Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने जोगिन्द्रा बैंक की मोबाइल बैंकिंग एप्लीकेशन ‘जे-मुद्रा’ का शुभारम्भ किया

Jai Ram Thakur, Himachal Pradesh, Himachal, Bharatiya Janata Party, BJP, BJP Himachal, Shimla, Chief Minister of Himachal Pradesh, BJP Himachal Pradesh, J-Mudra Mobile  Banking Application, Dr Rajiv Saizal, The Jogindra Central Cooperative Bank Ltd., Rajesh Sharma, Dr. Rajesh Kashyap, Jogindra Central Cooperative Bank
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

शिमला , 21 May 2021

Last updated on: May 21, 2021, 00:00 IST

मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज यहां जोगिन्द्रा केन्द्रीय सहकारी बैंक लिमिटेड के मोबाइल बैंकिंग एप्लीकेशन ‘जे-मुद्रा’ का शुभारम्भ करते हुए कहा कि जोगिन्द्रा केन्द्रीय सहकारी बैंक ने वित्त वर्ष 2020-21 के दौरान 1700 करोड़ रुपये से अधिक का कारोबार किया। उन्होंने कहा कि बैंक के पास 1478.61 करोड़ रुपये की कार्यपंजी है तथा बैंक द्वारा ग्रामीण क्षेत्र के 217600 से भी अधिक लोगों को बैंकिंग सेवाएं प्रदान की जा रही है।जय राम ठाकुर ने कहा कि इस बैंक में 31 मार्च, 2021 तक 1195.72 करोड़ रुपये की पंजी जमा है, 525.35 करोड़ रुपये के ऋण दिए गए हैं तथा 46.37 करोड़ रुपये के कुल एनपीए हैं जो कुल ऋण का 8.82 प्रतिशत है। उन्होंने कहा कि बैंक ने वर्ष 2020-21 के दौरान 30.74 करोड़ रुपये की कुल आय की है जिसमें 8.94 करोड़ रुपये का कुल लाभ शामिल है।मुख्यमंत्री ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र के उपभोक्ताओं को बेहतरीन बैंकिंग सेवाएं प्रदान करने तथा ‘डिजिटल इंडिया’ को बढ़ावा देने के दृष्टिगत जोगिन्द्रा केन्द्रीय सहकारी बैंक ने मोबाइल बैंकिंग एप्लीकेशन ‘जे-मुद्रा’ आरम्भ की है तथा बैंक द्वारा वर्ष 2013 से उपभोक्ताओं को एटीएम सुविधा प्रदान की जा रही है। उन्होंने कहा कि बैंक द्वारा अपने उपभोक्ताओं को ईएमवी आधारित रूपे डेबिट कार्ड तथा ईएमवी आधारित केसीसी डेबिट कार्ड प्रदान किए जा रहे हैं।जय राम ठाकुर ने कहा कि वर्तमान में जोगिन्द्रा केन्द्रीय सहकारी बैंक की 30 शाखाएं हैं तथा एक एक्सटेंशन काउंटर ज़िला सोलन में है। 

उन्होंने कहा कि बैंक के 495 हिस्सेदार सदस्य हैं, जिनमें 163 कृषि सहकारी सभाएं, 219 अन्य सहकारी सभाएं, 112 व्यक्तिगत सदस्य इत्यादि शामिल हैं।मुख्यमंत्री ने कहा कि हिमुडा द्वारा सोलन में 3.95 करोड़ रुपये की लागत से बैंक के मुख्यालय का कार्य निमार्णाधीन है जो शीघ्र ही पूर्ण कर लिया जाएगा तथा इससे क्षेत्र के लोगों को बैंकिंग सुविधा मिलेगी।शहरी विकास एवं सहकारिता मंत्री सुरेश भारद्वाज ने कहा कि मोबाइल बैंकिंग सेवा उपभोक्ताओं को बेहतर बैंकिंग सेवाओं के साथ-साथ उपभोक्ता मित्र सेवाएं प्रदान करना भी सुनिश्चित करेगी।स्वास्थ्य मंत्री डा. राजीव सैजल ने कहा कि जोगिन्द्रा केन्द्रीय सहकारी बैंक ने उपभोक्ताओं को बेहतरीन सेवाएं प्रदान कर जिला सोलन में बैंकिंग के क्षेत्र में अपनी एक विशेष पहचान बनाई है।जोगिन्द्रा केन्द्रीय सहकारी बैंक के अध्यक्ष योगेश कुमार ने मुख्यमंत्री का स्वागत करते हुए कहा कि जोगिन्द्रा बैंक उपभोक्ताओं को बेहतर सेवाएं प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने मोबाइल बैंकिंग एप्लीकेशन ‘जे-मुद्रा’ लोगों को समर्पित करने के लिए मुख्यमंत्री का धन्यवाद किया।जोगिन्द्रा केन्द्रीय सहकारी बैंक के अध्यक्ष ने इस मोबाइल एप्लीकेशन के माध्यम से प्रथम ट्रांजेक्शन के रूप में मुख्यमंत्री कोविड फंड को 51 हजार रुपये की राशि का अंशदान किया।पंजीयक, सहकारी सभाएं राजेश शर्मा ने धन्यवाद प्रस्ताव प्रस्तुत किया।दून के विधायक परमजीत सिंह पम्मी, हिमकोफेड के अध्यक्ष रतन पाल, भाजपा जिलाध्यक्ष सोलन आशुतोष वैद्य, भाजपा नेता डाॅ. राजेश कश्यप कार्यक्रम में वर्चुअल माध्यम से शामिल हुए जबकि जोगिन्द्रा केन्द्रीय सहकारी बैंक के प्रबन्ध निदेशक और अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी इस अवसर पर उपस्थित थे।

 

Tags: Jai Ram Thakur , Himachal Pradesh , Himachal , Bharatiya Janata Party , BJP , BJP Himachal , Shimla , Chief Minister of Himachal Pradesh , BJP Himachal Pradesh , J-Mudra Mobile Banking Application , Dr Rajiv Saizal , The Jogindra Central Cooperative Bank Ltd. , Rajesh Sharma , Dr. Rajesh Kashyap , Jogindra Central Cooperative Bank

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD