कहा कि निर्माणाधीन मेकशिफ्ट अस्पतालों का कार्य समयबद्ध पूर्ण किया जाना चाहिए और उनमें आवश्यक चिकित्सा उपकरण स्थापित किए जाने चाहिए।सचिव स्वास्थ्य अमिताभ अवस्थी ने इस अवसर पर मुख्यमंत्री का स्वागत करते हुए उन्हें विभाग द्वारा कोरोना वायरस के प्रसार को रोकने के लिए उठाए जा रहे कदमों की जानकारी दी।मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार त्रिलोक जमवाल, मुख्य सचिव अनिल खाची, अतिरिक्त मुख्य सचिव जे.सी. शर्मा, निदेशक शहरी विकास आबिद हुसैन सादिक, मिशन निदेशक एन.एच.एम डाॅ. निपुण जिन्दल, विशेष सचिव अरिंदम चैधरी, निदेशक स्वास्थ्य डा. बी.बी. कटोच, प्रधानाचार्य आईजीएमसी डा. रजनीश पठानिया और अन्य अधिकारियों ने बैठक में भाग लिया।

 

Tags: Jai Ram Thakur , Himachal Pradesh , ASHA workers , PPE kits , Amitabh Awasthi , Makeshift Hospitals , Trilok Jamwal , Abid Hussian Sadiq , Dr. Nipun Jindal , Arindam Chaudhary , Coronavirus , COVID 19 , Fight Against Corona , Covaxin , Covishield , Oxygen , Oxygen Cylinders , SARS-CoV-2 , Sputnik V , Pfizer , Covifor , Oxygen supply , Liquid Medical Oxygen

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD