Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें उद्योग-केंद्रित पत्रकारिता शिक्षा को मिलेगा नया आयाम : आरबीयू ने प्रतिष्ठित समाचार पत्र ट्रस्ट के साथ किया एमओयू सड़क सुरक्षा को मजबूत बनाने और ई-चालान शिकायत प्रणाली को पारदर्शी बनाने के लिए परिवहन विभाग के बड़े कदम: हरपाल सिंह चीमा ब्रह्मज्ञान को व्यवहार में उतारकर ही जीवन को सार्थक बनाये सी जी सी यूनिवर्सिटी मोहाली में नए अकादमिक सत्र का शुभारंभ मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों की मदद के लिए केजरीवाल ने दिनभर अस्पताल, थाने से लेकर जंतर-मंतर तक की भागदौड़ पंजाब कैबिनेट ने पंजाब विधानसभा का 13वां सत्र 3 से 10 अगस्त तक बुलाने को दी मंजूरी मोगा ग्रेनेड हमले में शामिल 3 मुख्य आरोपियों सहित 17 व्यक्ति गिरफ्तार पंजाब द्वारा आगामी खरीद के लिए भंडारण हेतु स्थान बनाने हेतु मासिक 12 लाख मीट्रिक टन अनाज की लिफ्टिंग पर जोर मुख्य सचिव ने चंडीगढ़ में लैंडस्टैक एवं नक्शा परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने दो आंगनवाड़ी वर्करों को नियुक्ति पत्र सौंपे विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने हमायूंपुर, तसिंबली, बसौली और कसौली में की जनसभाएं एवं लोक मिलनियां प्रदेश में 1 करोड़ 40 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य किया गया निर्धारित-नायब सिंह सैनी हरियाणा के राज्यपाल ने स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर की समीक्षा की मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों के साथ खड़ी है आम आदमी पार्टी - अरविंद केजरीवाल पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना

 

माधुरी दीक्षित: यश चोपड़ा बहुत प्रगतिशील निर्देशक थे

Bollywood, Entertainment, Mumbai, Actress, Cinema, Hindi Films, Movie, Mumbai News, Heroine, Madhuri Dixit
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 25 May 2021

Last updated on: May 25, 2021, 00:00 IST

बॉलीवुड की डांसिंग डिवा माधुरी दीक्षित नेने मानती हैं कि दिवंगत फिल्म निर्माता यश चोपड़ा बहुत ही प्रगतिशील फिल्म निर्माता थे और उन्होंने हमेशा समय के साथ अच्छा तालमेल बिठाया। माधुरी ने हाल ही में अपने प्रशंसकों के साथ बातचीत करते हुए अपनी राय व्यक्त की, जहां उनके फैन क्लब ने हैशटैग मैडजनेस अवार्ड बनाया। ये माचिस की डिब्बियों का उपयोग करके बनाए गए पुरस्कार हैं और स्मृति चिन्ह के रूप में प्रस्तुत किए जाते हैं। प्रशंसकों के वोटों के आधार पर पुरस्कारों की श्रेणियां तय की गईं हैं। बातचीत के दौरान, चोपड़ा की 'दिल तो पागल है' को सर्वश्रेष्ठ फिल्म, सर्वश्रेष्ठ संगीत और सर्वश्रेष्ठ निर्देशक का पुरस्कार घोषित किया गया। माधुरी ने कहा "यशजी एक बहुत ही प्रगतिशील निर्देशक थे और उन्होंने हमेशा समय के साथ तालमेल बिठाया। उनकी 'दीवार', 'दाग', 'काला पत्थर' जैसी कई फिल्में बहुत प्रगतिशील हैं।" उन्होंने आगे कहा "जब मुझे उनके साथ काम करने का मौका मिला, तो मैंने स्क्रिप्ट सुनी और उनसे प्यार हो गया। फिल्म प्यार के बारे में थी और एक लड़की कैसे मानती है कि वह अपनी आत्मा से मिलेगी, जो मैं सोचती हूं मेरे साथ भी ऐसा ही हुआ था जब मैं श्रीराम नेने से मिली थी।" माधुरी ने कहा कि एक निर्माता और निर्देशक के रूप में यश चोपड़ा 'बहुत ही पेशेवर' थे। उन्होंने कहा "मुझे उनके बारे में जो सबसे ज्यादा पसंद आया कि वह कलाकारों को अपना काम करने के लिए स्वतंत्र छोड़ते थे।"

 

Tags: Bollywood , Entertainment , Mumbai , Actress , Cinema , Hindi Films , Movie , Mumbai News , Heroine , Madhuri Dixit

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD